Breaking News
देहरादून में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी के बीच, जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम ने सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश।
देहरादून में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी के बीच, जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम ने सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश।
देहरादून में 11 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, 559 पदों पर होगा चयन, प्रतिष्ठित कंपनियां लेंगी साक्षात्कार।
देहरादून में 11 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, 559 पदों पर होगा चयन, प्रतिष्ठित कंपनियां लेंगी साक्षात्कार।
विश्व संस्कृत दिवस से पूर्व, उत्तराखण्ड ने वैश्विक स्तर पर संस्कृत के प्रसार को दिया नया आयाम।
विश्व संस्कृत दिवस से पूर्व, उत्तराखण्ड ने वैश्विक स्तर पर संस्कृत के प्रसार को दिया नया आयाम।
सहकारिता में हरियाणा व उत्तराखंड मिलकर करेंगे काम, डाॅ. धन सिंह रावत।
सहकारिता में हरियाणा व उत्तराखंड मिलकर करेंगे काम, डाॅ. धन सिंह रावत।
जनसुनवाई में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, युवा किसान की सफलता को बताया प्रेरणादायक।
जनसुनवाई में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, युवा किसान की सफलता को बताया प्रेरणादायक।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने लिया राजनैतिक दलों से SIR पर फीडबैक।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने लिया राजनैतिक दलों से SIR पर फीडबैक।
मुख्य सचिव ने वाह्य सहायतित परियोजनाओं की प्रगति की करी समीक्षा, विकास पर फोकस किए जाने के दिए निर्देश।
मुख्य सचिव ने वाह्य सहायतित परियोजनाओं की प्रगति की करी समीक्षा, विकास पर फोकस किए जाने के दिए निर्देश।
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व में, बुधवार को दिल्ली में होगी भाजपा प्रदेश कोर ग्रुप बैठक।
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व में, बुधवार को दिल्ली में होगी भाजपा प्रदेश कोर ग्रुप बैठक।
राजस्व पुलिस एवं भूलेख सर्वेक्षण संस्थान, अल्मोड़ा का होगा सुदृढ़ीकरण एवं आधुनिकीकरण, आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद।
राजस्व पुलिस एवं भूलेख सर्वेक्षण संस्थान, अल्मोड़ा का होगा सुदृढ़ीकरण एवं आधुनिकीकरण, आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद।

उत्तराखंड की चारधाम यात्रा में, श्रद्धालुओं का आंकड़ा 45 लाख पार, बरसात खत्म होते ही यात्रा ने पकड़ी रफ्तार।

उत्तराखंड की चारधाम यात्रा में, श्रद्धालुओं का आंकड़ा 45 लाख पार, बरसात खत्म होते ही यात्रा ने पकड़ी रफ्तार।

देहरादून :-  उत्तराखंड की चारधाम यात्रा एक बार फिर रफ्तार पकड़ चुकी है। बारिश और आपदा से उपजे व्यवधान के बाद श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार धामों की ओर उमड़ रही है। अब तक 45.25 लाख से अधिक तीर्थयात्री चारधाम और हेमकुंड साहिब में दर्शन कर चुके हैं। सिर्फ एक दिन में ही 13 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने विभिन्न धामों के साथ हेमकुंड साहिब के दर्शन किए।

चारधाम यात्रा का शुभारंभ 30 अप्रैल को गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने से हुआ था। इसके बाद 2 मई को केदारनाथ और 4 मई को बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ यात्रा पूर्ण रूप से शुरू हुई। हालांकि, खराब मौसम और प्राकृतिक आपदाओं ने बीच-बीच में यात्रा को प्रभावित किया। 5 अगस्त को धराली क्षेत्र की आपदा के कारण गंगोत्री और यमुनोत्री धाम की यात्रा पूरी तरह से ठप रही, लेकिन चुनौतियों को पार करते हुए अब यात्रा पटरी पर लौट आई है।

यात्रा मार्गों पर भूस्खलन और सड़कों की क्षति से श्रद्धालुओं को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है, बावजूद इसके श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ है। पर्यटन विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार को हरिद्वार, ऋषिकेश और हरबर्टपुर केंद्रों में 1480 तीर्थयात्रियों ने ऑफलाइन पंजीकरण कराया।

*अब तक धामों में दर्शन करने वाले श्रद्धालु*

केदारनाथ: 15,73,796 श्रद्धालु

बदरीनाथ: 13,93,317 श्रद्धालु

गंगोत्री: 6,95,113 श्रद्धालु

यमुनोत्री: 5,99,507 श्रद्धालु

हेमकुंड साहिब: 2,63,873 श्रद्धालु

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top