Breaking News
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व में, बुधवार को दिल्ली में होगी भाजपा प्रदेश कोर ग्रुप बैठक।
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व में, बुधवार को दिल्ली में होगी भाजपा प्रदेश कोर ग्रुप बैठक।
राजस्व पुलिस एवं भूलेख सर्वेक्षण संस्थान, अल्मोड़ा का होगा सुदृढ़ीकरण एवं आधुनिकीकरण, आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद।
राजस्व पुलिस एवं भूलेख सर्वेक्षण संस्थान, अल्मोड़ा का होगा सुदृढ़ीकरण एवं आधुनिकीकरण, आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद।
महाराज की राजस्थान के मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट, पर्यटन और सांस्कृतिक गतिविधियों के विस्तार पर हुई चर्चा।
महाराज की राजस्थान के मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट, पर्यटन और सांस्कृतिक गतिविधियों के विस्तार पर हुई चर्चा।
सड़क सुरक्षा पर डीएम डॉ. आशीष चौहान का सख्त एक्शन, ब्लैक स्पॉट होंगे सुरक्षित, हर माह होगी प्रगति समीक्षा।
सड़क सुरक्षा पर डीएम डॉ. आशीष चौहान का सख्त एक्शन, ब्लैक स्पॉट होंगे सुरक्षित, हर माह होगी प्रगति समीक्षा।
उत्तराखंड के ‘पूर्ण साक्षर राज्य’ बनने पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने दी बधाई।
उत्तराखंड के ‘पूर्ण साक्षर राज्य’ बनने पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने दी बधाई।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 5 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 5 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
पुष्पवर्षा, चरण प्रक्षालन के साथ ही, सीएम धामी ने अपने हाथों से भोजन परोसकर किया कांवड़ियों का स्वागत। 
पुष्पवर्षा, चरण प्रक्षालन के साथ ही, सीएम धामी ने अपने हाथों से भोजन परोसकर किया कांवड़ियों का स्वागत। 
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने मसूरी विधानसभा में, विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण शिलान्यास। 
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने मसूरी विधानसभा में, विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण शिलान्यास। 
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दिया संदेश, अंगदान: मृत्यु के बाद भी जीवन का उपहार।
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दिया संदेश, अंगदान: मृत्यु के बाद भी जीवन का उपहार।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कार्यकर्ताओं संग, प्रधानमंत्री मोदी की ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 125वें संस्करण को सुना।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कार्यकर्ताओं संग, प्रधानमंत्री मोदी की ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 125वें संस्करण को सुना।

देहरादून :- कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज मसूरी विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 03 नयागांव में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय जनता के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 125वें संस्करण को सुना।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीनगर की डल झील में आयोजित पहले खेलो इंडिया वॉटर स्पोर्ट्स फेस्टिवल का उल्लेख किया, जिसमें पूरे देश से 800 से अधिक एथलीट्स ने प्रतिभाग किया। उन्होंने सिविल सर्विस परीक्षा के संदर्भ में होनहार विद्यार्थियों के लिए बनाए गए “प्रतिभा सेतु” नामक डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी उल्लेख किया। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने शहडोल के खिलाड़ियों की उपलब्धियों की सराहना भी की।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि इसके माध्यम से प्रधानमंत्री न केवल नई जानकारियाँ देते हैं, बल्कि समाजहित में सकारात्मक बदलाव की दिशा में आगे बढ़ने की ऊर्जा भी प्रदान करते हैं। जोशी ने कहा कि ‘मन की बात’ सिर्फ सूचना का माध्यम नहीं है, बल्कि समाज में जागरूकता फैलाने और आमजन को सशक्त बनाने का महत्वपूर्ण जरिया है। उन्होंने जनता से अपील की कि वे इस कार्यक्रम को नियमित रूप से सुनें और इससे प्रेरणा लेकर समाजहित में कार्य करें।

इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष राजीव गुरुंग, ज्योति कोटिया, राजेन्द्र कण्डवाल, कर्नल चौना, महेन्द्र नेगी सहित बूथ संख्या 03 की बूथ कमेटी और स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top