Breaking News
पार्टी विचार बढ़ाने के लिए सांसद और विधायक निभाए अहम योगदान, नवीन।
पार्टी विचार बढ़ाने के लिए सांसद और विधायक निभाए अहम योगदान, नवीन।
मुख्यमंत्री धामी के विजन को मिल रही गति, बागवाला में बने 1872 प्रधानमंत्री आवास जल्द होंगे लाभार्थियों को आवंटित।
मुख्यमंत्री धामी के विजन को मिल रही गति, बागवाला में बने 1872 प्रधानमंत्री आवास जल्द होंगे लाभार्थियों को आवंटित।
गंगा भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना की जीवंत धारा, नितिन नबीन।
गंगा भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना की जीवंत धारा, नितिन नबीन।
राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन में बोले कृषि मंत्री गणेश जोशी, जैविक और प्राकृतिक खेती पर सरकार का विशेष फोकस। 
राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन में बोले कृषि मंत्री गणेश जोशी, जैविक और प्राकृतिक खेती पर सरकार का विशेष फोकस। 
राज्य निगम कर्मचारी महासंघ की हुई बैठक, कर्मचारियों की समस्याओं और मांगों पर हुई व्यापक चर्चा।
राज्य निगम कर्मचारी महासंघ की हुई बैठक, कर्मचारियों की समस्याओं और मांगों पर हुई व्यापक चर्चा।
‘हर काम देश के नाम’ उत्तराखंड में सीमा पर्यटन को बढ़ावा देगा नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन।
‘हर काम देश के नाम’ उत्तराखंड में सीमा पर्यटन को बढ़ावा देगा नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन।
मुख्य सचिव ने दिए निर्देश कहा आवश्यक वस्तुओं की कालाबाजारी, जमाखोरी एवं कृत्रिम अभाव उत्पन्न करने वालों के विरुद्ध की जाए सख्त कार्रवाई की। 
मुख्य सचिव ने दिए निर्देश कहा आवश्यक वस्तुओं की कालाबाजारी, जमाखोरी एवं कृत्रिम अभाव उत्पन्न करने वालों के विरुद्ध की जाए सख्त कार्रवाई की। 
मुख्यमंत्री ने हिंदी पत्रकारिता दिवस की दी शुभकामनाएं।
मुख्यमंत्री ने हिंदी पत्रकारिता दिवस की दी शुभकामनाएं।
डीएम आशीष चौहान का SIR को लेकर, अधिकारियों को दिए स्पष्ट निर्देश, मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यो में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त।
डीएम आशीष चौहान का SIR को लेकर, अधिकारियों को दिए स्पष्ट निर्देश, मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यो में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारत रत्न, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, व यूपी के पहले सीएम रहे, पं. गोविंद बल्लभ पंत की जयंती पर, उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन किए अर्पित, लालचंदशर्मा। 

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारत रत्न, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, व यूपी के पहले सीएम रहे, पं. गोविंद बल्लभ पंत की जयंती पर, उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन किए अर्पित, लालचंदशर्मा। 

देहरादून :- बुधवार को कॉंग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश मुख्यालय देहरादून में कांग्रेसजनों ने भारत रत्न, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री पं0 गोविन्द बल्लभ पंत जी की जयंती एवं वीर अब्दुल हमीद की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धा पूर्वक याद करते हुए अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए।

पं0 गोविन्द बल्लभ पंत जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कॉंग्रेस सांसद एवं संगठन सृजन हेतु नियुक्त देहरादून महानगर के केन्द्रीय पर्यवेक्षक मणिकम टैगोर ने कहा कि स्व0 गोविन्द बल्लभ पंत जी का देश की आजादी की लड़ाई में अहम योगदान था। भारत रत्न पं० गोविन्द बल्लभ पन्त ने आजादी के बाद 20 साल उत्तर प्रदेश और भारत की राजनीति में केन्द्रीय भूमिका निभाते हुए मुख्यमंत्री और देश के गृह मंत्री जैसे पदों को सुशोभित किया। पं0 गोविन्द बल्लभ पन्त अद्वितीय प्रतिभा के धनी और साहसी पुरूष थे। स्वतंत्रता संग्राम में उनका अविस्मरणीय योगदान तथा साइमन कमीशन के विरोध में उनकी भूमिका इतिहास के पन्नों पर स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज है। उन्होंने कहा कि पंण्डित गोविन्द बल्लभ जैसे महान व्यक्तित्व समाज के लिए सदैव प्रेरणा के स्रोत रहेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि भारत पाकिस्तान युद्ध में वीर अब्दुल हमीद के अदम्य साहस को भारतवासी सदैव याद रखेंगे।

पूर्व विधायक एवं महानगर के पर्यवेक्षक रणजीत सिंह रावत ने कहा कि 20वीं शताब्दी के तीसरे दशक में कुमाऊं परिषद के माध्यम से सामाजिक और राजनैतिक जीवन में गोविन्द पन्त ने अपनी शुरूआत की। उन्होंने पर्वतीय क्षेत्रों में फैली भीषण गरीबी, कुली बेगार प्रथा तथा सामाजिक बुराइयों के कारण प्रताड़ित हो रहे कमजोर तबकों की पीड़ा को गहराई से महसूस किया और कालान्तर में उसके लिए उन्होंने अनेक संघर्ष किये। कृषि सुधारों के लिए पं० पन्त के मुख्यमंत्रित्व काल में (कुंजा) अधिनियम को पारित किया गया। संयुक्त प्रान्त की विधान परिषद में 1924 से 1929 तक विरोधी दल के उपनेता रहते हुए उन्होंने अनेकों अधिनियमों और प्रदेश की समस्याओं के ऊपर तार्किक भाषणों के जरिये सरकार को मार्गदर्शन दिया। उनका राजनैतिक सफर यहीं नहीं रूका वे संयुक्त प्रान्त की विधानसभा में 1932-1937 तक सदस्य रहे। इस दौरान उन्हांेंने अनेक महत्वपूर्ण जटिल समस्याओं के ऊपर सारगर्भित भाषण दिये जिसमें से एक प्रेस की आजादी के सम्बन्ध में भी था जो लगातार दो दिन तक विधानसभा में चला जिसके बाद ब्रिटिश हुकूमत को प्रेस की आजादी पर प्रतिबन्ध सम्बन्धी इस विधेयक को वापस लेना पड़ा। उन्होंने कहा कि पंण्डित गोविन्द बल्लभ जैसे महान व्यक्तित्व समाज के लिए सदैव प्रेरणा के स्रोत रहेंगे। भारत के निर्माण में उनके सपने को साकार करने के लिए अपनी सहभागिता निभानी है यही उन्हें हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

श्रद्धांजलि देने वालों में सांसद मणिकम टैगोर, पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत, रोहताश सिंह, पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, डॉ बिजेंद्र पाल, द्वीप वोहरा, शोभा राम, प्रशांत खण्डूरी, मालती देवी, प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र शाह, नवीन जोशी, महिला अध्यक्ष ज्योति रौतेला, महानगर अध्यक्ष जसविन्दर सिंह गोगी, प्रदेश प्रवक्ता डॉ0 प्रतिमा सिंह, सुजाता पॉल, प्रदेश सचिव यशपाल चौहान, मोहन काला, आशा डोबरियाल शर्मा, नवीन रमोला, सुलेमान अली, अनुराधा तिवाडी, सावित्री थापा, मदन लाल, अभिनव थापर, ललित भद्री, गुल मोहम्मद आदि अनेक कंाग्रेसजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top