Breaking News
MDDA बोर्ड बैठक में 25 विकास प्रस्तावों को मिली मंजूरी, देहरादून-मसूरी के नियोजित विकास को मिलेगी रफ्तार।
MDDA बोर्ड बैठक में 25 विकास प्रस्तावों को मिली मंजूरी, देहरादून-मसूरी के नियोजित विकास को मिलेगी रफ्तार।
सीएम धामी के दिशा-निर्देशों में, पीएम आवास योजना को, 30 सितंबर तक सभी लंबित आवास पूरे करने के दिए निर्देश, डॉ. आर. राजेश कुमार।
सीएम धामी के दिशा-निर्देशों में, पीएम आवास योजना को, 30 सितंबर तक सभी लंबित आवास पूरे करने के दिए निर्देश, डॉ. आर. राजेश कुमार।
सीएम धामी ने भारी वर्षा को देखते हुए, दिए हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश, कहा सभी एजेंसियां रहें पूरी तरह सतर्क।
सीएम धामी ने भारी वर्षा को देखते हुए, दिए हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश, कहा सभी एजेंसियां रहें पूरी तरह सतर्क।
ग्रामीण विकास मंत्री भारत सिंह चौधरी ने, PMGSY के कार्यों की प्रगति एवं वन स्वीकृति की समीक्षा की।
ग्रामीण विकास मंत्री भारत सिंह चौधरी ने, PMGSY के कार्यों की प्रगति एवं वन स्वीकृति की समीक्षा की।
डॉ. पंकज गर्ग एसोसिएशन ऑफ ब्रेस्ट सर्जन्स ऑफ इंडिया के निदेशक (शिक्षा), उत्तर क्षेत्र निर्वाचित।
डॉ. पंकज गर्ग एसोसिएशन ऑफ ब्रेस्ट सर्जन्स ऑफ इंडिया के निदेशक (शिक्षा), उत्तर क्षेत्र निर्वाचित।
देहरादून में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी के बीच, जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम ने सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश।
देहरादून में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी के बीच, जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम ने सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश।
देहरादून में 11 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, 559 पदों पर होगा चयन, प्रतिष्ठित कंपनियां लेंगी साक्षात्कार।
देहरादून में 11 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, 559 पदों पर होगा चयन, प्रतिष्ठित कंपनियां लेंगी साक्षात्कार।
विश्व संस्कृत दिवस से पूर्व, उत्तराखण्ड ने वैश्विक स्तर पर संस्कृत के प्रसार को दिया नया आयाम।
विश्व संस्कृत दिवस से पूर्व, उत्तराखण्ड ने वैश्विक स्तर पर संस्कृत के प्रसार को दिया नया आयाम।
सहकारिता में हरियाणा व उत्तराखंड मिलकर करेंगे काम, डाॅ. धन सिंह रावत।
सहकारिता में हरियाणा व उत्तराखंड मिलकर करेंगे काम, डाॅ. धन सिंह रावत।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने, सैन्यधाम निर्माण के कार्यों की समीक्षा की। 

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने, सैन्यधाम निर्माण के कार्यों की समीक्षा की। 

देहरादून :- सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने मंगलवार को देहरादून के न्यू कैंट रोड स्थित कैम्प कार्यालय में सैनिक कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय समीक्षा बैठक की। बैठक में सैन्यधाम निर्माण कार्य की प्रगति पर विस्तृत चर्चा हुई।

सैनिक कल्याण मंत्री जोशी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सैन्यधाम निर्माण के अंतिम चरण के कार्यों को शीघ्रता से पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि यह राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना है और इसे शीर्ष प्राथमिकता पर पूर्ण करने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

बैठक में उन्होंने हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी राजकीय मेडिकल कॉलेज के उपनल कर्मियों के वेतन संबंधी समस्या पर भी चर्चा की। सैनिक कल्याण मंत्री ने प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री एवं सचिव स्वास्थ्य से दूरभाष पर वार्ता कर निर्देश दिए कि वेतन भुगतान सम्बन्धी मामले का शीघ्र समाधान किया जाए ताकि उपनल कर्मियों को समय पर वेतन प्राप्त हो और स्वास्थ्य सेवाएं निर्बाध रूप से संचालित हो सकें।

सैनिक कल्याण मंत्री ने आगामी सितम्बर माह में प्रस्तावित शहीदों के परिजनों को सम्मानित करने वाले कार्यक्रम ‘‘शहीद सम्मान यात्रा‘‘ की तैयारियों की भी समीक्षा की और सभी व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में सैनिक कल्याण विभाग के अपर सचिव श्याम सिंह, निदेशक ब्रिगेडियर (सेनि) अमृतलाल, उपनल के एमडी ब्रिगेडियर (सेनि) जेएनएस बिष्ट, उपनिदेशक विंग कमांडर (सेनि) निधि बधानी, उपनिदेशक कर्नल (सेनि) योगेन्द्र कुमार सहित विभागीय एवं कार्यदायी संस्था के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top