Breaking News
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व में, बुधवार को दिल्ली में होगी भाजपा प्रदेश कोर ग्रुप बैठक।
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व में, बुधवार को दिल्ली में होगी भाजपा प्रदेश कोर ग्रुप बैठक।
राजस्व पुलिस एवं भूलेख सर्वेक्षण संस्थान, अल्मोड़ा का होगा सुदृढ़ीकरण एवं आधुनिकीकरण, आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद।
राजस्व पुलिस एवं भूलेख सर्वेक्षण संस्थान, अल्मोड़ा का होगा सुदृढ़ीकरण एवं आधुनिकीकरण, आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद।
महाराज की राजस्थान के मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट, पर्यटन और सांस्कृतिक गतिविधियों के विस्तार पर हुई चर्चा।
महाराज की राजस्थान के मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट, पर्यटन और सांस्कृतिक गतिविधियों के विस्तार पर हुई चर्चा।
सड़क सुरक्षा पर डीएम डॉ. आशीष चौहान का सख्त एक्शन, ब्लैक स्पॉट होंगे सुरक्षित, हर माह होगी प्रगति समीक्षा।
सड़क सुरक्षा पर डीएम डॉ. आशीष चौहान का सख्त एक्शन, ब्लैक स्पॉट होंगे सुरक्षित, हर माह होगी प्रगति समीक्षा।
उत्तराखंड के ‘पूर्ण साक्षर राज्य’ बनने पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने दी बधाई।
उत्तराखंड के ‘पूर्ण साक्षर राज्य’ बनने पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने दी बधाई।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 5 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 5 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
पुष्पवर्षा, चरण प्रक्षालन के साथ ही, सीएम धामी ने अपने हाथों से भोजन परोसकर किया कांवड़ियों का स्वागत। 
पुष्पवर्षा, चरण प्रक्षालन के साथ ही, सीएम धामी ने अपने हाथों से भोजन परोसकर किया कांवड़ियों का स्वागत। 
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने मसूरी विधानसभा में, विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण शिलान्यास। 
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने मसूरी विधानसभा में, विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण शिलान्यास। 
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दिया संदेश, अंगदान: मृत्यु के बाद भी जीवन का उपहार।
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दिया संदेश, अंगदान: मृत्यु के बाद भी जीवन का उपहार।

अपनी ही सरकार पर खड़े किए सवाल, डीडीहाट विधायक बिशन सिंह चुफाल।

अपनी ही सरकार पर खड़े किए सवाल, डीडीहाट विधायक बिशन सिंह चुफाल।

देहरादून/पिथौरागढ :- डीडीहाट से बीजेपी विधायक व पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बिशन सिंह चुफाल ने सरकार के द्वारा बनाये गये दायित्वधारियों पर सवाल खड़े कर एक बार फिर अपनी ही सरकार को घेरा है।

देखें वीडियो :-

विधायक बिशन सिंह चुफाल ने कहा कि अयोग्य लोगों को पिथौरागढ़ जिले में दायित्वधारी बनाया गया है। डीडीहाट विधानसभा क्षेत्र में दायित्वधारियों के द्वारा विधायक के कार्यों में जबरन हस्तक्षेप करने के साथ ही बाधा उत्पन्न की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार और संगठन द्वारा ऐसे लोगों को दायित्व दिया गया है, जो अयोग्य हैं। उन्होंने कहा कि दायित्वधारी सरकार की योजनाओं जनता तक पहुंचाने के बजाय जबरन विधायकों के कार्यों में हस्तक्षेप करने के लोगों भी परेशान कर रहे हैं। विधायक चुफाल ने कहा कि इस तरह के दायित्वधारियों को शीघ्र बाहर करना चाहिए। विधायक के इस बयान के बाद सरकार के कार्यों पर एक बार फिर सवाल खड़े हो रहे हैं।

पिछले एक माह से प्रदेश के कई भाजपा विधायक सरकार के कार्यों पर सवाल खड़े कर चुके हैं, जिससे सरकार असहज हो रही है। भाजपा विधायक मुन्ना सिंह चौहान और अरविंद पांडे की नाराजगी के बाद अब भाजपा के वरिष्ठ नेता और डीडीहाट के विधायक बिशन सिंह चुफाल का भी दर्द सामने आया है। उन्होंने अपने ही सरकार के दर्जाधारी मंत्री पर आरोप लगाते हुए उन्हें अयोग्य बताया है।

उन्होंने कहा कि सरकार ने अयोग्य लोगों को दायित्वधारी बनाया है, अयोग्य दायित्वधारी उनके विधानसभा क्षेत्र में दखल दे रहे हैं और जनता के कार्यों में बाधा डाल रहे हैं। उन्होंने ऐसे लोगों को तुरंत हटाने की मांग की। बिशन सिंह चुफाल ने कहा कि कुछ गरीबों के इलाज की फाइल मैंने सीएम कार्यालय में लगाई थी, लेकिन जब मैं सीएम पुष्कर सिंह धामी से मिला, तब उनके स्टाफ से पता चला कि दर्जाधारी मंत्री हेम राज बिष्ट फाइल ले गए। वो मेरे कामों में बाधा डाल रहे हैं, उन्हें पद से हटाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top