Breaking News
राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन में बोले कृषि मंत्री गणेश जोशी, जैविक और प्राकृतिक खेती पर सरकार का विशेष फोकस। 
राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन में बोले कृषि मंत्री गणेश जोशी, जैविक और प्राकृतिक खेती पर सरकार का विशेष फोकस। 
राज्य निगम कर्मचारी महासंघ की हुई बैठक, कर्मचारियों की समस्याओं और मांगों पर हुई व्यापक चर्चा।
राज्य निगम कर्मचारी महासंघ की हुई बैठक, कर्मचारियों की समस्याओं और मांगों पर हुई व्यापक चर्चा।
‘हर काम देश के नाम’ उत्तराखंड में सीमा पर्यटन को बढ़ावा देगा नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन।
‘हर काम देश के नाम’ उत्तराखंड में सीमा पर्यटन को बढ़ावा देगा नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन।
मुख्य सचिव ने दिए निर्देश कहा आवश्यक वस्तुओं की कालाबाजारी, जमाखोरी एवं कृत्रिम अभाव उत्पन्न करने वालों के विरुद्ध की जाए सख्त कार्रवाई की। 
मुख्य सचिव ने दिए निर्देश कहा आवश्यक वस्तुओं की कालाबाजारी, जमाखोरी एवं कृत्रिम अभाव उत्पन्न करने वालों के विरुद्ध की जाए सख्त कार्रवाई की। 
मुख्यमंत्री ने हिंदी पत्रकारिता दिवस की दी शुभकामनाएं।
मुख्यमंत्री ने हिंदी पत्रकारिता दिवस की दी शुभकामनाएं।
डीएम आशीष चौहान का SIR को लेकर, अधिकारियों को दिए स्पष्ट निर्देश, मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यो में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त।
डीएम आशीष चौहान का SIR को लेकर, अधिकारियों को दिए स्पष्ट निर्देश, मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यो में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त।
बिथ्याणी महाविद्यालय में तैनात फर्जी शिक्षक की सेवाएं समाप्त।
बिथ्याणी महाविद्यालय में तैनात फर्जी शिक्षक की सेवाएं समाप्त।
प्रदेश में बह रही है विकास की गंगा, सतपाल महाराज।
प्रदेश में बह रही है विकास की गंगा, सतपाल महाराज।
गणेश गोदियाल का नगर निगम पर तीखा हमला, कहा सत्ता पक्ष के लिए अलग नियम, विपक्ष के लिए अलग।
गणेश गोदियाल का नगर निगम पर तीखा हमला, कहा सत्ता पक्ष के लिए अलग नियम, विपक्ष के लिए अलग।

जॉर्ज एवरेस्ट पार्क मुद्दे पर कांग्रेस ने खोला, प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा।

जॉर्ज एवरेस्ट पार्क मुद्दे पर कांग्रेस ने खोला, प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा।

कल प्रदेश भर के सभी जिला मुख्यालयों पर फूंका जाएगा प्रदेश सरकार का पुतला, सूर्यकांत धस्माना।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष के नेतृत्व में राज्यपाल से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल, सूर्यकांत धस्माना।

हाई कोर्ट के सेटिंग जज की निगरानी में हो उच्च स्तरीय जांच।

प्रदेश का अब तक का सबसे बड़ा घोटाला है जॉर्ज एवरेस्ट पार्क आवंटन घोटाला, धस्माना।

देहरादून :- मसूरी के जॉर्ज एवरेस्ट पार्क को गलत तरीके से बाबा रामदेव के निकटस्त बालकृष्ण को लीज पर दिए जाने के खिलाफ कांग्रेस ने आक्रामक रुख अपनाते हुए आगामी रविवार को प्रदेश व्यापी पुतला दहन कार्यक्रम घोषित किया है। आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना ने जॉर्ज एवरेस्ट पार्क आवंटन मुद्दे पर राज्य सरकार पर जोरदार हमला करते हुए कहा कि यह घोटाला प्रदेश का अब तक का सबसे बड़ा घोटाला साबित होगा जिसमें एक सौ बयालीस एकड़ मसूरी स्थित जॉर्ज एवरेस्ट की बेशकीमती जमीन बाबा रामदेव के निकट सहयोगी व व्यावसायिक साझीदार बालकृष्ण को कौड़ियों के भाव मात्र एक करोड़ रुपए के किराए पर पंद्रह साल की लीज पर दे कर उसे और पंद्रह वर्षों तक नवीनीकृत करने का प्रावधान है। धस्माना ने कहा कि जॉर्ज एवरेस्ट पार्क के आवंटन के लिए अपनाई गई निविदा प्रक्रिया पूर्ण रूप से गलत है और इस निविदा प्रक्रिया में भाग लेने वाली तीनों कम्पनियां बालकृष्ण की ही हैं जो कि सीधा सीधा निविदा शर्तों का उल्लंघन है। 

सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि जहां एक ओर पूरे प्रदेश के युवा एक प्रभावी भू कानून की मांग को लेकर आज भी उद्वेलित हैं वहीं दूसरी ओर केंद्र सरकार के इशारे पर राज्य की भाजपा सरकार पहाड़ों की भूमि को बाहरी लोगों को आने पौने किराए पर लंबी अवधि की लीज पर दे रही है। धस्माना ने कहा कि जॉर्ज एवरेस्ट पार्क आवंटन घोटाला आज तक के सभी घोटालों का बाप है और इसकी जांच हाई कोर्ट के सेटिंग जज की निगरानी में सीबीआई से कराई जानी चाहिए।साथ ही कहा कि इस मुद्दे पर कांग्रेस व्यापक जन आंदोलन चलाएगी और इसके पहले चरण में प्रदेश भर के जिला मुख्यालयों पर पार्टी कार्यकर्ता प्रदेश सरकार का पुतला दहन करेगी व शीघ्र ही प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा व नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के नेतृत्व में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल लेफ्टीनेंट जनरल गुरमीत सिंह से मुलाकात कर इस मामले में ज्ञापन सौंपेगा व तत्पश्चात पार्टी प्रदेश भर में आंदोलनात्मक कार्यक्रम करेंगे। 

१५ सितंबर से देश भर में शुरू होगा वोट चोरी के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान,धस्माना। 

उत्तराखंड की राजधानी समेत प्रदेश भर में सभी ७० विधानसभाओं में चलाया जाएगा व्यापक हस्ताक्षर अभियान। 

सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि वोट चोरी के खिलाफ पूरे देश में चलाए जा रहे जन आंदोलन के दूसरे चरण में कांग्रेस पार्टी देश भर के पांच करोड़ लोगों के हस्ताक्षर करवा कर भारत निर्वाचन आयोग को सौंपकर वोट चोरी रोकने की मांग करेगी। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में धस्माना ने कहा कि उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आगामी १५ सितंबर को वोट चोरी के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान शुरू किया जाएगा और पूरे प्रदेश की सभी ७० विधानसभाओं में व्यापक रूप से यह अभियान चलाया जाएगा जिसकी निगरानी के लिए प्रदेश अध्यक्ष वरिष्ठ नेताओं को प्रभारी नियुक्त करेंगे। धस्माना ने कहा कि प्रदेश भर में पांच लाख लोगों के हस्ताक्षर करवा कर राष्ट्रीय अध्यक्ष को सौंपा जाएगा जिसे देश भर के राज्यों से प्राप्त हस्ताक्षरों के साथ राष्टीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़के व राहुल गांधी भारतीय निर्वाचन आयोग को सौंपेंगे।

पत्रकार वार्ता में प्रदेश कांग्रेस सैनिक विभाग अध्यक्ष कर्नल राम रतन नेगी, प्रदेश महामंत्री जगदीश धीमान, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा के मीडिया सलाहकार सरदार अमरजीत सिंह, कमर सिद्दीकी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top