Breaking News
चार धाम यात्रा-2026 की तैयारियां तेज, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, मुख्यमंत्री पुष्कर धामी। 
चार धाम यात्रा-2026 की तैयारियां तेज, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, मुख्यमंत्री पुष्कर धामी। 
मिलेट्स और कृषि गतिविधियां बन रहे सहकारिता के मजबूत आधार।
मिलेट्स और कृषि गतिविधियां बन रहे सहकारिता के मजबूत आधार।
चौत्र नवरात्रि के अवसर पर किया कन्या पूजन, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
चौत्र नवरात्रि के अवसर पर किया कन्या पूजन, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
यूएसडीएमए में चली एआई की पाठशाला, आधुनिक तकनीक से आपदा प्रबंधन को मिलेगी नई दिशा, सुमन।
यूएसडीएमए में चली एआई की पाठशाला, आधुनिक तकनीक से आपदा प्रबंधन को मिलेगी नई दिशा, सुमन।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, रेस्टोरेंट में पहुंच लिया गैस आपूर्ति का जायजा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, रेस्टोरेंट में पहुंच लिया गैस आपूर्ति का जायजा।
परेडग्राउंड आटोमेटेड पार्किंग जनमानस को विधिवत् समर्पित, मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण।
परेडग्राउंड आटोमेटेड पार्किंग जनमानस को विधिवत् समर्पित, मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण।
11वें स्मार्ट सिटी कन्वर्जेंस एक्सपो में, देहरादून स्मार्ट सिटी को जल प्रबंधन में उत्कृष्टता के लिए किया गया सम्मानित।
11वें स्मार्ट सिटी कन्वर्जेंस एक्सपो में, देहरादून स्मार्ट सिटी को जल प्रबंधन में उत्कृष्टता के लिए किया गया सम्मानित।
मुख्यमंत्री आवास परिसर में किया गया शहद निष्कासन कार्य, पहले चरण में निकला 60 किलोग्राम शहद।
मुख्यमंत्री आवास परिसर में किया गया शहद निष्कासन कार्य, पहले चरण में निकला 60 किलोग्राम शहद।
जिला प्रशासन का महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट, आधुनिक इंटेंसिवकेयर सेंटर जनमानस को विधिवत समर्पित, मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण।
जिला प्रशासन का महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट, आधुनिक इंटेंसिवकेयर सेंटर जनमानस को विधिवत समर्पित, मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण।

एशियन कैडेट कप फेंसिंग चैंपियनशिप में, आगे आए उत्तराखंड के खिलाड़ी, पदक विजेताओं को किया सम्मानित, खेल मंत्री रेखा आर्या।

एशियन कैडेट कप फेंसिंग चैंपियनशिप में, आगे आए उत्तराखंड के खिलाड़ी, पदक विजेताओं को किया सम्मानित, खेल मंत्री रेखा आर्या।

प्रतियोगिता में टीम इंडिया ने हासिल किया पहला स्थान,.17 एशियाई देशों के 200 से ज्यादा खिलाड़ी हुए शामिल।

देहरादून/हल्द्वानी :- रविवार को खेल मंत्री रेखा आर्या ने हल्द्वानी में आयोजित एशियश कैडेट कप फेंसिंग चैंपियनशिप के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। इंडिया की फेंसिंग टीम ने इस प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया है।प्रतियोगिता में कुल 17 देश के 200 से ज्यादा खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। 

इंदिरा गांधी इंटरनेशनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में 19 सितंबर से चल रही एशियाई कैडेट कप फेंसिंग चैंपियनशिप का रविवार को समापन हो गया। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या प्रतियोगिता का अंतिम मैच देखने स्टेडियम पहुंची थी। इसके बाद उन्होंने सभी विजेता खिलाड़ियों और टीमों को पदक वितरित कर सम्मानित किया।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि उत्तराखंड में लगातार अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन की संख्या बढ़ रही है और इससे यहां के खिलाड़ी भी प्रेरित होंगे। उन्होंने कहा कि फेंसिंग जैसे पुराने खेल में उत्तराखंड को भी एक बड़ी ताकत बनाए जाने की जरूरत है। 

खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि 38वें राष्ट्रीय खेलों के दौरान फेंसिंग में उत्तराखंड के कई खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया था लेकिन इस खेल के विकास के लिए अभी यहां काफी काम किया जाना बाकी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हर खेल के विकास के लिए लगातार काम कर रही है और उत्तराखंड को खेल भूमि के रूप में विकसित करने के लिए आवश्यक है कि यहां हर घर से एक खिलाड़ी निकले।

इस अवसर पर भारतीय ओलंपिक संघ के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष अनिल खन्ना, फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया के महासचिव राजीव मेहता, उत्तरांचल ओलंपिक संघ के अध्यक्ष महेश नेगी, इराक फेंसिंग संगठन के महासचिव हसन घालिब, ईरान फेंसिंग संगठन के अध्यक्ष जायद हसन, उत्तरांचल ओलंपिक संघ के महासचिव डीके सिंह, अशोक दुधारे, डीके साहू, सुरजीत सिंह, देवेंद्र सिंह बिष्ट आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top