Breaking News
सीएम धामी का सख्त एक्शन, सभी तरह की आरक्षित श्रेणी के फर्जी प्रमाणपत्रों की होगी जांच, जांच के बाद सख्त कार्रवाई।
सीएम धामी का सख्त एक्शन, सभी तरह की आरक्षित श्रेणी के फर्जी प्रमाणपत्रों की होगी जांच, जांच के बाद सख्त कार्रवाई।
प्रदेश में चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में निरंतर हो रही है वृद्धि, मुख्यमंत्री धामी।
प्रदेश में चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में निरंतर हो रही है वृद्धि, मुख्यमंत्री धामी।
विरासत संरक्षण के साथ होगा देहरादून का सुनियोजित विकास, शहर की 200 ऐतिहासिक परिसंपत्तियां चिन्हित।
विरासत संरक्षण के साथ होगा देहरादून का सुनियोजित विकास, शहर की 200 ऐतिहासिक परिसंपत्तियां चिन्हित।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में, जलवायु परिवर्तन के दौर में कृषि, बागवानी और वानिकी पर मंथन।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में, जलवायु परिवर्तन के दौर में कृषि, बागवानी और वानिकी पर मंथन।
महिला संवाद में सशक्तिकरण की गूंज, महिलाओं ने स्वत: गाए स्फूर्त गीत।
महिला संवाद में सशक्तिकरण की गूंज, महिलाओं ने स्वत: गाए स्फूर्त गीत।
युवाओं को राज्य में ही मिलेंगे रोजगार और शिक्षा के अवसर, पलायन रोकने पर सरकार का जोर, मुख्यमंत्री धामी।
युवाओं को राज्य में ही मिलेंगे रोजगार और शिक्षा के अवसर, पलायन रोकने पर सरकार का जोर, मुख्यमंत्री धामी।
सेवा संकल्प अभियान 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक होंगे आयोजित, सेवा सेतु सरकार आपके द्वार शिविर, सुबोध उनियाल।
सेवा संकल्प अभियान 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक होंगे आयोजित, सेवा सेतु सरकार आपके द्वार शिविर, सुबोध उनियाल।
महिलाएं सकारात्मक होकर अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें, सरकार देगी पूरा साथ, मुख्यमंत्री धामी।
महिलाएं सकारात्मक होकर अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें, सरकार देगी पूरा साथ, मुख्यमंत्री धामी।
श्री गुरु राम राय जी महाराज का महानिर्वाण पर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया।
श्री गुरु राम राय जी महाराज का महानिर्वाण पर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया।

महिलाओं की आर्थिकी मजबूत करने में, उत्तराखंड निभा रहा अग्रणी भूमिका, ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी।

महिलाओं की आर्थिकी मजबूत करने में, उत्तराखंड निभा रहा अग्रणी भूमिका, ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी।

देहरादून/भराड़ीसैंण :- विधानसभा मानसून सत्र के प्रथम दिवस ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने भराड़ीसैंण में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टालों का अवलोकन किया। इस दौरान ग्राम्य विकास मंत्री ने महिला समूहों के उत्पादों की गुणवत्ता की प्रशंसा की और उन्हें प्रदेश की अर्थव्यवस्था की सशक्त धुरी बताया।

ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि आज उत्तराखंड में 4 लाख से अधिक महिलाएं स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन महिलाओं की मेहनत और प्रतिबद्धता से यह संख्या लक्ष्य से भी अधिक होने जा रही है। मंत्री जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर में 3 करोड़ लखपति दीदी बनाने का संकल्प लिया है। निश्चित ही उत्तराखंड इस दिशा में महत्वपूर्ण योगदान देकर देशभर में एक उदाहरण प्रस्तुत करेगा। उन्होंने कहा कि महिला स्वयं सहायता समूह केवल अपनी आजीविका ही नहीं बढ़ा रहे बल्कि गांव-गांव में स्वावलंबन और उद्यमिता की नई कहानियां गढ़ रहे हैं।

उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में महिलाओं की आजीविका बढ़ाने और उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए अनेक योजनाएं धरातल पर उतर रही हैं। मंत्री जोशी ने कहा कि यह प्रयास ही महिलाओं को सशक्त, आत्मनिर्भर और समाज की प्रेरणा शक्ति बनाने की दिशा में बड़ा कदम है।

इस अवसर पर राजपुर विधायक खजान दास, कैंट विधायक सविता कपूर, धनौल्टी विधायक प्रीतम पंवार, सल्ट विधायक महेश जीना भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top