Breaking News
राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैया दूज के पावन पर्वों की दीं बधाई एवं शुभकामनाएँ।
राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैया दूज के पावन पर्वों की दीं बधाई एवं शुभकामनाएँ।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद।
SGRRU में दीपोत्सव का उल्लास, हजारों दीपों की रोशनी से जगमगाया विश्वविद्यालय का हैलीपैड ग्राउंड।
SGRRU में दीपोत्सव का उल्लास, हजारों दीपों की रोशनी से जगमगाया विश्वविद्यालय का हैलीपैड ग्राउंड।
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात, राजीव महर्षि।
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात, राजीव महर्षि।
एवरेस्ट से कारगिल तक विंग कमांडर विक्रांत उनियाल ने रचा गौरवशाली इतिहास।
एवरेस्ट से कारगिल तक विंग कमांडर विक्रांत उनियाल ने रचा गौरवशाली इतिहास।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत वृद्धि को दी मंजूरी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत वृद्धि को दी मंजूरी।
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी।
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी।
मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न जनपदों में विकास कार्यों के लिए दी ₹42.78 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न जनपदों में विकास कार्यों के लिए दी ₹42.78 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड परिवहन निगम की 59 नई बसों को दिखाई हरी झंडी, नैनीताल को 19, टनकपुर और देहरादून 20-20 बसें आवंटित।
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड परिवहन निगम की 59 नई बसों को दिखाई हरी झंडी, नैनीताल को 19, टनकपुर और देहरादून 20-20 बसें आवंटित।

हरीश रावत 19 अप्रैल के बाद वे भाजपा में शामिल होँगे, निर्दलीय प्रत्याशी का दावा।

हरीश रावत 19 अप्रैल के बाद वे भाजपा में शामिल होँगे, निर्दलीय प्रत्याशी का दावा।

देहरादून:- प्रधानमंत्री मोदी के 11 अप्रैल के ऋषिकेश दौरे से ठीक पहले निर्दलीय प्रत्याशी ने सोशल मीडिया में दावा किया था कि हरीश रावत 19 अप्रैल के बाद वे भाजपा में शामिल होँगे और उन्हें राज्यपाल बनाया जाएगा। यह भी लिखा कि हरीश रावत 10 विधायकों को भी भाजपा में शामिल करवाएंगे। इसके साथ ही पीएम मोदी को गुलदस्ता देते हुए हरीश रावत की फोटो भी चस्पा की।

 

निर्दलीय प्रत्याशी उमेश कुमार के इस दावे के बाद राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया। कांग्रेस ने निर्दलीय प्रत्याशी को भाजपा का एजेंट करार देते हुए झूठ और साजिश की पराकाष्ठा करार दिया।

हरीश रावत ने कहा कि बतौर सीएम 2016 को उन्होंने पीएम मोदी का स्वागत किया था।

हरीश रावत आगे लिखते हैं- कैसी विडंबना है अब स्टिंगबाज भी सांसद बनने का ख्वाब देखने लग गए हैं। धन्य है # भाजपा, तुम्हारे पतन पर कि तुमने मददगार भी अपना जैसा ही खोजा।

कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि वे निर्दलीय प्रत्याशी की अफवाह फैलाने वाली पोस्ट के सम्बंध में विधिक राय ले रहे हैं। और निर्वाचन आयोग में शिकायत करेंगे।

गौरतलब है कि हरिद्वार लोकसभा में हरीश रावत के पुत्र वीरेंद्र रावत व भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र रावत के बीच कड़ा मुकाबला देखा जा रहा है।

झूठ और साजिश की पराकाष्ठा, भाजपा के औजार ने पहले हमारी सरकार गिराने की साज़िश की और अब मुझे बदनाम कर भाजपा को लाभ पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री के रूप में मोदी जी को दिये गये गुलदस्ते की फोटो को वायरल कर भ्रम पैदा किया जा रहा है। यह फोटो 2016 का है, जब आदरणीय प्रधानमंत्री जी उत्तराखंड आए थे। मैं उस समय राज्य का मुख्यमंत्री था और मैंने हेलीपैड पर उन्हें गुलदस्ता भेंट किया था। कैसी विडंबना है अब स्टिंगबाज भी सांसद बनने का ख्वाब देखने लग गए हैं। धन्य है # भाजपा, तुम्हारे पतन पर कि तुमने मददगार भी अपना जैसा ही खोजा।

देखें, निर्दलीय प्रत्याशी ने क्या लिखा-

सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर –

हरीश रावत अंदरूनी कलह से परेशान होकर

19 अप्रैल के बाद भाजपा जॉइन कर सकते है।

पूरे परिवार के साथ करेंगे भाजपा जॉइन 10 विधायको को भी कराएंगे भाजपा जॉइन. सूत्रों के अनुसार 4 जून के बाद भाजपा बनाएगी राज्यपाल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top