Breaking News
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा अभियान, देहरादून में 14 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा अभियान, देहरादून में 14 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए।
कांग्रेस के बेशर्मी भरे दोगलापन और विकास विरोधी चेहरे से उठा पर्दा, महेंद्र भट्ट।
कांग्रेस के बेशर्मी भरे दोगलापन और विकास विरोधी चेहरे से उठा पर्दा, महेंद्र भट्ट।
सोंग नदी की सेहत का ‘बायो इंडिकेटर’ प्रोजेक्ट से लगेगा पता, सारा (SARRA) के तहत शोध शुरू। 
सोंग नदी की सेहत का ‘बायो इंडिकेटर’ प्रोजेक्ट से लगेगा पता, सारा (SARRA) के तहत शोध शुरू। 
स्वदेशी एलईडी लड़ियों की रोशनी और मिलेट्स उत्पादों का स्वाद बढ़ाएगा दीपावली की खुशियां।
स्वदेशी एलईडी लड़ियों की रोशनी और मिलेट्स उत्पादों का स्वाद बढ़ाएगा दीपावली की खुशियां।
मुख्यमंत्री धामी ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित।
मुख्यमंत्री धामी ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित।
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, लीडरशिप एक्सीलेंसी अवॉर्डस समारोह में हुए शामिल।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, लीडरशिप एक्सीलेंसी अवॉर्डस समारोह में हुए शामिल।

देहरादून :- कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज देहरादून स्थित एक निजी होटल में जेनेसिस क्रिएशनज़ एवं सुर रहबर फाउंडेशन द्वारा आयोजित लीडरशिप एक्सीलेंसी अवॉर्डस समारोह में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने स्टार्टअप से जुड़े युवा उद्यमियों सहित समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया। उन्होंने पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि यह केवल एक पुरस्कार वितरण कार्यक्रम नहीं है, बल्कि उन नेताओं को सम्मानित करने का अवसर है जिन्होंने अपनी लगन, ईमानदारी और परिश्रम से समाज में नई राहें बनाई हैं।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि आज उपस्थित प्रत्येक विजेता ने कठिन परिस्थितियों में भी दृढ़ निश्चय और नवीन सोच के बल पर यह सिद्ध किया है कि संकल्प और सत्यनिष्ठा से असंभव भी संभव किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन आवश्यक हैं क्योंकि जब हम उत्कृष्ट कार्यों को पहचानते और सराहते हैं, तो न केवल व्यक्तियों का सम्मान होता है बल्कि आने वाली पीढ़ी भी प्रेरित होती है कि वे बड़े सपने देखें और जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ें।

मंत्री जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत स्टार्टअप की दुनिया में एक नई पहचान बना चुका है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कुशल मार्गदर्शन में सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं ने युवाओं में आत्मविश्वास जगाया है और आज लाखों युवा अपने स्टार्टअप के माध्यम से न केवल खुद को सशक्त बना रहे हैं, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था को भी नई गति दे रहे हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि आज का युवा नौकरी मांगने वाला नहीं, बल्कि नौकरी देने वाला बन रहा है। यही आत्मनिर्भर भारत की सबसे बड़ी ताकत है।

इस अवसर पर राज्यमंत्री भगवत प्रसाद मकवाना, निदेशक संस्था डॉ. सुसना सीरकार, अनिक छेत्री सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top