Breaking News
681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन का मिलन सेवा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित, रेखा आर्या।

छात्रा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के दौरान ही की घोषणा।

मुख्यमंत्री को देखने उमड़े लोग, सीएम धामी ने प्रोटोकॉल से इतर आमजन के बीच पहुंचकर साझा की आत्मीयता।

मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में, ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण।

एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट, युवाओं को अतीत से जुड़ने इनोवेशन और स्किल्स पर ध्यान देने का आह्वान।

मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।

मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर, क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश।

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने, सहस्त्रधारा, सेरागांव, कार्लीगाड़ में अतिवृष्टि से हुए नुकसान का लिया जायजा, आपदा प्रभावितों को हरसंभव मदद का दिया आश्वासन।

कैबिनेट मंत्री ने राहत शिविर में एसडीआरएफ के जवानों और आपदा प्रभावितो को कराया भोजन।

देहरादून :- अतिवृष्टि से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून जनपद के सहस्त्रधारा, सेरागांव, राजपुर के कांठबंगला बस्ती में और कार्लीगाड़ सहित कई प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। दिल्ली प्रवास से लौटते ही मंत्री जोशी सीधे प्रभावित इलाकों में पहुँचे और हालातों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उन्हें भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार संकट की इस घड़ी में पूरी तरह उनके साथ खड़ी है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि राहत और बचाव कार्यों को युद्धस्तर पर संचालित किया जाए ताकि किसी भी पीड़ित को मदद पाने में देरी न हो।

मंत्री ने सेरागांव में राहत व बचाव कार्यों में जुटी एनडीआरएफ टीम के जवानों और आपदा प्रभावित परिवारों को भोजन भी करावाया। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता प्रभावित लोगों को तुरंत राहत पहुँचाना है और हर सम्भव सहायता मुहैया कराई जाएगी।

इस दौरान भाजपा की प्रदेश मंत्री नेहा जोशी, सेरागांव के पूर्व प्रधान रतन नेगी, संजय सिंह सहित स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top