Breaking News
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा अभियान, देहरादून में 14 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा अभियान, देहरादून में 14 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए।
कांग्रेस के बेशर्मी भरे दोगलापन और विकास विरोधी चेहरे से उठा पर्दा, महेंद्र भट्ट।
कांग्रेस के बेशर्मी भरे दोगलापन और विकास विरोधी चेहरे से उठा पर्दा, महेंद्र भट्ट।
सोंग नदी की सेहत का ‘बायो इंडिकेटर’ प्रोजेक्ट से लगेगा पता, सारा (SARRA) के तहत शोध शुरू। 
सोंग नदी की सेहत का ‘बायो इंडिकेटर’ प्रोजेक्ट से लगेगा पता, सारा (SARRA) के तहत शोध शुरू। 
स्वदेशी एलईडी लड़ियों की रोशनी और मिलेट्स उत्पादों का स्वाद बढ़ाएगा दीपावली की खुशियां।
स्वदेशी एलईडी लड़ियों की रोशनी और मिलेट्स उत्पादों का स्वाद बढ़ाएगा दीपावली की खुशियां।
मुख्यमंत्री धामी ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित।
मुख्यमंत्री धामी ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित।
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के निःशुल्क, स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में उमड़े ग्रामीण।

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के निःशुल्क, स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में उमड़े ग्रामीण।

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने मरीज़ों को बांटी मुफ्त दवाईयां।

ईसीजी जाॅच, ब्लड शुगर एवम् ब्लड प्रेशर की जाॅचें भी निःशुल्क की गईं।

देहरादून :- श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से सोमवार को इकबालपुर निकट अमरपुर मोड़, पुहाना रोड पर एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 852 मरीजों ने शिविर का लाभ उठाया। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से मरीजों को निःशुल्क दवाईयां बांटी गई। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर ईसीजी जाॅच, ब्लड शुगर एवम् ब्लड प्रेशर की जाॅचें भी निःशुल्क की गईं। ग्रामीणों ने अस्पताल की इस पहल पर अस्पताल के चेयरमैन श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज के प्रति आभार व्यक्त किया।

सोमवार को शिविर का शुभारंभ समाजसेवी आदिल फरीदी ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि “श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल सिर्फ एक स्वास्थ्य संस्थान नहीं, बल्कि मानवता की सेवा का एक उज्ज्वल उदाहरण है। अस्पताल के चेयरमैन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज का जीवन दर्शन ‘सेवा ही धर्म है’ पर आधारित है। उन्हीं की प्रेरणा से आज यहाँ ग्रामीण अंचल के सैकड़ों लोग निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ ले पा रहे हैं। जिस भाव से अस्पताल समाज के वंचित और जरूरतमंद लोगों तक चिकित्सा सेवाएँ पहुँचा रहा है, वह सचमुच सराहनीय और अनुकरणीय है। यह शिविर केवल इलाज का माध्यम नहीं, बल्कि समाज में विश्वास और आशा की नई किरण जगाने वाला अभियान है।”

शिविर में इकबालपुर, खाताखेड़ी, माजरा, सबरपुर, सोहनपुर, रसूलपुर, अमरपुर, ननहेड़ा, थथेडी, भगवानपुर और रुड़की आदि क्षेत्रों से बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुँचे। शिविर में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के मेडिसिन विभाग के डॉ. शुभम चैधरी व डॉ. तरनदीप, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अंकुश, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपिका, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. चिराग अग्रवाल, नाक कान गला रोग विशेषज्ञ डॉ. हर्षित, सर्जन डॉ. मोहित तथा नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. परीक्षा और डॉ. गुरमीत सिंह ने ग्रामीणों को चिकित्सकीय परामर्श दिया।

इस अवसर पर सभी मरीजों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की गई और दवाइयाँ वितरित की गईं। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के उप वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी सुहेब खान ने बताया कि अस्पताल आमजन की सेवा के मानवीय लक्ष्य के प्रति संकल्पबद्ध है और भविष्य में भी ऐसे निःशुल्क शिविर आयोजित करता रहेगा। शिविर को सफल बनाने में समाजसेवी आदिल फरीदी व अस्पताल के एम्बेसडर सुमित प्रजापति का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top