Breaking News
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।
गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को उत्तराखंड स्थापना दिवस समारोह के मुख्य होंगे अतिथि, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा।
गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को उत्तराखंड स्थापना दिवस समारोह के मुख्य होंगे अतिथि, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा।
कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत बने, भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष।
कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत बने, भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष।
गृहमंत्री अमित शाह का आगामी 6 नवंबर को देहरादून प्रस्तावित दौरे को लेकर, बीजेपी ने संगठनात्मक तैयारियां की तेज।
गृहमंत्री अमित शाह का आगामी 6 नवंबर को देहरादून प्रस्तावित दौरे को लेकर, बीजेपी ने संगठनात्मक तैयारियां की तेज।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सेब की अति सघन बागवानी का, प्रशिक्षण लेने 28 किसानों के दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सेब की अति सघन बागवानी का, प्रशिक्षण लेने 28 किसानों के दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के माध्यम से, राज्य सरकार कर रही जरूरतमंद व प्रभावित बच्चों को आर्थिक संबल प्रदान, मंत्री रेखा आर्या।
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के माध्यम से, राज्य सरकार कर रही जरूरतमंद व प्रभावित बच्चों को आर्थिक संबल प्रदान, मंत्री रेखा आर्या।

एसजीआरआरयू के छात्र-छात्राओं ने, नशा विरुद्ध जनसंदेश रैली में दिया नशा ना करने का सन्देश। 

एसजीआरआरयू के छात्र-छात्राओं ने, नशा विरुद्ध जनसंदेश रैली में दिया नशा ना करने का सन्देश। 

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय से 2000 छात्र-छात्राओं एवम् फेकल्टी सदस्यों ने रैली में भाग लिया।

एसजीआरआर के छात्र-छात्राएं बोले नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो, देहरादून में गूंजी गूंज।

देहरादून :- श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने शुक्रवार को नशे के खिलाफ विशाल जनसंदेश रैली निकालकर समाज को जागरूक किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के माननीय प्रेसीडेंट श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि नशा किसी भी रूप में जीवन को अंधकारमय बना देता है। युवा शक्ति यदि ठान ले तो नशा मुक्त समाज और नशा मुक्त भारत का सपना साकार किया जा सकता है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को शिक्षा और स्वास्थ्य को अपनाने तथा नशे जैसी बुराई से दूर रहने का संदेश दिया।

बार एसोएिशन देहरादून की ओर से आहुत इस विशाल रैली में श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय से करीब दो हजार छात्र-छात्राओं और फैकल्टी सदस्यों ने भाग लेकर समाज को नशा छोड़ने का संदेश दिया। रैली में देहरादून बार एसोसिएशन, वकीलों, विभिन्न सामाजिक संगठनों एवम् दूनवासियों ने प्रतिभाग किया। जिला न्यायालय परिसर से देहरादून में उत्तराखंड हाईकोर्ट नैनीताल के माननीय न्यायाधीश जस्टिस मनोज तिवारी एवं बार एसोसिएशन देहरादून के अध्यक्ष मनमोहन कंडवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिला न्यायालय परिसर से प्रारम्भ होकर गांधी पार्क पर जाकर रैली सम्पन्न हुई।

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. लोकेश गम्भीर ने कहा कि नशे के विरुद्ध इस जंग में युवाओं की भूमिका सबसे अहम है। यदि युवा जागरूक होकर नशे से दूरी बनाएं तो समाज स्वतः स्वस्थ और सशक्त हो जाएगा। 

जनजाागरूकता रैली जिला न्यायालय परिसर से प्रिंस चैक, राजा रोड़ पलटन बाज़ार, घंटाघर होते हुए गांधी चौक पर पहुंचकर सम्पन्न हुई। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने हाथों पर लिखे संदेशों और नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। “नशा छोड़ो जीवन जोड़ो”, “नशा नहीं शिक्षा अपनाओ उज्ज्वल भविष्य बनाओ” और “जन-जन का एक ही नारा, नशा मुक्त हो देश हमारा” जैसे नारे लोगों को आकर्षित कर रहे थे। रैली में युवाओं का उत्साह देखने लायक था। एक सुर में सबने कहा “नशे को कहें ना” और समाज को नशा मुक्त बनाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top