Breaking News
महासू देवता मंदिर में पूजा अर्चना कर, करोड़ो देशवासियों के प्रेरणास्रोत नरेन्द्र मोदी को दी लम्बे कार्यकाल की बधाई, मंत्री खजानदास।
महासू देवता मंदिर में पूजा अर्चना कर, करोड़ो देशवासियों के प्रेरणास्रोत नरेन्द्र मोदी को दी लम्बे कार्यकाल की बधाई, मंत्री खजानदास।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने चलाया, “सडक सुरक्षा जीवन रक्षा” अभियान जागरूकता अभियान।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने चलाया, “सडक सुरक्षा जीवन रक्षा” अभियान जागरूकता अभियान।
परमपूज्य ब्रह्मलीन श्रीमहंत इन्दिरेश चरण दास जी महाराज के, महानिर्वाण दिवस पर किया गुरु का सिमरन।
परमपूज्य ब्रह्मलीन श्रीमहंत इन्दिरेश चरण दास जी महाराज के, महानिर्वाण दिवस पर किया गुरु का सिमरन।
सीएम धामी ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर, उनके सफल नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर दी शुभकामनाएं।
सीएम धामी ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर, उनके सफल नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर दी शुभकामनाएं।
उत्तराखंड विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति जारी, विज्ञान आधारित विकास, नवाचार और आत्मनिर्भर उत्तराखंड को मिलेगा नया आधार।
उत्तराखंड विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति जारी, विज्ञान आधारित विकास, नवाचार और आत्मनिर्भर उत्तराखंड को मिलेगा नया आधार।
कैंचीधाम मेले की तैयारियां को लेकर, मुख्य सचिव ने रूट प्लान और पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश।
कैंचीधाम मेले की तैयारियां को लेकर, मुख्य सचिव ने रूट प्लान और पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की, ₹ 89 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की, ₹ 89 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
परफ्यूमरी एवं सगन्ध अनुसंधान एवं विकास संस्थान में 11 व 12 जून को दालचीनी विषयक अन्तर्राष्ट्रीय सेमिनार, गणेश जोशी।
परफ्यूमरी एवं सगन्ध अनुसंधान एवं विकास संस्थान में 11 व 12 जून को दालचीनी विषयक अन्तर्राष्ट्रीय सेमिनार, गणेश जोशी।
विश्वविद्यालयों में शुरू होगी ‘विकसित भारत @2047’ मुहिम, डाॅ. धन सिंह रावत। 
विश्वविद्यालयों में शुरू होगी ‘विकसित भारत @2047’ मुहिम, डाॅ. धन सिंह रावत। 

श्री गुरु राम राय मेडिकल काॅलेज में, शिष्यों ने किया गुरुओं का सम्मान।

श्री गुरु राम राय मेडिकल काॅलेज में, शिष्यों ने किया गुरुओं का सम्मान।

शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 15 शिक्षक सम्मानित।

शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में छात्र-छात्राओं ने गुरुओं के प्रति दिखाया समर्पण का भाव।

देहरादून :- गुरु बिना ज्ञान अधूरा है और शिष्य बिना गुरु दिशाहीन इसी भाव को जीवंत करते हुए श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज में शिक्षक दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने अपने शिक्षकों को सम्मानित कर गुरु-शिष्य परंपरा को और प्रगाढ़ किया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए 15 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों ने गीत, संगीत और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपने गुरुओं के प्रति आभार व्यक्त किया और इन पलों को अविस्मरणीय बना दिया।

सोमवार को श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ  मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज़ के सभागार में कार्यक्रम का शुभारंभ श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज़ के प्राचार्य डाॅ अशोक नायक, निदेशक डाॅ मनोज गुप्ता, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ अनिल मलिक, कम्यूनिटी मेडिसिन के विभागाध्यक्ष डाॅ पुनीत ओहरी ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

प्राचार्य डॉ. अशोक नायक ने कहा कि “आज का विद्यार्थी ही भविष्य का अध्यापक है। अध्यापक एक आइने की तरह होता है, जो शिष्य को उसकी क्षमता और कमजोरियों से परिचित कराता है और सही-गलत का बोध कराता है।” उन्होंने गुरु-शिष्य संबंध को सरल और सहज बनाए रखने पर बल दिया।

संस्थान के निदेशक डॉ. मनोज गुप्ता ने गुरु-शिष्य परंपरा से जुड़े संस्मरण साझा किए। उन्होंने कहा कि “यदि आप भविष्य में सफलता चाहते हैं तो गुरु का सम्मान और मार्गदर्शन दोनों जरूरी हैं। छात्र-छात्राओं ने “गुरु गोविंद दोऊ खड़े” जैसे भावपूर्ण उद्धरणों के साथ अपने शिक्षकों को अपने मन की भावनओं से जोड़ा और यह संदेश दिया कि गुरु का स्थान हमेशा सर्वोच्च है।

ये शिक्षक हुए सम्मानित :-

डॉ. हरमीत कौर, प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, एनाटॉमी विभाग।

डॉ. आशीष गोयल, प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, फिजियोलॉजी विभाग।

डॉ. तारिक मसूद, प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, जैव रसायन विभाग।

डॉ. सदाफ खान, सहायक प्रोफेसर, पैथोलॉजी विभाग।

डॉ. सुलेखा नौटियाल, प्रोफेसर एवम् विभागाध्यक्ष, माइक्रोबायलाॅजी विभाग।

डॉ. शालू बावा, प्रोफेसर फार्माकोलॉजी विभाग।

डॉ. ललित कुमार, प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, एफएमटी विभाग।

डॉ. पुनीत ओहरी, प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, सामुदायिक चिकित्सा विभाग।

डॉ. प्रियंका गुप्ता, एसोसिएट प्रोफेसर, नेत्र रोग विभाग।

डॉ. शरद हरनूट, ई.एन.टी. विभाग।

डॉ. नारायण जीत सिंह, प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, मेडिसिन विभाग।

डॉ. ए.वी. माथुर, प्रोफेसर, सर्जरी विभाग।

डॉ. अंजलि चैधरी, प्रोफेसर, ओबीजीवाई विभाग।

डॉ. रागिनी सिंह, प्रोफेसर, बाल रोग विभाग।

डॉ. योगेश आहूजा, सहायक प्रोफेसर, हड्डी रोग विभाग।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top