Breaking News
681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन का मिलन सेवा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित, रेखा आर्या।
681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन का मिलन सेवा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित, रेखा आर्या।
छात्रा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के दौरान ही की घोषणा।
छात्रा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के दौरान ही की घोषणा।
मुख्यमंत्री को देखने उमड़े लोग, सीएम धामी ने प्रोटोकॉल से इतर आमजन के बीच पहुंचकर साझा की आत्मीयता।
मुख्यमंत्री को देखने उमड़े लोग, सीएम धामी ने प्रोटोकॉल से इतर आमजन के बीच पहुंचकर साझा की आत्मीयता।
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में, ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण।
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में, ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट, युवाओं को अतीत से जुड़ने इनोवेशन और स्किल्स पर ध्यान देने का आह्वान।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट, युवाओं को अतीत से जुड़ने इनोवेशन और स्किल्स पर ध्यान देने का आह्वान।
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर, क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश।
मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर, क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन।

पार्टी फोरम पर ही अपनी बात रखे विधायक- नेता, अनावश्यक बयानबाजी अनुशासनहीनता, महेंद्र भट्ट। 

पार्टी फोरम पर ही अपनी बात रखे विधायक- नेता, अनावश्यक बयानबाजी अनुशासनहीनता, महेंद्र भट्ट। 

हाल की बयानबाजी को लेकर संबंधित का पक्ष सुनेंगे प्रदेश अध्यक्ष।

देहरादून :- भाजपा नेतृत्व ने विधायकों एवं नेताओं के अनावश्यक बयानों को गंभीरता से लेते हुए पार्टी फोरम में ही बात रखने के निर्देश दिए हैं। प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने असंयमित बयानबाजी को अनुशासनहीनता के दायरे मे लेने की चेतावनी देते हुए कहा कि वह भविष्य मे ऐसे आचरण से बचे और पार्टी फोरम मे ही अपनी बात को रखे। 

प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने जानकारी दी कि कुछ दिनों में पार्टी के विधायकों एवं नेताओं के विभिन्न मुद्दों पर अनावश्यक बयान सामने आए थे। जिन्हें प्रदेश नेतृत्व ने गंभीरता से लिया है और इस सम्बन्ध में विचार विमर्श किया गया है। प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सभी से मुलाकात कर अपने हालिया बयानबाजी को लेकर उनका पक्ष सुनेंगे। वहीं प्रदेशाध्यक्ष ने स्पष्ट किया है कि कोई भी जनता, पार्टी या व्यक्तिगत विषय हो, उसे उचित फोरम पर रखा जाए। यदि सरकार से संबंधित विषय है तो मुख्यमंत्री, मंत्रियों के पास और संगठन से संबंधित हो तो प्रदेश नेतृत्व के समक्ष रखा जाए।

ऐसे तमाम अन्य प्रकरणों को लेकर उनके द्वारा निर्देश दिए गए हैं। कोई भी जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी या पार्टी कार्यकर्ता सरकार और संगठन के संबंध में अनावश्यक एवं गैर जिम्मेदाराना बयानबाजी नहीं करेगा। लिहाजा सभी अपनी बातों को सरकार एवं पार्टी के उचित फोरम पर रखे। वही चेताते हुए भी कहा कि भविष्य में ऐसी किसी भी घटनाक्रम की पुनरावृत्ति अनुशासनहीनता माना जाएगा। भाजपा, ‘राष्ट्र सर्वोपरि, पार्टी द्वितीय और व्यक्ति अंतिम’ के सिद्धांत पर कार्य करने वाली पार्टी है। जिस पर भाजपा परिवार पूर्णतया अमल करता है, लिहाजा हमे विश्वास है कि भविष्य में इस तरह की समस्या नही आने वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top