Breaking News
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दिया संदेश, अंगदान: मृत्यु के बाद भी जीवन का उपहार।
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दिया संदेश, अंगदान: मृत्यु के बाद भी जीवन का उपहार।
विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा को लेकर, अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी ने, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक।
विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा को लेकर, अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी ने, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक।
मतदाताओं द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन, सीईओ।
मतदाताओं द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन, सीईओ।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 150 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 150 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
उत्तराखण्ड : आध्यात्मिक राजधानी की दिशा में बढ़े कदम, चारधाम के साथ ही अन्य मंदिरों में भी भक्तों की संख्या बढ़ी।
उत्तराखण्ड : आध्यात्मिक राजधानी की दिशा में बढ़े कदम, चारधाम के साथ ही अन्य मंदिरों में भी भक्तों की संख्या बढ़ी।
समाधान दिवस में डीएम ने 109 फरियादियों की सुनी समस्याएं, अधिकांश मामलों का मौके पर किया निस्तारण।
समाधान दिवस में डीएम ने 109 फरियादियों की सुनी समस्याएं, अधिकांश मामलों का मौके पर किया निस्तारण।
कुमाऊँ में भी शिक्षा-स्वास्थ्य की नई अलख जगाए एसजीआरआर ग्रुप, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा।
कुमाऊँ में भी शिक्षा-स्वास्थ्य की नई अलख जगाए एसजीआरआर ग्रुप, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों को निःशुल्क बीज किए वितरित, सेब-कीवी बागानों और पॉलीहाउस को बढ़ावा देने के दिए निर्देश।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों को निःशुल्क बीज किए वितरित, सेब-कीवी बागानों और पॉलीहाउस को बढ़ावा देने के दिए निर्देश।
प्रदेश में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं, डाॅ. धन सिंह रावत।
प्रदेश में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं, डाॅ. धन सिंह रावत।

गोविंदघाट से श्री हेमकुंड साहिब तक, 2700 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से, 12.4 किलोमीटर लंबी रोपवे परियोजना को मंजूरी।

गोविंदघाट से श्री हेमकुंड साहिब तक, 2700 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से, 12.4 किलोमीटर लंबी रोपवे परियोजना को मंजूरी।

देहरादून :- मंगलवार को देहरादून सचिवालय में पर्वतमाला परियोजना के अंतर्गत श्री हेमकुंड साहिब तक रोपवे निर्माण के लिए उत्तराखंड राज्य सरकार और नेशनल हाईवे लॉजिस्टिक्स मैनेजमेंट लिमिटेड (एनएचएलएमएल) के बीच हुए समझौते का हम हार्दिक स्वागत करते हैं। इस समझौते के तहत गोविंदघाट से श्री हेमकुंड साहिब तक 2700 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से 12.4 किलोमीटर लंबी रोपवे परियोजना को मंजूरी प्रदान की गई है। यह परियोजना लाखों श्रद्धालुओं की तीर्थयात्रा को सुरक्षित, सुगम, और समयबद्ध बनाकर श्री हेमकुंड साहिब की आध्यात्मिक महिमा को और अधिक गौरवशाली बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देगी। इस दूरदर्शी और ऐतिहासिक निर्णय के लिए हम आपके प्रति हृदयपूर्वक धन्यवाद अर्पित करते हैं।

नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा अध्यक्ष गुरुद्वारा श्री हेमकुंट साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी, आपके प्रेरणादायी नेतृत्व और पर्वतमाला परियोजना के प्रति अटूट संकल्प ने श्री हेमकुंड साहिब जैसे पवित्र तीर्थस्थल को विश्व पटल पर और अधिक सुलभ बनाने का मार्ग प्रशस्त किया है। इस रोपवे परियोजना का आपका यह संकल्प उन असंख्य भक्तों के लिए एक अनमोल उपहार है, जो कठिन भौगोलिक परिस्थितियों का सामना करते हुए इस पवित्र स्थल के दर्शन करने की अभिलाषा रखते हैं। आपके इस प्रयास ने श्रद्धालुओं की आस्था को नया बल प्रदान किया है, और इसके लिए हम समस्त श्रद्धालु आपके प्रति अपनी गहन कृतज्ञता व्यक्त करते हैं। आपका यह निर्णय न केवल तीर्थयात्रा को सुगम बनाएगा, बल्कि श्री हेमकुंड साहिब की पवित्रता को भावी पीढ़ियों के लिए संरक्षित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी, आपके कुशल नेतृत्व और अथक प्रयासों ने इस महत्वाकांक्षी परियोजना को मूर्त रूप प्रदान किया है। इस समझौते के माध्यम से, जिसमें एनएचएलएमएल की 51 प्रतिशत और राज्य सरकार की 49 प्रतिशत इक्विटी भागीदारी सुनिश्चित की गई है, आपने श्री हेमकुंड साहिब के श्रद्धालुओं की सुविधा और उनकी आध्यात्मिक यात्रा को प्राथमिकता दी है। इस रोपवे परियोजना के लिए आपकी दृढ़ प्रतिबद्धता और समर्पण ने उत्तराखंड की आध्यात्मिक धरोहर को और सशक्त करने का एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। इसके लिए हम समस्त श्रद्धालु आपके प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हैं।

अध्यक्ष गुरुद्वारा श्री हेमकुंट साहिब ने कहा कि हम श्री हेमकुंड साहिब के समस्त श्रद्धालु की और से इस पवित्र और ऐतिहासिक अवसर पर अपने हृदय की गहराइयों से माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी और उत्तराखंड के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के प्रति अपनी असीम कृतज्ञता और गहन सम्मान व्यक्त करते हैं।

हम प्रार्थना करते हैं कि आपके मार्गदर्शन में श्री हेमकुंड साहिब और अन्य पवित्र तीर्थस्थल श्रद्धालुओं के लिए और अधिक सुलभ और सुरक्षित बने रहें। यह रोपवे परियोजना न केवल वर्तमान पीढ़ी के लिए, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी एक अमर धरोहर के रूप में स्थापित होगी। हम पुनः अपनी गहन कृतज्ञता और आदर व्यक्त करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top