Breaking News
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा अभियान, देहरादून में 14 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा अभियान, देहरादून में 14 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए।
कांग्रेस के बेशर्मी भरे दोगलापन और विकास विरोधी चेहरे से उठा पर्दा, महेंद्र भट्ट।
कांग्रेस के बेशर्मी भरे दोगलापन और विकास विरोधी चेहरे से उठा पर्दा, महेंद्र भट्ट।
सोंग नदी की सेहत का ‘बायो इंडिकेटर’ प्रोजेक्ट से लगेगा पता, सारा (SARRA) के तहत शोध शुरू। 
सोंग नदी की सेहत का ‘बायो इंडिकेटर’ प्रोजेक्ट से लगेगा पता, सारा (SARRA) के तहत शोध शुरू। 
स्वदेशी एलईडी लड़ियों की रोशनी और मिलेट्स उत्पादों का स्वाद बढ़ाएगा दीपावली की खुशियां।
स्वदेशी एलईडी लड़ियों की रोशनी और मिलेट्स उत्पादों का स्वाद बढ़ाएगा दीपावली की खुशियां।
मुख्यमंत्री धामी ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित।
मुख्यमंत्री धामी ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित।
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।

मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान।

मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान।

देहरादून :- मानव उत्थान सेवा समिति के तत्वावधान में सुविख्यात समाजसेवी व आध्यात्मिक गुरु सतपाल महाराज की प्रेरणा व पूज्य विभु महाराज के मार्गदर्शन में गत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी 27 व 28 सितम्बर, 2025 तक समस्त भारतवर्ष में भारत सरकार की स्वच्छता को लेकर सेवा पखवाडा के तहत दो दिवसीय स्वच्छ भारत अभियान चलाया जा रहा है। समिति के क्षेत्रीय आश्रम प्रभारी महात्मा,बाई सुविद्या बाई के दिशा-निर्देशन में सफाई कार्य किया गया।

समिति द्वारा भारत के विभिन्न राज्यों में भी स्वच्छ भारत अभियान चलाया जा रहा है। इसी श्रृंखला में 27 सितम्बर, 2025 को समिति की शाखा…देहरादून, उत्तराखंड द्वारा स्थान तहसील चौक, डिस्पेंसरी रोड़ से घंटाघर में व्यापक स्तर पर सफाई अभियान चलाया गया। मानव उत्थान सेवा समिति एक अखिल भारतीय पंजीकृत आध्यात्मिक एवं समाजसेवी संस्था है जो लगभग कई दशकों से अध्यात्म ज्ञान के प्रचार-प्रसार के साथ-साथ समाज के अन्दर विभिन्न प्रकार के सामाजिक कार्यों में सतत् संलग्न है। समिति शिक्षा के क्षेत्र में मिशन एजुकेशन का कार्यक्रम चला रही है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में मिशन मेडिसिन, रक्तदान शिविर, विशाल स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, पर्यावरण के क्षेत्र में वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान तथा प्राकृतिक आपदा के समय जैसे भूकम्प, बाढ़, महामारी में राहत शिविर लगाकर जन-कल्याण के कार्य करती आ रही है। अतः हम सभी का यह परम कर्तव्य है कि अपने स्थान को स्वच्छता अभियान से जोड़कर स्वच्छता के लिए जागरूक करें।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि विभु महाराज ने हरी झंडी दिखाकर इस स्वच्छता अभियान का शुभारम्भ किया। समिति के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि का फूल-मालाओं से स्वागत किया। माननीय मुख्य अतिथि सहित अन्य स्थानीय गणमान्य लोगों ने महाराज जी के इस प्रेरणादायी सेवाकार्य की भूरी-भूरी प्रसंसा की। स्थानीय लोगों ने इस स्वच्छता अभियान से प्रेरणा लेकर अपने आस-पास स्वच्छ रखने तथा लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया।

इस अभियान में समिति के शाखा कार्यकर्ताओं, यूथ विंग के सदस्यों व स्वंयसेवी संस्था मानव सेवा दल के स्वयंसेवकों सहित अनेक लोगों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top