Breaking News
संसदीय कार्य मंत्री सुबोध उनियाल ने, राष्ट्रीय युवा संसद में देश के 21 राज्यों से आए युवाओं को संबोधित कर कहा, विकसित भारत 2047 के निर्माण में युवाओं की होगी निर्णायक भूमिका।
संसदीय कार्य मंत्री सुबोध उनियाल ने, राष्ट्रीय युवा संसद में देश के 21 राज्यों से आए युवाओं को संबोधित कर कहा, विकसित भारत 2047 के निर्माण में युवाओं की होगी निर्णायक भूमिका।
एसजीआरआर पब्लिक स्कूल सहसपुर में दी गई, शहीद स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह को श्रद्धांजलि।
एसजीआरआर पब्लिक स्कूल सहसपुर में दी गई, शहीद स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह को श्रद्धांजलि।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने, 26 जून को रुद्रपुर में ‘खेत बचाओ अभियान‘ तैयारियों को अंतिम रूप देने के दिए निर्देश।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने, 26 जून को रुद्रपुर में ‘खेत बचाओ अभियान‘ तैयारियों को अंतिम रूप देने के दिए निर्देश।
मुख्यमंत्री धामी की घोषणा को मिली रफ्तार, बागेश्वर में बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह, डॉ. आर. राजेश कुमार।
मुख्यमंत्री धामी की घोषणा को मिली रफ्तार, बागेश्वर में बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह, डॉ. आर. राजेश कुमार।
विकास योजनाओं एवं सीएम घोषणाओं की समीक्षा बैठक में, डीएम आशीष चौहान ने कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश।
विकास योजनाओं एवं सीएम घोषणाओं की समीक्षा बैठक में, डीएम आशीष चौहान ने कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश।
साल में दो बार लिया जाएगा P-SAT, हर शनिवार होगी वर्चुअल ट्रेनिंग, खेल मंत्री रेखा आर्या।
साल में दो बार लिया जाएगा P-SAT, हर शनिवार होगी वर्चुअल ट्रेनिंग, खेल मंत्री रेखा आर्या।
मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में, राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में 12 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगी मुहर।
मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में, राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में 12 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगी मुहर।
मानसून से पहले अलर्ट मोड में देहरादून, प्रमुख सचिव ने की आपदा तैयारियों एवं पुनर्वास कार्यों की समीक्षा।
मानसून से पहले अलर्ट मोड में देहरादून, प्रमुख सचिव ने की आपदा तैयारियों एवं पुनर्वास कार्यों की समीक्षा।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व, मुख्यमंत्री धामी ने किया योगाभ्यास, नियमित योग अपनाने किया आह्वान।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व, मुख्यमंत्री धामी ने किया योगाभ्यास, नियमित योग अपनाने किया आह्वान।

मोदी जी ने हर कदम पर उत्तराखंड का साथ दिया, अब हर उत्तराखंडवासी मोदी जी का साथ देगा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

मोदी जी ने हर कदम पर उत्तराखंड का साथ दिया, अब हर उत्तराखंडवासी मोदी जी का साथ देगा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

देहरादून:- मंगलवार को सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डिग्री कॉलेज मैदान, चिन्यालीसौड़, उत्तरकाशी में आयोजित जनसभा में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री धामी ने सभी का  स्वागत करते हुए कहा कि जनता का समर्थन भाजपा प्रत्याशी श्रीमती माला राज्यलक्ष्मी शाह जी के साथ सीधा प्रधानमंत्री जी को जाने वाला है। यह चुनाव ऐतिहासिक चुनाव है। प्रधानमंत्री जी ने जो हर पल हर क्षण देशवासियों को समर्पित किया है उसका प्रतिफल, उन्हें तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाकर देना है। श्रीमती माला राज्यलक्ष्मी शाह जी ने निरंतर क्षेत्र की सेवा की है। आज देश में हर कोई कह रहा है मोदी जी फिर से प्रधानमंत्री बनने वाले हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के लोग इस बार चुनाव न लड़ने की सिफारिश लगा रहे थे। क्योंकि वो जनता के निर्णय से भली भांति परिचित है। संपूर्ण देश के लोगों ने देखा है कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत विश्व शक्ति के रूप में उभर रहा है। 10 वर्षों में भारत में इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर साइंस और टेक्नोलॉजी तक हर क्षेत्र में तेजी से विकास हुआ है। जी – 20 सम्मेलन के बाद दुनिया ने भारत की ताकत को पहचाना है। मोदी जी ने देश से गरीबी और पिछड़ेपन को जड़ से खत्म करने का संकल्प लिया है। अंतिम छोर तक विकास पहुंचाने का काम किया है। प्रधानमंत्री जी द्वारा लागू की गई हर योजना गरीबों किसानों महिलाओं नौजवान युवाओं रोजगार को समर्पित है। आज जनधन योजना, उज्जवला योजना, किसान समृ्द्धि योजना, पीएम आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, गरीब कल्याण अन्न योजना, हर घर जल, जल से नल, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ ड्रोन दीदी लखपति दीदी जैसी कई योजनाएं संचालित हैं। उन्होंने कहा ये योजनाएं मोदी जी की गारंटियां है। जो देश के करोड़ों गरीब लोगों के जीवन में खुशहाली ला रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने राष्ट्रहित मे कई ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। कश्मीर से धारा 370 का अंत किया गया है। देश में सीएए लागू किया। तीन तलाक का खात्मा किया गया। लंबे इंतजार के बाद अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण कार्य हुआ है। महिलाओं को आगे बढ़ाते हुए नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू किया। उन्होंने कहा राज्य सरकार ने बेहतर उत्तराखंड बनाने के लिए कई ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। चुनाव से पूर्व किए वादे को पुरा करते हुए राज्य में समान नागरिक संहिता विधेयक पारित कर दिया गया है। उन्होंने कहा एक ओर हम समान नागरिक संहिता लागू कर रहे और दूसरी ओर कांग्रेस घोषणापत्र में मुस्लिम पर्सनल लॉ के नियमों को लागू और बरकरार रखने की बात करती है। उन्होंने कहा राज्य सरकार द्वारा लंबे समय से चली आ रही नकलों पर कड़ी कार्रवाई हुई है। नकल माफियाओ का खेल बंद करके युवाओं को उनका हक दिलाया और नकल विरोधी कानून लागू किया। बिना किसी पक्षपात के योग्य, प्रतिभावान युवा सरकारी परीक्षाओं में पास हो रहे हैं। इसके साथ ही धर्मांतरण कानून, दंगारोधी कानून को मंजूरी दे दी गई है। महिलाओं को सरकारी नौकरी में 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण दिया जा रहा है। राज्य की महिलाएं अपने साथ अन्य लोगों को भी रोजगार देने का कार्य कर रही हैं। गरीब परिवारों को साल में 3 मुफ्त गैस रिफिल करवाएं जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा हवाई सेवाओं को बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। पूरे विधानसभा क्षेत्र में सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। 52 करोड़ से अधिक की लागत से आर्च ब्रिज का निर्माण करवाया जा रहा है। 15 करोड़ की लागत से पॉलिटेक्निक कॉलेज में भवनों का निर्माण लगभग पूरा हो गया है। ग्राम सभा नाग में माता रेणुका देवी मंदिर में विभिन्न विकास कार्य गतिमान हैं। बहुत जल्द 166 करोड़ से अधिक की लागत से जानकी चट्टी से यमुनोत्री तक रोपवे निर्माण किया जाना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2014 से पहले कांग्रेस सरकार में हर दिन नए-नए घोटाले निकलते थे। पिछले 10 सालों में कांग्रेस को सरकार में आने का अवसर नहीं मिला ,और ना ही कोई घोटाला करने का मौका मिला। कांग्रेस के राज में देश पर आतंकी हमले होते थे, मुंबई के ताज होटल में आतंकी हमला हुआ, लेकिन तब भी कांग्रेस सरकार ने पाकिस्तान पर कोई बड़ा एक्शन नहीं लिया, जवाबी कार्रवाई के रूप में कुछ नहीं किया। आज देश में मोदी जी के रूप में दृढ़ निश्चयी प्रधानमंत्री है। आज पाकिस्तान, भारत का नाम लेने से भी डरता है। सर्जिकल स्ट्राइक को याद कर पाकिस्तान के आतंकी थर-थर कांपने लगते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा तुष्टीकरण और वोटबैंक की राजनीति करने का काम किया है। कांग्रेस ने कभी श्रीराम मंदिर को बनाने की बात भी नहीं की। मोदी जी के कर कमलों से अयोध्या में श्रीराम का भव्य मंदिर बन गया तो कांग्रेस के लोगों ने प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में जाने से ही मना कर दिया। भगवान राम को लेकर कांग्रेस के मन में कुंठा भरी पड़ी है। कांग्रेस के लोग अपनी तुष्टिकरण की नीति के कारण सनातन धर्म और संस्कृति को नीचा दिखाने का काम करते हैं। कांग्रेस ने महिला विरोधी मानसिकता के चलते उत्तराखंड में एक भी महिला को टिकट नहीं दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी का उत्तराखंड से विशेष लगाव है। पिछले 10 वर्षों में मोदी जी ने उत्तराखंड को लगभग दो लाख करोड़ की सौगात दी है। मोदी जी ने हर कदम पर उत्तराखंड का साथ दिया है। उन्होंने कहा अब हर उत्तराखंडवासी आदरणीय मोदी जी का साथ देंगे और उन्हें तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनने में अपना योगदान देंगे। उन्होंने सभी लोगो से आगामी 19 अप्रैल को टिहरी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती माला राज्यलक्ष्मी शाह को भारी मतों से विजयी बनाने का आग्रह किया।

इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी माला राज्यलक्ष्मी शाह, भाजपा जिला अध्यक्ष सतेंद्र राणा, पूर्व विधायक केदार सिंह रावत, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top