Breaking News
ग्रामीण विकास मंत्री भारत सिंह चौधरी ने, PMGSY के कार्यों की प्रगति एवं वन स्वीकृति की समीक्षा की।
ग्रामीण विकास मंत्री भारत सिंह चौधरी ने, PMGSY के कार्यों की प्रगति एवं वन स्वीकृति की समीक्षा की।
डॉ. पंकज गर्ग एसोसिएशन ऑफ ब्रेस्ट सर्जन्स ऑफ इंडिया के निदेशक (शिक्षा), उत्तर क्षेत्र निर्वाचित।
डॉ. पंकज गर्ग एसोसिएशन ऑफ ब्रेस्ट सर्जन्स ऑफ इंडिया के निदेशक (शिक्षा), उत्तर क्षेत्र निर्वाचित।
देहरादून में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी के बीच, जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम ने सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश।
देहरादून में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी के बीच, जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम ने सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश।
देहरादून में 11 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, 559 पदों पर होगा चयन, प्रतिष्ठित कंपनियां लेंगी साक्षात्कार।
देहरादून में 11 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, 559 पदों पर होगा चयन, प्रतिष्ठित कंपनियां लेंगी साक्षात्कार।
विश्व संस्कृत दिवस से पूर्व, उत्तराखण्ड ने वैश्विक स्तर पर संस्कृत के प्रसार को दिया नया आयाम।
विश्व संस्कृत दिवस से पूर्व, उत्तराखण्ड ने वैश्विक स्तर पर संस्कृत के प्रसार को दिया नया आयाम।
सहकारिता में हरियाणा व उत्तराखंड मिलकर करेंगे काम, डाॅ. धन सिंह रावत।
सहकारिता में हरियाणा व उत्तराखंड मिलकर करेंगे काम, डाॅ. धन सिंह रावत।
जनसुनवाई में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, युवा किसान की सफलता को बताया प्रेरणादायक।
जनसुनवाई में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, युवा किसान की सफलता को बताया प्रेरणादायक।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने लिया राजनैतिक दलों से SIR पर फीडबैक।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने लिया राजनैतिक दलों से SIR पर फीडबैक।
मुख्य सचिव ने वाह्य सहायतित परियोजनाओं की प्रगति की करी समीक्षा, विकास पर फोकस किए जाने के दिए निर्देश।
मुख्य सचिव ने वाह्य सहायतित परियोजनाओं की प्रगति की करी समीक्षा, विकास पर फोकस किए जाने के दिए निर्देश।

प्रधानमंत्री मोदी 11 सितंबर को कर सकते हैं, आपदाग्रस्त क्षेत्रों का हवाई निरीक्षण, अधिकारियों ने दिए सख्त निर्देश।

प्रधानमंत्री मोदी 11 सितंबर को कर सकते हैं, आपदाग्रस्त क्षेत्रों का हवाई निरीक्षण, अधिकारियों ने दिए सख्त निर्देश।

देहरादून :-  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित हवाई निरीक्षण से पहले प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह से सतर्क हो गया है। सोमवार को मुख्य सचिव आनंद वर्धन और डीजीपी दीपम सेठ ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचकर सुरक्षा तैयारियों का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने एयरपोर्ट प्राधिकरण और सीआईएसएफ अधिकारियों से बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत जानकारी ली। साथ ही प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

अधिकारियों ने एयरपोर्ट पर मौजूद विभिन्न सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संभावित चुनौतियों पर चर्चा की। मुख्य सचिव आनंद वर्धन ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं डीजीपी दीपम सेठ ने कहा कि पीएम के प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए एयरपोर्ट और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे।सरकार और सुरक्षा एजेंसियां अब प्रधानमंत्री के आगमन से पहले अंतिम तैयारियों को पूरा करने में जुट गई हैं।

प्रधानमंत्री का 11 या 12 सितंबर को हवाई निरीक्षण हो सकता है। हालांकि प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से अभी तक इसका कोई आधिकारिक कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है। इसके बावजूद प्रशासन और पुलिस विभाग अलर्ट मोड पर हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री के आगमन से पूर्व सभी तैयारियां पूरी हो जानी चाहिए और सुरक्षा में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस संभावित दौरे के चलते सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं और प्रशासन ने कार्यक्रम की सफलता के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top