Breaking News
परियोजनाओं के लिए भूमि चयन हेतु, डीएम ने की तहसीलदारों की जिम्मेदारी तय, एसडीएमस को अनुश्रवण के निर्देश।
परियोजनाओं के लिए भूमि चयन हेतु, डीएम ने की तहसीलदारों की जिम्मेदारी तय, एसडीएमस को अनुश्रवण के निर्देश।
नीट (यूजी)-2026 की पुनः परीक्षा में सम्मिलत होने वाले अभ्यर्थियों को, उत्तराखण्ड परिवहन निगम की बसों में मिलेगी प्रवेश पत्र के आधार पर निःशुल्क यात्रा सुविधा। 
नीट (यूजी)-2026 की पुनः परीक्षा में सम्मिलत होने वाले अभ्यर्थियों को, उत्तराखण्ड परिवहन निगम की बसों में मिलेगी प्रवेश पत्र के आधार पर निःशुल्क यात्रा सुविधा। 
सीएम घोषणाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम डॉ. आशीष चौहान ने दिए कड़े निर्देश।
सीएम घोषणाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम डॉ. आशीष चौहान ने दिए कड़े निर्देश।
महासू देवता मंदिर में पूजा अर्चना कर, करोड़ो देशवासियों के प्रेरणास्रोत नरेन्द्र मोदी को दी लम्बे कार्यकाल की बधाई, मंत्री खजानदास।
महासू देवता मंदिर में पूजा अर्चना कर, करोड़ो देशवासियों के प्रेरणास्रोत नरेन्द्र मोदी को दी लम्बे कार्यकाल की बधाई, मंत्री खजानदास।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने चलाया, “सडक सुरक्षा जीवन रक्षा” अभियान जागरूकता अभियान।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने चलाया, “सडक सुरक्षा जीवन रक्षा” अभियान जागरूकता अभियान।
परमपूज्य ब्रह्मलीन श्रीमहंत इन्दिरेश चरण दास जी महाराज के, महानिर्वाण दिवस पर किया गुरु का सिमरन।
परमपूज्य ब्रह्मलीन श्रीमहंत इन्दिरेश चरण दास जी महाराज के, महानिर्वाण दिवस पर किया गुरु का सिमरन।
सीएम धामी ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर, उनके सफल नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर दी शुभकामनाएं।
सीएम धामी ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर, उनके सफल नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर दी शुभकामनाएं।
उत्तराखंड विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति जारी, विज्ञान आधारित विकास, नवाचार और आत्मनिर्भर उत्तराखंड को मिलेगा नया आधार।
उत्तराखंड विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति जारी, विज्ञान आधारित विकास, नवाचार और आत्मनिर्भर उत्तराखंड को मिलेगा नया आधार।
कैंचीधाम मेले की तैयारियां को लेकर, मुख्य सचिव ने रूट प्लान और पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश।
कैंचीधाम मेले की तैयारियां को लेकर, मुख्य सचिव ने रूट प्लान और पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश।

जागड़ा पर्व की तैयारियों को लेकर, महाराज के अधिकारियों को निर्देश।

जागड़ा पर्व की तैयारियों को लेकर, महाराज के अधिकारियों को निर्देश।

बसों की व्यवस्था हेतु हिमाचल के परिवहन मंत्री को लिखा पत्र।

देहरादून :- प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने विधानसभा सत्र गैरसैंण रवाना होने से पूर्व 26-27 अगस्त 2025 को हनोल में होने वाले जागड़ा पर्व की समय से पूर्व तैयारियों को लेकर सचिव पर्यटन, जिलाधिकारी, एसएसपी और एसडीएम चकराता से वार्ता कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।

हनोल स्थित महासू महाराज एवं दसउ में चालदा महाराज में 26-27 अगस्त 2025 को होने वाले जागड़ा पर्व की तैयारियों के तहत सड़कों, स्वास्थ्य सेवाओं, श्रद्धालुओं के लिए समुचित पेयजल की आपूर्ति, भण्डारे की व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण हेतु पुलिस व्यवस्था, हनोल एवं दसउ तक श्रृद्धालुओं के आवागमन के लिए परिवहन व्यवस्था, पार्किंग, ट्रैफिक नियंत्रण की योजना, शौचालयों की व्यवस्था और जागड़ा पर्व के दौरान पूर्व की भांति जौनसार भाबर तथा उत्तरकाशी क्षेत्र के विद्यालयों में सार्वजनिक अवकाश किये जाने आदि सभी तैयारियों को लेकर प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने सोमवार को विधानसभा सत्र हेतु गैरसैंण रवाना होने से पूर्व सचिव पर्यटन, जिलाधिकारी, एसएसपी और एसडीएम चकराता से वार्ता कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री महाराज ने हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री मुकेश अग्निहोत्री को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि हनोल स्थित महासू महाराज और दसउ में चालदा महाराज में होने वाले जागड़ा पर्व में हिमाचल प्रदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए हिमाचल परिवहन निगम से भी पूर्व की भांति बसों की व्यवस्था की जाये। उन्होंने हिमाचल प्रदेश के परिवहन मंत्री से कहा कि हिमाचल प्रदेश के शिमला से हनोल-दसउ, नेरुवा-हनोल-दसउ तथा पोंटा- हनोल-दसउ से श्रद्धालुओं के आने जाने हेतु रोडवेज बस सेवाओं को संचालित किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top