Breaking News
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।
गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को उत्तराखंड स्थापना दिवस समारोह के मुख्य होंगे अतिथि, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा।
गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को उत्तराखंड स्थापना दिवस समारोह के मुख्य होंगे अतिथि, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा।
कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत बने, भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष।
कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत बने, भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष।
गृहमंत्री अमित शाह का आगामी 6 नवंबर को देहरादून प्रस्तावित दौरे को लेकर, बीजेपी ने संगठनात्मक तैयारियां की तेज।
गृहमंत्री अमित शाह का आगामी 6 नवंबर को देहरादून प्रस्तावित दौरे को लेकर, बीजेपी ने संगठनात्मक तैयारियां की तेज।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सेब की अति सघन बागवानी का, प्रशिक्षण लेने 28 किसानों के दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सेब की अति सघन बागवानी का, प्रशिक्षण लेने 28 किसानों के दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के माध्यम से, राज्य सरकार कर रही जरूरतमंद व प्रभावित बच्चों को आर्थिक संबल प्रदान, मंत्री रेखा आर्या।
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के माध्यम से, राज्य सरकार कर रही जरूरतमंद व प्रभावित बच्चों को आर्थिक संबल प्रदान, मंत्री रेखा आर्या।

मुख्यमंत्री के निर्देश आपदा प्रभावित क्षेत्रों में डीएम ग्राउंड जीरो पर तत्पर।

मुख्यमंत्री के निर्देश आपदा प्रभावित क्षेत्रों में डीएम ग्राउंड जीरो पर तत्पर।

अतिवृष्टि में फंसे लोगों का रेस्क्यू के बाद अब मूलभूत सेवाओं को बहाल करने में जुटा जिला प्रशासन।

आपदा प्रभावित क्षेत्रों में बिजली, पानी, सड़क एवं मूलभूत सुविधाएं प्राथमिकता पर करें बहाल, डीएम

बांडावाली में अनधिकृत एप्रोच, रिजाल्ट निर्माण कर नदी का रुख मोड सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने पर डीएम की बड़ी कार्रवाईः उच्च स्तरीय जांच की संस्तुति।

डीएम ने मालदेवता, किसनपुरी, केशरवाल, कोठालगेट में क्षतिग्रस्त सड़क एवं पुलों का किया निरीक्षण, लोनिवि को जल्द यातायात सुचारू करने के दिए निर्देश।

कोठालगेट के पास रातों रात वैली ब्रिज निर्माण, जिला प्रशासन ने मसूरी क्षेत्र में फंसे लोगों को पहुंचाई बड़ी राहत।

आपदा की दुःखद घडी में देहरादून प्रशासन हरदम प्रभावित लोगों के साथ खड़ा, डीएम के निर्देश पर रातदिन क्यूआरटी टीमें फील्ड में तैनात।

देहरादून :- मालदेवता क्षेत्र के किसनपुरी बांडावाली में नदी का रुख मोड़ कर अनधिकृत तरीके से बडा रिजाल्ड बनाने वाले रिजाल्ट मालिक के खिलाफ जिला प्रशासन की ओर से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। किसनपुर बांडावाली में नदी का रूख मोड रिजाल्ट निर्माण से यहां पर करीब 150 मीटर सड़क मार्ग पूरी तरह से वासआउट हुआ है। जिससे यहां पर 06 करोड़ से अधिक की सरकारी सपंत्ति का नुकसान हुआ है। जिलाधिकारी सविन बंसल ने निरीक्षण के दौरान सख्त रूख इखतियार करते हुए नदी किनारे अनधिकृत एप्रोच और रिजाल्ट निर्माण की उच्च स्तरी जांच की संस्तुति कर दी है।  

देहरादून में आपदा प्रभावित क्षेत्रों में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के बाद अब जिला प्रशासन आपदा प्रभावित क्षेत्रों में सड़क, बिजली, पानी एवं अन्य जरूरी सुविधाओं को बहाल करने में जुटा है। इसको लेकर जिलाधिकारी सविन बंसल एवं मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने बुधवार को अपराह्न देर शाम तक  मालदेवता, द्वारा पुल, खैरी धनौला, किसनपुर बांडावाली और मसूरी रोड पर कोठालगेट के समीप क्षतिग्रस्त सड़क एवं मोटर पुलों का निरीक्षण किया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को क्षतिग्रस्त सड़क एवं पुलों की एप्रोच ठीक कराते हुए आवगमन शीघ्र सुचारू कराने के निर्देश दिए।

अतिवृष्टि के कारण कुमाल्डा, द्वारा झूला पुल की एप्रोच धस गई थी। यहां पर खेल मैदान भी पूरी तरह से वॉसआउट हुआ है। लोनिवि द्वारा यहां पर एप्रोच ठीक कर यातायात सुचारू कर दिया गया है। जिलाधिकारी ने नदी को चौनलाइज करने के बाद वयारक्रेट कर पुल की एप्रोच को शीघ्र ठीक कराने के निर्देश दिए। वही जिलाधिकारी ने मालदेवता मोटर मार्ग पर किसनपुर बांडावाली में सड़क के 150 मीटर वॉसआउट पोर्सन का स्थलीय निरीक्षण किया। यहां पर अनधिकृत एप्रोच बनाकर नदी का रूख पलटने और रिजाल्ट निर्माण के कारण सरकारी सपंत्ति को करीब 06 करोड़ का नुकसान पहुंचा है। जिलाधिकारी ने इस पर सख्त रूख इख्तियार करते हुए नदी का रूख पटलकर अनधिकृत एप्रोच एवं रिजाल्ट निर्माण के खिलाफ उच्च स्तरीय जांच कराने की संस्तुति कर दी है। साथ ही जिलाधिकारी ने लोनिवि को यहां पर नदी को चौनलाइज करते हुए शीघ्र सड़क निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश भी दिए है।  मालदेवता केशरवाला में वॉसआउट मोटर मार्ग का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने वायरक्रेट लगाकर शीघ्र रास्ता चालू करने और नदी को चौनलाइज करते हुए सड़क के वॉसआउट पोर्सन ठीक करने के निर्देश दिए।  

जिलाधिकारी ने देहरादून मसूरी मोटर मार्ग पर कोठालगेट के समीप क्षतिग्रस्त पुल एवं यहां पर वैली ब्रिज निर्माण कार्याे का स्थलीय निरीक्षण भी किया। कोठालगेट के समीप मोटर पुल क्षतिग्रस्त होने से मसूरी क्षेत्र का संपर्क कट गया था। जिलाधिकारी ने पहले दिन से ही यहां पर एसडीएम और लोनिवि के सक्षम अधिकारी के तैनाती करते हुए युद्धस्तर पर वैली ब्रिज निर्माण के निर्देश जारी किए थे। डीएम रेग्यूलर इसकी मॉनिटरिंग भी कर रहे थे। जिलाधिकारी के प्रयासों से यहां पर अल्प समय में वैली ब्रिज निर्माण कर आवागमन को सुचारू कर मसूरी क्षेत्र की जनता को बड़ी राहत दी है। वैली ब्रिज से फिलहाल हल्के वाहनों की आवाजाही सुचारू  कर दी गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top