Breaking News
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।
गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को उत्तराखंड स्थापना दिवस समारोह के मुख्य होंगे अतिथि, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा।
गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को उत्तराखंड स्थापना दिवस समारोह के मुख्य होंगे अतिथि, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा।
कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत बने, भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष।
कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत बने, भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष।
गृहमंत्री अमित शाह का आगामी 6 नवंबर को देहरादून प्रस्तावित दौरे को लेकर, बीजेपी ने संगठनात्मक तैयारियां की तेज।
गृहमंत्री अमित शाह का आगामी 6 नवंबर को देहरादून प्रस्तावित दौरे को लेकर, बीजेपी ने संगठनात्मक तैयारियां की तेज।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सेब की अति सघन बागवानी का, प्रशिक्षण लेने 28 किसानों के दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सेब की अति सघन बागवानी का, प्रशिक्षण लेने 28 किसानों के दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के माध्यम से, राज्य सरकार कर रही जरूरतमंद व प्रभावित बच्चों को आर्थिक संबल प्रदान, मंत्री रेखा आर्या।
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के माध्यम से, राज्य सरकार कर रही जरूरतमंद व प्रभावित बच्चों को आर्थिक संबल प्रदान, मंत्री रेखा आर्या।

प्रदेशभर में आयोजित होगा स्वास्थ्य पखवाड़ा, 4604 स्वास्थ्य शिविरों में परखी जायेगी लोगों की सेहत, डॉ. धन सिंह रावत।

प्रदेशभर में आयोजित होगा स्वास्थ्य पखवाड़ा, 4604 स्वास्थ्य शिविरों में परखी जायेगी लोगों की सेहत, डॉ. धन सिंह रावत।

रक्तदान को जगह-जगह लगेंगे मेगा ब्लड डोनेशन कैंप।

विभागीय अधिकारियों को निर्देश, जनप्रतिनिधियों की भागीदारी भी करें सुनिश्चित।

देहरादून :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक प्रदेशभर में ’स्वास्थ्य पखवाड़ा’ आयोजित किया जायेगा। जिसके तहत मेडिकल कालेजों, जिला चिकित्सालयों, उप जिला चिकित्सालयों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं उप केंद्रों में स्वास्थ्य शिविर लगाये जायेंगे, जहाँ पर आम लोगों को निःशुल्क जांच व चिकित्सकीय परामर्श दिया जायेगा। इसके अलावा जगह-जगह वृहद रक्तदान शिविर भी लगाये जायेंगे। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दे दिये गये हैं। 

सूबे चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने आज विधानसभा स्थित सभाकक्ष में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक प्रदेश में आयोजित स्वास्थ्य पखवाड़े की तैयारियों की समीक्षा की। डॉ. रावत ने कहा कि स्वास्थ्य पखवाड़े के विभिन्न चिकित्सा इकाइयों में 4604 स्वास्थ्य शिविर लगाये जायेंगे। जिसमें अल्मोड़ा जनपद में 522, बागेश्वर 109, चमोली 206, चम्पावत 120, देहरादून 425, हरिद्वार व नैनीताल में 367-367, पिथौरागढ़ 679, पौड़ी 573, रूद्रप्रयाग 239 टिहरी 533, ऊधमसिंह नगर 256 तथा उत्तरकाशी में 208 स्वास्थ्य शिविर शामिल है। इसके लिये नोडल अधिकारियों की भी नियुक्त कर दिये गए हैं। उन्होंने कहा कि आरोग्य मंदिरों (हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर), सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों, उप जिला एवं जिला चिकित्सालयों में आयोजित इन शिविरों में आम लोगों को निःशुल्क उपचार, परीक्षण व दवा वितरित की जायेगी। इसके अलावा गर्भवती महिलाओं, टीबी मरीजों को भी निःशुल्क परामर्श दिया जायेगा। इसके अलावा स्वास्थ्य शिविरों में केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित सभी स्वास्थ्य योजनाओं की भी जानकारी आम लोगों को दी जायेगी।

डॉ. रावत ने स्वास्थ्य पखवाड़े के सफल आयोजन को लेकर विभागीय अधिकारियों को ठोस कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिये। स्वास्थ्य पखवाड़े का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश भी अधिकारियों दिये ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सके। इसके अलावा डॉ. रावत ने इस अभियान में स्थानीय सांसदों, निगर निगम के महापौरों, क्षेत्रीय विधायकों, दर्जा राज्य मंत्रियों, नगर निकायों के पार्षदों व स्थानीय जनप्रतिनिधियों की भागीदारी भी सुनिश्चित करने को भी कहा। इसके अलावा स्वास्थ्य पखवाड़े के दौरान प्रदेशभर में वृहद रक्तदान शिविरों का भी आयोजन किया जायेगा। जिसमें आम लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिये प्रेरित किया जायेगा, साथ ही स्वैच्छिक रक्तदान के लिये विभिन्न विद्यालयों, स्कूलों व महाविद्यालयों में छात्र-छात्राओं को भी जागरूक किया जायेगा।

बैठक में राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य एवं अनुश्रवण परिषद उत्तराखंड के उपाध्यक्ष सुरेश भट्ट, सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर. राजेश कुमार, मिशन निदेशक एनएचएम मनुज गोयल, अनुराधा पाल, स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. सुनीता टम्टा, निदेशक डॉ. शिखा जंगपांगीअपर निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. आर. एस. बिष्ट, डॉ. तुहिन कुमार, सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top