Breaking News
गणेश गोदियाल का नगर निगम पर तीखा हमला, कहा सत्ता पक्ष के लिए अलग नियम, विपक्ष के लिए अलग।
गणेश गोदियाल का नगर निगम पर तीखा हमला, कहा सत्ता पक्ष के लिए अलग नियम, विपक्ष के लिए अलग।
सीएम, प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में, भाजपा परिवार ने किया अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष का भव्य अभिनंदन।
सीएम, प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में, भाजपा परिवार ने किया अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष का भव्य अभिनंदन।
एसजीआरआर एजुकेशन मिशन की, मेगा शिक्षक चयन प्रक्रिया में दिखा युवाओं का उत्साह।
एसजीआरआर एजुकेशन मिशन की, मेगा शिक्षक चयन प्रक्रिया में दिखा युवाओं का उत्साह।
मुख्यमंत्री धामी की पहल से पेंशनरों के लिए, जीवन प्रमाण का सत्यापन करना हुआ आसान।
मुख्यमंत्री धामी की पहल से पेंशनरों के लिए, जीवन प्रमाण का सत्यापन करना हुआ आसान।
एनआईटी श्रीनगर के निर्माण कार्यों में लायें तेजी, डाॅ. धन सिंह रावत।
एनआईटी श्रीनगर के निर्माण कार्यों में लायें तेजी, डाॅ. धन सिंह रावत।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने, मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में प्रस्तावित विकास कार्यों की समीक्षा की।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने, मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में प्रस्तावित विकास कार्यों की समीक्षा की।
सृष्टि की सृजनकर्ता है नारी, रेखा आर्या।
सृष्टि की सृजनकर्ता है नारी, रेखा आर्या।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने, ‘सौर जागरूकता स्मारिका पुस्तिका’ का किया विमोचन।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने, ‘सौर जागरूकता स्मारिका पुस्तिका’ का किया विमोचन।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, गजा घण्टाकर्ण महोत्सव का किया भव्य शुभारम्भ।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, गजा घण्टाकर्ण महोत्सव का किया भव्य शुभारम्भ।

भ्रष्टाचार और वोट डकैती जैसे, गंभीर मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने राजभवन किया कूच। 

भ्रष्टाचार और वोट डकैती जैसे, गंभीर मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने राजभवन किया कूच। 

कानून व्यवस्था ब आपदा कुप्रबंधन पर भाजपा सरकार को बर्खास्त करने की मांग।

देहरादून :- प्रदेश में ध्वस्त कानून व्यवस्था, महिलाओं के खिलाफ बढ़ती हिंसा-बलात्कार-हत्या, आकंठ भ्रष्टाचार और त्रि-स्तरीय पंचायत चुनावों में वोट डकैती जैसे गंभीर मुद्दों पर उत्तराखंड कांग्रेस ने आज राजभवन कूच किया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत, हीरा सिंह बिष्ट, शूरवीर सजवाण समेत कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के नेतृत्व में कार्यकर्ता जुलूस के रूप में कांग्रेस मुख्यालय से राजभवन की तरफ गये। वोट चोर गद्दी छोड़ो, गुंडागर्दी की सरकार नहीं चलेगी” जैसे नारे लगाते हुए जुलूस राजपुर रोड से बहल चौक, दिलाराम बाजार होते हुए कैंट रोड पहुंचा। हरक सिंह के जोरदार नारों के साथ कार्यकर्ताओं ने आवाज बुलंद की।

हाथीबड़कला पुलिस चौकी के पास बैरिकेडिंग पर पुलिस-प्रशासन ने रोकने की कोशिश की, जिस पर कार्यकर्ताओं और पुलिस में धक्का-मुक्की हुई। कई नेता बैरिकेडिंग पर चढ़ गए। जबकि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सड़क पर धरने पर बैठ गए। स्थिति को काबू में करने के लिए सिटी मजिस्ट्रेट और एसपी ने लगभग डेढ़ सौ नेताओं व कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया। पुलिस लाइन ले जाकर बाद में सभी को रिहा कर दिया गया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा ने कहा कि “राज्य में अपराधियों और माफियाओं का बोलबाला है, भाजपा नेताओं की संलिप्तता से महिलाओं पर हमले और बलात्कार की घटनाएं बढ़ रही हैं। पंचायत चुनावों में भाजपा ने आयोग के साथ मिलकर वोटों की डकैती की और प्रदेश को बिहार-यूपी जैसी स्थिति में ला खड़ा किया। आपदा प्रबंधन पूरी तरह फेल साबित हुआ और भाजपा नेता आपसी खींचतान में मशगूल हैं।”

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि भाजपा सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, कानून व्यवस्था और रोजगार सभी क्षेत्रों में विफल रही है। जनता ने दो बार सरकार बनाई लेकिन उन्हें केवल निराशा मिली।

कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना ने ऐलान किया कि “अब कांग्रेस की लड़ाई आर-पार की होगी। आने वाले 2027 विधानसभा चुनाव तक भाजपा सरकार को बेदखल करने के लिए व्यापक जन आंदोलन चलाया जाएगा।

इस अवसर पर पूर्व विधायक जोत सिंह गुंसोला, पूर्व विधायक हीरा सिंह बिष्ट, पूर्व विधायक शूरवीर सिंह सजवान, पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन,पूर्व विधायक राजकुमार, कांग्रेस नेता वीरेंद्र रावत,महानगर कांग्रेस अध्यक्ष डॉक्टर जसविंदर सिंह ,महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला,युवा कांग्रेस अध्यक्ष विकास नेगी, एस सी विभाग अध्यक्ष मदन लाल, सेवा दल राज्य प्रमुख हेमा पुरोहित, एन एस यू आई अध्यक्ष विकास नेगी, श्रम प्रकोष्ठ अध्यक्ष दिनेश कौशल, बुद्धि जीवी प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉक्टर प्रदीप जोशी, प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी, पूर्ण सिंह रावत, नीनू सहगल, सुनील जायसवाल, प्रधान सुलेमान अंसारी, सुंदर लाल मुयाल , लाल चंद शर्मा, मोहित उनियाल, राजेंद्र चौधरी, राजीव चौधरी, दिनेश चौहान,अमन गर्ग, मुशर्रफ,उत्तम मोहित उनियाल,गरिमा माहरा दसौनी,डॉक्टर प्रतिमा सिंह, सुजाता पॉल,सीपी सिंह,प्रदीप थपलियाल,कुंवर सजवान,शीश पाल सिंह बिष्ट,राजेंद्र भंडारी, गुल मोहम्मद समेत हजारों पार्टी कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top