Breaking News
कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत बने, भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष।
कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत बने, भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष।
गृहमंत्री अमित शाह का आगामी 6 नवंबर को देहरादून प्रस्तावित दौरे को लेकर, बीजेपी ने संगठनात्मक तैयारियां की तेज।
गृहमंत्री अमित शाह का आगामी 6 नवंबर को देहरादून प्रस्तावित दौरे को लेकर, बीजेपी ने संगठनात्मक तैयारियां की तेज।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सेब की अति सघन बागवानी का, प्रशिक्षण लेने 28 किसानों के दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सेब की अति सघन बागवानी का, प्रशिक्षण लेने 28 किसानों के दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के माध्यम से, राज्य सरकार कर रही जरूरतमंद व प्रभावित बच्चों को आर्थिक संबल प्रदान, मंत्री रेखा आर्या।
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के माध्यम से, राज्य सरकार कर रही जरूरतमंद व प्रभावित बच्चों को आर्थिक संबल प्रदान, मंत्री रेखा आर्या।
दीपावली पर अग्नि सुरक्षा को लेकर देहरादून अलर्ट, 41 स्थानों पर पानी के टैंकर तैयार।
दीपावली पर अग्नि सुरक्षा को लेकर देहरादून अलर्ट, 41 स्थानों पर पानी के टैंकर तैयार।
विधानसभा निर्वाचन 2027 देहरादून के, 12,500 दिव्यांग मतदाताओं की होगी मतदाता सूची में मैपिंग।
विधानसभा निर्वाचन 2027 देहरादून के, 12,500 दिव्यांग मतदाताओं की होगी मतदाता सूची में मैपिंग।
मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में, 14.97 करोड़ रुपये की सड़क चौड़ीकरण परियोजना का किया भूमि पूजन।
मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में, 14.97 करोड़ रुपये की सड़क चौड़ीकरण परियोजना का किया भूमि पूजन।
मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 14वें दीपावली मेले में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 14वें दीपावली मेले में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री धामी ने मॉडल प्राथमिक विद्यालय नगला तराई का किया लोकार्पण।
मुख्यमंत्री धामी ने मॉडल प्राथमिक विद्यालय नगला तराई का किया लोकार्पण।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने, गांधी-शास्त्री जयंती पर चलाया स्वच्छता अभियान।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने, गांधी-शास्त्री जयंती पर चलाया स्वच्छता अभियान।

देहरादून :- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने “स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत” के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए डोभालवाला क्षेत्र में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया। इस अभियान में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, महिलाओं, पुरुषों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की।

कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री ने स्वयं झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया और लोगों से अपील की कि वे स्वच्छता को केवल एक दिवस का कार्यक्रम न मानकर इसे जीवनशैली का हिस्सा बनाएं। उन्होंने कहा कि “स्वच्छता केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह अपने घर, मोहल्ले और शहर को स्वच्छ रखने में सहयोग करे। स्वच्छ वातावरण ही स्वस्थ समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव है।”

अभियान में पर्यावरण मित्रों एवं स्थानीय महिलाओं ने भी सक्रिय भागीदारी की। उपस्थित नागरिकों ने सफाई व्यवस्था को लेकर अपने सुझाव दिए और नियमित कचरा निस्तारण की मांग की। इस अवसर पर सभी ने शपथ ली कि वे अपने क्षेत्र को स्वच्छ, सुंदर और प्रदूषणमुक्त बनाने में निरंतर योगदान देंगे तथा “स्वच्छता ही सेवा” का संदेश जन-जन तक पहुंचाएंगे।

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, महामंत्री आशीष थापा, भावना चौधरी, वार्ड-10 डोभालवाला के पार्षद मोहन बहुगुणा, पुष्पा बिष्ट, अजय कुमार, राजेश राजौरिया सहित अनेक कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top