Breaking News
MDDA बोर्ड बैठक में 25 विकास प्रस्तावों को मिली मंजूरी, देहरादून-मसूरी के नियोजित विकास को मिलेगी रफ्तार।
MDDA बोर्ड बैठक में 25 विकास प्रस्तावों को मिली मंजूरी, देहरादून-मसूरी के नियोजित विकास को मिलेगी रफ्तार।
सीएम धामी के दिशा-निर्देशों में, पीएम आवास योजना को, 30 सितंबर तक सभी लंबित आवास पूरे करने के दिए निर्देश, डॉ. आर. राजेश कुमार।
सीएम धामी के दिशा-निर्देशों में, पीएम आवास योजना को, 30 सितंबर तक सभी लंबित आवास पूरे करने के दिए निर्देश, डॉ. आर. राजेश कुमार।
सीएम धामी ने भारी वर्षा को देखते हुए, दिए हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश, कहा सभी एजेंसियां रहें पूरी तरह सतर्क।
सीएम धामी ने भारी वर्षा को देखते हुए, दिए हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश, कहा सभी एजेंसियां रहें पूरी तरह सतर्क।
ग्रामीण विकास मंत्री भारत सिंह चौधरी ने, PMGSY के कार्यों की प्रगति एवं वन स्वीकृति की समीक्षा की।
ग्रामीण विकास मंत्री भारत सिंह चौधरी ने, PMGSY के कार्यों की प्रगति एवं वन स्वीकृति की समीक्षा की।
डॉ. पंकज गर्ग एसोसिएशन ऑफ ब्रेस्ट सर्जन्स ऑफ इंडिया के निदेशक (शिक्षा), उत्तर क्षेत्र निर्वाचित।
डॉ. पंकज गर्ग एसोसिएशन ऑफ ब्रेस्ट सर्जन्स ऑफ इंडिया के निदेशक (शिक्षा), उत्तर क्षेत्र निर्वाचित।
देहरादून में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी के बीच, जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम ने सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश।
देहरादून में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी के बीच, जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम ने सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश।
देहरादून में 11 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, 559 पदों पर होगा चयन, प्रतिष्ठित कंपनियां लेंगी साक्षात्कार।
देहरादून में 11 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, 559 पदों पर होगा चयन, प्रतिष्ठित कंपनियां लेंगी साक्षात्कार।
विश्व संस्कृत दिवस से पूर्व, उत्तराखण्ड ने वैश्विक स्तर पर संस्कृत के प्रसार को दिया नया आयाम।
विश्व संस्कृत दिवस से पूर्व, उत्तराखण्ड ने वैश्विक स्तर पर संस्कृत के प्रसार को दिया नया आयाम।
सहकारिता में हरियाणा व उत्तराखंड मिलकर करेंगे काम, डाॅ. धन सिंह रावत।
सहकारिता में हरियाणा व उत्तराखंड मिलकर करेंगे काम, डाॅ. धन सिंह रावत।

आपदा से क्षतिग्रस्त पेयजल की लाइनों को जल्द ठीक कराए जाने की मांग लेकर, कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने जल संस्थान के मुख्य महाप्रबंधक को सौंपा ज्ञापन, लालचंदशर्मा।

आपदा से क्षतिग्रस्त पेयजल की लाइनों को जल्द ठीक कराए जाने की मांग लेकर, कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने जल संस्थान के मुख्य महाप्रबंधक को सौंपा ज्ञापन, लालचंदशर्मा।

देहरादून :- देहरादून शहर में प्राकृतिक दैवीय आपदा के कारण जगह जगह पानी की पाइप लाईनें क्षतिग्रस्त होने के कारण लोगों को पीने का पानी उपलब्ध कराये जाने और वहीं पानी के टैंकरों की संचालकों की मनमाने दामों पर पेयजल की आपूर्ति पर अंकुश लगाये जाने की मांग को लेकर कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने उत्तराखंड जल संस्थान के मुख्य महाप्रबंधक से भेंट कर ज्ञापन सौंपा।

पूर्व विधायक राजकुमार के नेतृत्व में कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य महाप्रबंधक से भेंट कर अनेक समस्याओं के समाधान के लिए ज्ञापन सौंपा और कहा कि जगह जगह पानी की लाइने शहर में आपदा के कारण क्षतिग्रस्त हो गई है, और जिनकी तत्काल प्रभाव से मरम्मत किये जाने की आवश्यकता है।

पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि पाइप लाइनों के क्षतिग्रस्त होने से लोगों को पेयजल की आपूर्ति नहीं हो पा रही है जिसके कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और पानी के लिए इधर उधर भटकना पड़ रहा है और टैंकरों से जो पानी की आपूर्ति हो रही है घंटों लाइन में खड़ा होने के बाद भी नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों को समुचित पेयजल उपलब्ध कराये जाने की आवश्यकता है और पानी की क्षतिग्रस्त पेयजल लाईनों को शीघ्र ही ठीक कराया जाए। उन्होंने कहा कि जहां पर बिजली नहीं आ रही है उन स्थानों पर टैंकरों से पेयजल की आपूर्ति की जाए ताकि लोगों को पानी के लिए इधर उधर न भटकना पड़े। 

कॉंग्रेस के  पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा ने कहा कि शहर में टैंकरों की संख्या बढ़ाई जाए और वर्तमान में टैकरों की व्यवस्था सही नहीं है क्योंकि वह लोग अपने व्यवसाय में लगे हैं और अधिक दामों में लोगों को पानी बेच रहे है। उन्होंने कहा कि चौथे दिन भी पाईप लाईनों की मरम्मत नहीं हो पाई है और जहां जहां पर क्षतिग्रस्त लाइनें है वहां पर तत्काल प्रभाव से क्षतिग्रस्त पाईपों की मरम्मत की जाए।

लालचन्द शर्मा ने कहा कि डी एल रोड, आर्यनगर, करनपुर,बंगाली मौहल्ला, नालापानी, राजेश रावत कॉलोनी, गांधी बस्ती चन्दर रोड, पूरन बस्ती, संजय कॉलोनी, मोहनी रोड, नई बस्ती बलवीर रोड, डालनवाला, नई बस्ती तेगबहादुर रोड, आराधर, बैंक कॉलोनी, नेशविला रोड, राजपुर रोड, तिलक रोड, कांवली रोड, बिन्दाल की मलिन बस्तियों, चन्दर नगर, धामावाला, कांवली सहित अन्य क्षेत्रों के लोग पेयजल आपूर्ति न होने से जूझ रहे है।

इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल व ज्ञापन देने वालों में पूर्व विधायक राजकुमार, पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, पार्षद अर्जुन सोनकर, निखिल कुमार, विरेन्द्र बिष्ट, प्रमोद गुप्ता, अनूप कपूर, सोम प्रकाश वाल्मीकि, ओमी यादव, राकेश चन्द्र, नीरज नेगी, सुरेश पारछे, आशू, दीपा चौहान, नमन, अशोक, शिवकुमार आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top