Breaking News
681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन का मिलन सेवा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित, रेखा आर्या।
681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन का मिलन सेवा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित, रेखा आर्या।
छात्रा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के दौरान ही की घोषणा।
छात्रा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के दौरान ही की घोषणा।
मुख्यमंत्री को देखने उमड़े लोग, सीएम धामी ने प्रोटोकॉल से इतर आमजन के बीच पहुंचकर साझा की आत्मीयता।
मुख्यमंत्री को देखने उमड़े लोग, सीएम धामी ने प्रोटोकॉल से इतर आमजन के बीच पहुंचकर साझा की आत्मीयता।
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में, ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण।
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में, ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट, युवाओं को अतीत से जुड़ने इनोवेशन और स्किल्स पर ध्यान देने का आह्वान।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट, युवाओं को अतीत से जुड़ने इनोवेशन और स्किल्स पर ध्यान देने का आह्वान।
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर, क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश।
मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर, क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन।

ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने, हाउस ऑफ़ हिमालयास के लिए, देहरादून की बासमती लॉन्च की।

ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने, हाउस ऑफ़ हिमालयास के लिए, देहरादून की बासमती लॉन्च की।

मंत्री गणेश जोशी ने की सराहना, वृहद उत्पादन पर ज़ोर।

देहरादून :-  ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने आज सचिवालय स्थित एफआरडीसी सभागार में उत्तराखंड के प्रतिष्ठित ब्रांड हाउस ऑफ़ हिमालयास के अंतर्गत देहरादून की प्रसिद्ध बासमती चावल की एक नई श्रृंखला का औपचारिक लॉन्च किया गया।

देहरादून बासमती उत्पादकों का एक संगठन भी गठित किया गया, जिसमें विकासनगर और सहसपुर क्षेत्र के करीब 40 किसान शामिल हुए हैं। ये किसान परंपरागत खेती पद्धतियों का उपयोग करते हुए बासमती का उत्पादन करते हैं, जिससे इसकी अद्वितीय सुगंध और गुणवत्ता बनी रहती है।

मंत्री गणेश जोशी ने इस पहल को सराहनीय बताते हुए कहा कि “यह केवल एक लॉन्च नहीं, बल्कि देहरादून बासमती के गौरवशाली इतिहास को पुनर्जीवित करने का संकल्प है।” उन्होंने किसानों को वृहद स्तर पर जुड़ने के लिए प्रेरित किया, ताकि देहरादून बासमती का उत्पादन बड़े पैमाने पर हो सके।उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह पहल किसानों की आय बढ़ाने के साथ-साथ देहरादून बासमती को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार में नई पहचान दिलाएगी। मंत्री जोशी ने कहा कि संगठित प्रयास, आधुनिक ब्रांडिंग और पारंपरिक ज्ञान का संयोजन ग्रामीण विकास और कृषि उत्पादों के लिए एक आदर्श मॉडल बन सकता है।

कार्यक्रम में सचिव दिलीप जावलकर, ग्राम्य विकास आयुक्त अनुराधा पाल, अपर सचिव झरना कमठान, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, यूआरआरडीए सीईओ अभिषेक सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top