Breaking News
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा अभियान, देहरादून में 14 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा अभियान, देहरादून में 14 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए।
कांग्रेस के बेशर्मी भरे दोगलापन और विकास विरोधी चेहरे से उठा पर्दा, महेंद्र भट्ट।
कांग्रेस के बेशर्मी भरे दोगलापन और विकास विरोधी चेहरे से उठा पर्दा, महेंद्र भट्ट।
सोंग नदी की सेहत का ‘बायो इंडिकेटर’ प्रोजेक्ट से लगेगा पता, सारा (SARRA) के तहत शोध शुरू। 
सोंग नदी की सेहत का ‘बायो इंडिकेटर’ प्रोजेक्ट से लगेगा पता, सारा (SARRA) के तहत शोध शुरू। 
स्वदेशी एलईडी लड़ियों की रोशनी और मिलेट्स उत्पादों का स्वाद बढ़ाएगा दीपावली की खुशियां।
स्वदेशी एलईडी लड़ियों की रोशनी और मिलेट्स उत्पादों का स्वाद बढ़ाएगा दीपावली की खुशियां।
मुख्यमंत्री धामी ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित।
मुख्यमंत्री धामी ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित।
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने, गुनियाल गांव में निर्माणाधीन सैन्यधाम का किया  निरीक्षण।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने, गुनियाल गांव में निर्माणाधीन सैन्यधाम का किया  निरीक्षण।

उत्तराखण्ड सैनिक कल्याण विभाग को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित करेगा रक्षा मंत्रालय।

देहरादून :- सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज देहरादून स्थित गुनियाल गांव में निर्माणाधीन सैन्यधाम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोकार्पण से पूर्व सभी अंतिम चरण के कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण किया जाए।

मंत्री जोशी ने कहा कि सैन्यधाम राज्य सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट है, जो उत्तराखंड की वीरभूमि की भावना और शहीदों के सम्मान को समर्पित है। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही तिथि तय कर यह धाम प्रदेश की जनता को समर्पित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस भव्य धाम में उत्तराखंड के 1734 शहीदों के आंगन की मिट्टी और गंगा, यमुना सहित कई पवित्र नदियों का जल सम्मिलित किया गया है, जिससे यह स्थल आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण बनता है। उन्होंने विश्वास जताया कि जिस प्रकार श्रद्धालु चारधाम के दर्शन के लिए आते हैं, उसी प्रकार लोग सैन्यधाम में भी आकर शहीदों को नमन करेंगे।

इस दौरान सैनिक कल्याण विभाग के निदेशक ने विभागीय मंत्री गणेश जोशी को अवगत कराया कि राष्ट्रीय स्तर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा आगामी नेशनल कॉन्क्लेव 2025 में उत्तराखण्ड सैनिक कल्याण विभाग को सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उत्तराखण्ड द्वारा पूर्व सैनिकों के कल्याण, पुनर्वास तथा सैनिक-केंद्रित कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन में प्रस्तुत किए गए अनुकरणीय उदाहरण के लिए प्रदान किया जाएगा।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान केवल उत्तराखण्ड सरकार का नहीं, बल्कि हमारे वीर सैनिकों और उनके परिजनों की अदम्य भावना का सम्मान है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सदैव पूर्व सैनिकों एवं शहीद परिवारों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध रही है और आगे भी इस दिशा में नये आयाम स्थापित करती रहेगी।

इस अवसर पर निदेशक सैनिक कल्याण (से.नि.) ब्रिगेडियर अमृतलाल लाल, उपनिदेशक कर्नल (से.नि.) योगेन्द्र कुमार, उपनिदेशक विंग कमांडर (से.नि.) निधि बधानी, परियोजना निदेशक रवींद्र कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top