Breaking News
681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन का मिलन सेवा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित, रेखा आर्या।
681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन का मिलन सेवा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित, रेखा आर्या।
छात्रा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के दौरान ही की घोषणा।
छात्रा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के दौरान ही की घोषणा।
मुख्यमंत्री को देखने उमड़े लोग, सीएम धामी ने प्रोटोकॉल से इतर आमजन के बीच पहुंचकर साझा की आत्मीयता।
मुख्यमंत्री को देखने उमड़े लोग, सीएम धामी ने प्रोटोकॉल से इतर आमजन के बीच पहुंचकर साझा की आत्मीयता।
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में, ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण।
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में, ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट, युवाओं को अतीत से जुड़ने इनोवेशन और स्किल्स पर ध्यान देने का आह्वान।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट, युवाओं को अतीत से जुड़ने इनोवेशन और स्किल्स पर ध्यान देने का आह्वान।
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर, क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश।
मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर, क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन।

महाराज ने बजरंग सेतु का किया स्थलीय निरीक्षण, गऊ घाट एंव आस्था पथ के निर्माण कार्यों का भी लिया जायजा।

महाराज ने बजरंग सेतु का किया स्थलीय निरीक्षण, गऊ घाट एंव आस्था पथ के निर्माण कार्यों का भी लिया जायजा।

देहरादून/ऋषिकेश :- प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने जनपद टिहरी के विधानसभा क्षेत्र नरेन्द्रनगर में लक्ष्मणझूला पुल के निकट जनसुविधाओं के दृष्टिगत बन रहे 132.30 मीटर स्पान के वैकल्पिक बजरंग सेतु के निर्माण का स्थलीय निरीक्षण किया।मंत्री सतपाल महाराज ने शुक्रवार को जनपद टिहरी के विधानसभा क्षेत्र नरेन्द्रनगर में सन 1929 में निर्मित लक्ष्मणझूला पुल के निकट जनसुविधाओं के दृष्टिगत 68 करोड़ 86 लाख 20 हजार की लागत से बन रहे 132.30 मीटर स्पान के वैकल्पिक बजरंग सेतु के निर्माण का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि इसमें काफी कार्य पूर्ण हो चुका है तथा दोनो ओर सेतु की पेन्टिग का कार्य भी प्रगति पर है और शीघ्र ही यह पुल बनकर तैयार होगा और स्थानीय लोगों एवं तीर्थयात्रियों को आवागमन में इसका लाभ प्राप्त होगा।

लोक निर्माण मंत्री महाराज ने इस दौरान मुख्यमंत्री घोषणा के अन्तर्गत SASCI 2024-25 मद के अन्तर्गत 1219.93 लाख की लागत से बनने वाले नरेन्द्रनगर विकास खण्ड के तपोवन क्षेत्र में लक्ष्मणझूला के डाउन स्ट्रीम में सच्चाधाम घाट (गऊ घाट) एंव आस्था पथ के निर्माण कार्यों का भी स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत 100 मीटर लम्बाई एंव 18 मीटर चौडाई में घाट का निर्माण किया जाना है तथा घाट से लगे आस्था पथ को 300 मीटर लम्बाई एंव 7 मीटर चौडाई में बनाया जाना है। श्रद्वालुओं हेतु चेन्जरूम का निर्माण भी किया जाना है। घाट पर आवागमन हेतु अप्रोच मार्ग एंव अन्य विकास कार्य किये जाने है। घाट एंव आस्था पथ पर बेन्च एंव रेंलिग का कार्य किये जाने का प्राविधान है। घाट एंव आस्था पथ पर विधुत की समुचित ब्यवस्था हेतु लाईट आदि के कार्य किये जाने है। लोक निर्माण एवं सिंचाई मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह इस कार्य को गुणवत्ता के साथ समय से पूर्ण करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top