Breaking News
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा अभियान, देहरादून में 14 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा अभियान, देहरादून में 14 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए।
कांग्रेस के बेशर्मी भरे दोगलापन और विकास विरोधी चेहरे से उठा पर्दा, महेंद्र भट्ट।
कांग्रेस के बेशर्मी भरे दोगलापन और विकास विरोधी चेहरे से उठा पर्दा, महेंद्र भट्ट।
सोंग नदी की सेहत का ‘बायो इंडिकेटर’ प्रोजेक्ट से लगेगा पता, सारा (SARRA) के तहत शोध शुरू। 
सोंग नदी की सेहत का ‘बायो इंडिकेटर’ प्रोजेक्ट से लगेगा पता, सारा (SARRA) के तहत शोध शुरू। 
स्वदेशी एलईडी लड़ियों की रोशनी और मिलेट्स उत्पादों का स्वाद बढ़ाएगा दीपावली की खुशियां।
स्वदेशी एलईडी लड़ियों की रोशनी और मिलेट्स उत्पादों का स्वाद बढ़ाएगा दीपावली की खुशियां।
मुख्यमंत्री धामी ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित।
मुख्यमंत्री धामी ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित।
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।

पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय, आईएमए देहरादून में फिल्म ‘चलो जीते हैं’ की हुई विशेष स्क्रीनिंग।

पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय, आईएमए देहरादून में फिल्म ‘चलो जीते हैं’ की हुई विशेष स्क्रीनिंग।

युवाओं को प्रेरित करने के लिए पीएम श्री नरेंद्र मोदी के जीवन और स्वामी विवेकानंद के दर्शन को एक सशक्त श्रद्धांजलि है ये फिल्म। 

केवी आईएमए की छात्राओं ने साझा की प्रेरणादायक प्रतिक्रियाएँ।  

फिल्म देहरादून के आईनोक्स माल ऑफ देहरादून, पीवीआर सेंट्रियो माल और पीवीआर पैसिफ़िक माल में 24 सितम्बर तक प्रदर्शित की जा रही है। 

देहरादून :- उत्तराखंड की राजधानी देहरादून स्थित पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय, आईएमए में मानवीय मूल्यों और संवेदनाओं पर आधारित फिल्म ‘चलो जीते हैं’ की विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की गई। लगभग तीस मिनट की इस फिल्म का विषय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बचपन के संघर्ष और समाजसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता पर केंद्रित है। इसके अलावा फिल्म स्वामी विवेकानंद के दर्शन को एक सशक्त श्रद्धांजलि भी है।

फिल्म के बाद विद्यालय के प्रधानाचार्य मामचन्द ने कहा कि जीवन का असली उद्देश्य केवल अपने लिए जीना नहीं, बल्कि दूसरों की सेवा करना और समाज के लिए समर्पित रहना है। उन्होंने कहा कि यह फिल्म हमें सिखाती है कि यदि हम समाज के प्रति संवेदनशील हों, तो छोटी उम्र में भी बड़ा बदलाव ला सकते हैं।

स्क्रीनिंग के बाद छात्राओं ने भी अपनी प्रतिक्रियाएँ साझा कीं। छात्रा अनुवेशा तोपाल ने कहा कि व्यक्ति छोटा-बड़ा नहीं होता, उसके विचार बड़े होते हैं और यह फिल्म अत्यंत प्रेरणादायक है। छात्रा कृष्ण कौर तलवार ने कहा कि फिल्म ने सिखाया कि समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाना ही सच्ची सफलता है। छात्रा सौम्या ने कहा कि यह डॉक्यूमेंट्री हमें सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है। वहीं, छात्रा गौतम्या ने कहा कि छोटी उम्र में भी बड़े सपने और बड़े विचार हमें समाज के लिए कुछ करने की राह दिखा सकते हैं।

विद्यालय परिसर में आयोजित इस विशेष स्क्रीनिंग ने विद्यार्थियों के बीच प्रेरणा, जिम्मेदारी और सेवा भावना का नया संदेश प्रसारित किया। इसके अलावा ये फिल्म देहरादून के आईनोक्स माल ऑफ देहरादून, पीवीआर सेंट्रियो माल और पीवीआर पैसिफ़िक माल में 24 सितम्बर तक प्रदर्शित की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top