Breaking News
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा अभियान, देहरादून में 14 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा अभियान, देहरादून में 14 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए।
कांग्रेस के बेशर्मी भरे दोगलापन और विकास विरोधी चेहरे से उठा पर्दा, महेंद्र भट्ट।
कांग्रेस के बेशर्मी भरे दोगलापन और विकास विरोधी चेहरे से उठा पर्दा, महेंद्र भट्ट।
सोंग नदी की सेहत का ‘बायो इंडिकेटर’ प्रोजेक्ट से लगेगा पता, सारा (SARRA) के तहत शोध शुरू। 
सोंग नदी की सेहत का ‘बायो इंडिकेटर’ प्रोजेक्ट से लगेगा पता, सारा (SARRA) के तहत शोध शुरू। 
स्वदेशी एलईडी लड़ियों की रोशनी और मिलेट्स उत्पादों का स्वाद बढ़ाएगा दीपावली की खुशियां।
स्वदेशी एलईडी लड़ियों की रोशनी और मिलेट्स उत्पादों का स्वाद बढ़ाएगा दीपावली की खुशियां।
मुख्यमंत्री धामी ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित।
मुख्यमंत्री धामी ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित।
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।

जिस्म फरोसी के धंधे का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से 5 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।

जिस्म फरोसी के धंधे का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से 5 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।

एसएसपी देहरादून को मिली गोपनीय सूचना पर पुलिस टीम ने हरबर्टपुर स्थित एक मकान में की आकस्मिक छापेमारी।

किराये के मकान में अनैतिक देह व्यापार करवा रहे केयर टेकर सहित 05 अभियुक्तों ( 02 महिला, 03 पुरुषों ) को मौके से किया गिरफ्तार।

अभियुक्त द्वारा मकान को किराये पर लेकर पर चलाया जा रहा था अनैतिक देह व्यापार का धंधा।

मौके से पुलिस को नगदी तथा आपत्तिजनक सामग्री हुई बरामद।

देहरादून :- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून को गोपनीय माध्यमों से विकास नगर क्षेत्रान्तर्गत हरबर्टपुर में स्थित एक मकान में अनैतिक देह व्यापार करवाये जाने की सूचना प्राप्त हुई। उक्त सूचना पर एसएसपी देहरादून द्वारा प्रभारी एन्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट देहरादून को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। जिस पर AHTU देहरादून तथा विकासनगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा दिनांक 01/09/2025 की रात्रि में हरबर्टपुर स्थित सोनिया बस्ती निकट बिजली घर के पास वार्ड नंबर 5 में एक मकान में औचक छापेमारी की कार्रवाई की गई। छापेमारी के दौरान पुलिस टीम को मकान के अलग-अलग कमरों में 02 पुरुष तथा 02 महिलाएं आपत्तिजनक स्थिति में मिली, जिनके पास से आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई।

मौके से पुलिस टीम द्वारा मकान के केयर टेकर सहित सभी 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध कोतवाली विकासनगर में मु०अ०सँ०- 249/25 धारा 3/4/5/6/7 अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम 1956 पंजीकृत किया गया।

पूछताछ में मकान के केयर टेकर जय नारायण शर्मा पुत्र मनीष महेश आनंद शर्मा द्वारा बताया गया कि उक्त मकान को राजकुमार नाम के व्यक्ति द्वारा किराये पर लिया गया है, जिसमे उनके द्वारा बाहरी राज्यों की रहने वाली महिलाओं को बुलाकर उनसे अनैतिक देह व्यापार करवाया जाता है तथा अभियुक्त जय नारायण द्वारा उक्त मकान की देखभाल तथा प्रबंधन का कार्य देखा जाता है। अभियुक्त राजकुमार द्वारा ग्राहकों से फोन पर संपर्क कर उनसे डील करते हुए कमरे में बुलाया जाता है तथा अभियुक्त जय नारायण द्वारा उनसे पैसे लेकर उन्हें महिलाओं/युवतियों के पास भेजा जाता है। फरार अभियुक्त राजकुमार पूर्व में भी अनैतिक देह व्यापार में जेल जा चुका है, जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा संभावित स्थानों पर लगातार दबिशें दी जा रही है।

नाम पता अभियुक्तगण-

1- जय नारायण शर्मा पुत्र महेश आनंद शर्मा निवासी ग्राम कांडा, पो0- गडोली, थाना बड़कोट, जनपद- उत्तरकाशी, उम्र 45 वर्ष

2- हरि किशोर पुत्र शिव शरण निवासी मंडी चौक चिरंजीपुर, थाना विकास नगर, देहरादून, उम्र 45 वर्ष

3- विक्की पुत्र राकेश कुमार निवासी रामबाग हरबर्टपुर, उम्र 26 वर्ष

4- आंचल पुत्री दल बहादुर निवासी बनारस स्टेशन ग्राम बहादुरपुर, थाना बहादुरपुर, जिला बनारस, उत्तर प्रदेश हाल पत्ता कैंप, जगाधरी, यमुनानगर, हरियाणा, उम्र 23 वर्ष

5- सिमरन चौधरी पत्नी जसविंदर सिंह निवासी लोनी मुस्तफाबाद, जिला गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश, उम्र 26 वर्ष

नाम पता वांछित अभियुक्त :-

राजकुमार पुत्र शिव कुमार निवासी बाल्मिकी कॉलोनी, विकास नगर

पुलिस टीम :- AHTU देहरादून

1- निरीक्षक हरिओम राज चौहान, प्रभारी AHTU

2- अ०उ०नि० बबीन सिंह

3- म०हे०कां० रचना डोभाल

4- कां० देवेंद्र सिंह

5- कां० प्रदीप रावत

6- म०कां० आरती

कोतवाली विकासनगर

1- उ०नि० संदीप पवार

2- कां० राजेंद्र बर्थवाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top