Breaking News
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व में, बुधवार को दिल्ली में होगी भाजपा प्रदेश कोर ग्रुप बैठक।

राजस्व पुलिस एवं भूलेख सर्वेक्षण संस्थान, अल्मोड़ा का होगा सुदृढ़ीकरण एवं आधुनिकीकरण, आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद।

महाराज की राजस्थान के मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट, पर्यटन और सांस्कृतिक गतिविधियों के विस्तार पर हुई चर्चा।

सड़क सुरक्षा पर डीएम डॉ. आशीष चौहान का सख्त एक्शन, ब्लैक स्पॉट होंगे सुरक्षित, हर माह होगी प्रगति समीक्षा।

उत्तराखंड के ‘पूर्ण साक्षर राज्य’ बनने पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने दी बधाई।

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 5 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।

पुष्पवर्षा, चरण प्रक्षालन के साथ ही, सीएम धामी ने अपने हाथों से भोजन परोसकर किया कांवड़ियों का स्वागत। 

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने मसूरी विधानसभा में, विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण शिलान्यास। 

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दिया संदेश, अंगदान: मृत्यु के बाद भी जीवन का उपहार।

उपराष्ट्रपति चुनाव में एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन की बड़ी जीत, विपक्षी सुदर्शन रेड्डी को 152 वोटों से हराया।

देहरादून/नई दिल्ली :- 9 सितंबर 2025 यानी आज हुए उपराष्ट्रपति चुनाव के नतीजे घोषित हो गए हैं। एनडीए (NDA) उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन (CP Radhakrishnan) देश के नए उपराष्ट्रपति निर्वाचित हो गए हैं। उन्होंने विपक्षी गठबंधन इंडिया (INDIA Alliance) के उम्मीदवार सुदर्शन रेड्डी (Sudarshan Reddy) को 152 वोटों के अंतर से हराया।

उपराष्ट्रपति चुनाव में 98% मतदान दर्ज किया गया।

मतदान प्रक्रिया शाम 5 बजे तक चली, जिसके बाद 6 बजे से मतगणना शुरू हुई। देर शाम आए परिणामों में सीपी राधाकृष्णन को 452 वोट, जबकि सुदर्शन रेड्डी को 300 वोट मिले। कुल 767 वोट डाले गए, जिनमें से 752 वैध और 15 अवैध घोषित हुए।

कांग्रेस का दावा और सहयोगी दलों का रुख

कांग्रेस पार्टी ने दावा किया था कि उनके उम्मीदवार सुदर्शन रेड्डी के पक्ष में 315 सांसद मतदान करेंगे। लेकिन नतीजों में यह संख्या घटकर 300 रह गई।

वहीं बीआरएस (BRS) और बीजेडी (BJD) ने चुनाव में हिस्सा नहीं लिया। राज्यसभा में बीआरएस के 4 सांसद और बीजेडी के 7 सांसद हैं। इसके अलावा, अकाली दल के सांसद ने पंजाब में आई बाढ़ की स्थिति के कारण मतदान में भाग नहीं लिया।

नतीजे का महत्व

सीपी राधाकृष्णन की यह जीत एनडीए के लिए बड़ी राजनीतिक सफलता मानी जा रही है। भारी मतदान प्रतिशत और विपक्ष की रणनीति के बावजूद एनडीए उम्मीदवार ने मजबूत बढ़त के साथ जीत हासिल की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top