Breaking News
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व में, बुधवार को दिल्ली में होगी भाजपा प्रदेश कोर ग्रुप बैठक।
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व में, बुधवार को दिल्ली में होगी भाजपा प्रदेश कोर ग्रुप बैठक।
राजस्व पुलिस एवं भूलेख सर्वेक्षण संस्थान, अल्मोड़ा का होगा सुदृढ़ीकरण एवं आधुनिकीकरण, आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद।
राजस्व पुलिस एवं भूलेख सर्वेक्षण संस्थान, अल्मोड़ा का होगा सुदृढ़ीकरण एवं आधुनिकीकरण, आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद।
महाराज की राजस्थान के मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट, पर्यटन और सांस्कृतिक गतिविधियों के विस्तार पर हुई चर्चा।
महाराज की राजस्थान के मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट, पर्यटन और सांस्कृतिक गतिविधियों के विस्तार पर हुई चर्चा।
सड़क सुरक्षा पर डीएम डॉ. आशीष चौहान का सख्त एक्शन, ब्लैक स्पॉट होंगे सुरक्षित, हर माह होगी प्रगति समीक्षा।
सड़क सुरक्षा पर डीएम डॉ. आशीष चौहान का सख्त एक्शन, ब्लैक स्पॉट होंगे सुरक्षित, हर माह होगी प्रगति समीक्षा।
उत्तराखंड के ‘पूर्ण साक्षर राज्य’ बनने पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने दी बधाई।
उत्तराखंड के ‘पूर्ण साक्षर राज्य’ बनने पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने दी बधाई।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 5 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 5 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
पुष्पवर्षा, चरण प्रक्षालन के साथ ही, सीएम धामी ने अपने हाथों से भोजन परोसकर किया कांवड़ियों का स्वागत। 
पुष्पवर्षा, चरण प्रक्षालन के साथ ही, सीएम धामी ने अपने हाथों से भोजन परोसकर किया कांवड़ियों का स्वागत। 
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने मसूरी विधानसभा में, विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण शिलान्यास। 
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने मसूरी विधानसभा में, विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण शिलान्यास। 
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दिया संदेश, अंगदान: मृत्यु के बाद भी जीवन का उपहार।
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दिया संदेश, अंगदान: मृत्यु के बाद भी जीवन का उपहार।

उत्तराखण्ड का गौरव: एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की एमबीबीएस सीटें 200 हुईं।

उत्तराखण्ड का गौरव: एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की एमबीबीएस सीटें 200 हुईं।

राज्य का सबसे बड़ा मेडिकल कॉलेज बना श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज।

पर्याप्त क्लीनिकल मैटीरियल, छात्र-छात्राओं को सीखने के लिए अत्याधिक मरीजों की संख्या।

उत्कृष्ट इंफ्रास्ट्रक्चर, श्रेष्ठ फैकल्टी और अत्याधुनिक शोध सुविधाओं के बल पर मिली ऐतिहासिक उपलब्धि।

देहरादून :- उत्तराखण्ड की स्वास्थ्य सेवाओं और चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में गर्व का क्षण है। श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज (एसजीआरआरआईएमएण्डएचएस) की एमबीबीएस सीटें अब बढ़कर 200 हो गई हैं। नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) ने एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की एमबीबीएस सीटों को 150 से बढ़ाकर 200 सीटों का अनुमोदन पत्र जारी किया है। इस महत्वपूर्ण जानकारी की पुष्टि संस्थान के प्राचार्य डॉ. अशोक नायक ने की। इस उपलब्धि पर संस्थान के चेयरमैन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने सभी फैकल्टी सदस्यों, अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता कॉलेज के प्रत्येक कर्मचारी की मेहनत, लगन और समर्पण का परिणाम है। 

वर्ष 2006 से उत्तराखण्ड में सेवाएं दे रहा श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज अब प्रदेश का सबसे बड़ा मेडिकल कॉलेज बन गया है। वर्तमान में कॉलेज में 200 एमबीबीएस सीटों के साथ-साथ पीजी की 162 और डीएम-एमसीएच की 19 सुपर स्पेशियलिटी सीटें उपलब्ध हैं। मेडिकल काॅलेज से संबद्ध श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल (एस.जी.आर.आर.) एक अत्याधुनिक टीचिंग अस्पताल है, जहाँ प्रतिदिन हजारों मरीजों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएँ उपलब्ध कराई जाती हैं। इसीलिए इस अस्पताल को पश्चिम उत्तर प्रदेश एवम् उत्तराखण्ड की लाइफ लाइन भी कहा जाता है। हाल ही में एनएमसी द्वारा किए गए मूल्यांकन में कॉलेज की मूलभूत सुविधाएँ, अनुभवी फैकल्टी, पर्याप्त फैकल्टी संख्या, अत्याधुनिक लैब, पर्याप्त क्लीनिकल मैटीरियल, छात्रों को सीखने के लिए अत्याधिक मरीजों की संख्या, समृद्ध लाइब्रेरी और शोध कार्यों सहित विभिन्न बिन्दुओं का मूल्यांकन किया गया, जिसमें संस्थान हर कसौटी पर खरा उतरा।

एमबीबीएस सीटों में इस ऐतिहासिक वृद्धि से प्रदेश के युवाओं को चिकित्सा शिक्षा के और अधिक अवसर मिलेंगे। साथ ही उत्तराखण्ड की स्वास्थ्य सेवाएँ और अधिक मजबूत होंगी। एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज की यह उपलब्धि प्रदेश के लिए चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नई ऊँचाइयों की ओर एक बड़ा कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top