Breaking News
681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन का मिलन सेवा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित, रेखा आर्या।
681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन का मिलन सेवा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित, रेखा आर्या।
छात्रा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के दौरान ही की घोषणा।
छात्रा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के दौरान ही की घोषणा।
मुख्यमंत्री को देखने उमड़े लोग, सीएम धामी ने प्रोटोकॉल से इतर आमजन के बीच पहुंचकर साझा की आत्मीयता।
मुख्यमंत्री को देखने उमड़े लोग, सीएम धामी ने प्रोटोकॉल से इतर आमजन के बीच पहुंचकर साझा की आत्मीयता।
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में, ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण।
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में, ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट, युवाओं को अतीत से जुड़ने इनोवेशन और स्किल्स पर ध्यान देने का आह्वान।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट, युवाओं को अतीत से जुड़ने इनोवेशन और स्किल्स पर ध्यान देने का आह्वान।
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर, क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश।
मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर, क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन।

कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल ने प्रभारी मंत्री को सौंपा, आपदा पीड़ितों का ज्ञापन, मृतकों के परिवारों को मुआवजा व सफाई व्यवस्था की उठाई मांग, लालचंद शर्मा। 

कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल ने प्रभारी मंत्री को सौंपा, आपदा पीड़ितों का ज्ञापन, मृतकों के परिवारों को मुआवजा व सफाई व्यवस्था की उठाई मांग, लालचंद शर्मा। 

देहरादून :- हाल ही में देहरादून में आई भीषण बारिश और बादल फटने से हुए नुकसान और प्रभावित परिवारों की समस्याओं को लेकर पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने उत्तराखंड शासन के देहरादून प्रभारी मंत्री को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में कहा गया कि 15-16 सितंबर को हुई आपदा में अब तक 27 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 10 से अधिक लोग लापता हैं। सहस्रधारा, मालदेवता, मजाडा और विकासनगर क्षेत्र सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं। कई घर, दुकानें, होटल और पुल बह गए, जिससे सैकड़ों लोग बेघर हो गए और व्यवसायी आर्थिक संकट झेल रहे हैं।

*ज्ञापन में प्रमुख रूप से यह मांगें रखी गईं—*

मृतक एवं लापता व्यक्तियों के परिजनों को तत्काल मुआवजा और पुनर्वास।

प्रभावित परिवारों को भोजन, पानी, वस्त्र और अस्थायी आवास की सुविधा।

दुकानदारों और कारोबारियों के लिए आर्थिक राहत पैकेज।

बाधित सड़क, पुल, बिजली और पानी की आपूर्ति शीघ्र बहाल की जाए।

प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविर और काउंसलिंग की व्यवस्था।

भविष्य में आपदा प्रबंधन के लिए ठोस योजना बनाई जाए।

लालचंद शर्मा ने कहा कि सरकार को संवेदनशीलता दिखाते हुए पीड़ितों तक राहत और मुआवजा शीघ्र पहुँचाना चाहिए, ताकि प्रभावित लोग अपने जीवन को पुनः व्यवस्थित कर सकें। साथ ही, वार्ड नंबर 32 में बंदरों की बढ़ती समस्या से निजात दिलाने हेतु बंदर बाड़े लगाने की भी मांग उठाई गई।

इसके अतिरिक्त पूर्व विधायक राजकुमार ने एमडीडीए कॉलोनी, चंदन रोड पर सुरक्षा जाल लगाने और मुआवजा तथा सफ़ाई व्यवस्था को लेकर मुद्दा उठाया। ज्ञापन में बिंदल और रिस्पना नदी में सुरक्षा जाल लगाने की भी मांग शामिल है।

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री गोदावरी थपली, प्रदेश प्रवक्ता दीप वोहरा, जिला पंचायत सदस्य गोविंद सिंह पंडित, प्रवीन त्यागी, सोमेन्द्र बोहरा, मुकेश सोनकर, सविता सोनकर, अर्जुन सोनकर, शुभम खरोला, गौरव राय, और अशोक खंडूरी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top