Breaking News
सीएम धामी का सख्त एक्शन, सभी तरह की आरक्षित श्रेणी के फर्जी प्रमाणपत्रों की होगी जांच, जांच के बाद सख्त कार्रवाई।
सीएम धामी का सख्त एक्शन, सभी तरह की आरक्षित श्रेणी के फर्जी प्रमाणपत्रों की होगी जांच, जांच के बाद सख्त कार्रवाई।
प्रदेश में चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में निरंतर हो रही है वृद्धि, मुख्यमंत्री धामी।
प्रदेश में चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में निरंतर हो रही है वृद्धि, मुख्यमंत्री धामी।
विरासत संरक्षण के साथ होगा देहरादून का सुनियोजित विकास, शहर की 200 ऐतिहासिक परिसंपत्तियां चिन्हित।
विरासत संरक्षण के साथ होगा देहरादून का सुनियोजित विकास, शहर की 200 ऐतिहासिक परिसंपत्तियां चिन्हित।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में, जलवायु परिवर्तन के दौर में कृषि, बागवानी और वानिकी पर मंथन।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में, जलवायु परिवर्तन के दौर में कृषि, बागवानी और वानिकी पर मंथन।
महिला संवाद में सशक्तिकरण की गूंज, महिलाओं ने स्वत: गाए स्फूर्त गीत।
महिला संवाद में सशक्तिकरण की गूंज, महिलाओं ने स्वत: गाए स्फूर्त गीत।
युवाओं को राज्य में ही मिलेंगे रोजगार और शिक्षा के अवसर, पलायन रोकने पर सरकार का जोर, मुख्यमंत्री धामी।
युवाओं को राज्य में ही मिलेंगे रोजगार और शिक्षा के अवसर, पलायन रोकने पर सरकार का जोर, मुख्यमंत्री धामी।
सेवा संकल्प अभियान 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक होंगे आयोजित, सेवा सेतु सरकार आपके द्वार शिविर, सुबोध उनियाल।
सेवा संकल्प अभियान 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक होंगे आयोजित, सेवा सेतु सरकार आपके द्वार शिविर, सुबोध उनियाल।
महिलाएं सकारात्मक होकर अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें, सरकार देगी पूरा साथ, मुख्यमंत्री धामी।
महिलाएं सकारात्मक होकर अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें, सरकार देगी पूरा साथ, मुख्यमंत्री धामी।
श्री गुरु राम राय जी महाराज का महानिर्वाण पर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया।
श्री गुरु राम राय जी महाराज का महानिर्वाण पर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया।

एकलव्य माॅडल रेजीडेंशियल स्कूल में, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर।

एकलव्य माॅडल रेजीडेंशियल स्कूल में, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर।

202 छात्राओं, शिक्षकों एवं स्टाफ सदस्यों ने स्वास्थ्य शिविर का उठाया लाभ।

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से निःशुल्क जाॅचें की गईं और फ्री दवाईयां भी बांटी गई।

देहरादून :- “स्वस्थ तन में ही स्वस्थ मन और उज्ज्वल भविष्य बसता है।” इसी भावना को सार्थक करते हुए श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने सोमवार को एकलव्य मॉडल रेजीडेंशियल स्कूल, मोथरोवाला में एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। इस अवसर पर 202 छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं स्टाफ सदस्यों ने स्वास्थ्य परामर्श व जांच सेवाओं का लाभ उठाया और जीवन में स्वास्थ्य की अनमोलता को और गहराई से समझा। 

शिविर का शुभारंभ स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती शशिकला कठैत ने किया। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन और विशेषज्ञ चिकित्सकों का आभार जताते हुए कहा कि श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चेयरमैन “श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज शिक्षा, स्वास्थ्य और जनकल्याण के सच्चे प्रेरणास्रोत हैं। उनका यह कदम सेवा और सहयोग की राह दिखाता है।” उन्होंने कहा कि श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चेयरमैन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने अल्प सूचना पर विद्यालय के निवेदन को स्वीकार करते हुए श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के विशेषज्ञ डाॅक्टरों की टीम स्कूल में भेजने पर श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज एवं श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल का हृदय से आभार व्यक्त किया।”

शिविर में आए चिकित्सकों ने प्रतिभागियों को न केवल स्वास्थ्य परामर्श दिया, बल्कि ईसीजी, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर जैसी जरूरी जांचें भी पूरी तरह निःशुल्क कीं। साथ ही जरूरतमंदों को मुफ्त दवाइयाँ भी वितरित की गईं।

मुख्य चिकित्सकों में कम्युनिटी मेडिसिन विभाग से डॉ. राहुल शर्मा, डॉ. आलोक, डॉ. परमिंदर, डॉ. आरुषि, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. आशीष सेठी तथा हेल्थ इंस्पेक्टर मंजू शामिल रहे। शिविर की सफलता में जनसंपर्क अधिकारी सुभाष रमोला और दिनेश रतूड़ी का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top