Breaking News
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।
गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को उत्तराखंड स्थापना दिवस समारोह के मुख्य होंगे अतिथि, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा।
गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को उत्तराखंड स्थापना दिवस समारोह के मुख्य होंगे अतिथि, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा।
कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत बने, भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष।
कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत बने, भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष।
गृहमंत्री अमित शाह का आगामी 6 नवंबर को देहरादून प्रस्तावित दौरे को लेकर, बीजेपी ने संगठनात्मक तैयारियां की तेज।
गृहमंत्री अमित शाह का आगामी 6 नवंबर को देहरादून प्रस्तावित दौरे को लेकर, बीजेपी ने संगठनात्मक तैयारियां की तेज।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सेब की अति सघन बागवानी का, प्रशिक्षण लेने 28 किसानों के दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सेब की अति सघन बागवानी का, प्रशिक्षण लेने 28 किसानों के दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के माध्यम से, राज्य सरकार कर रही जरूरतमंद व प्रभावित बच्चों को आर्थिक संबल प्रदान, मंत्री रेखा आर्या।
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के माध्यम से, राज्य सरकार कर रही जरूरतमंद व प्रभावित बच्चों को आर्थिक संबल प्रदान, मंत्री रेखा आर्या।

उद्योग जगत “लोकल के लिए वोकल” के मंत्र को अपनाएं, अजय भट्ट।

उद्योग जगत “लोकल के लिए वोकल” के मंत्र को अपनाएं, अजय भट्ट।

भारतीय मानक ब्यूरो ने रुद्रपुर में मनाया “मानक महोत्सव”।

मानक महोत्सव की थीम “सतत विकास लक्ष्य में सामूहिक साझेदारी” रही।

उद्योग, व्यापार, शिक्षा एवं सरकारी संस्थानों के प्रतिनिधियों ने की भागीदारी।

देहरादून/रुद्रपुर :- विश्व मानक दिवस-2025 के उपलक्ष्य में भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) देहरादून शाखा द्वारा मंगलवार को रुद्रपुर स्थित होटल रेडिसन ब्लू में “मानक महोत्सव” का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उद्योग जगत, व्यापारिक संगठनों, शैक्षणिक संस्थानों तथा सरकारी विभागों के प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अजय भट्ट, सांसद (नैनीताल–उधम सिंह नगर) एवं भारत सरकार के मंत्री रहे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में विपिन कुमार, महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र (डीआईसी) श्रीकर सिन्हा, अध्यक्ष, सिडकुल एसोसिएशन के.सी. सत्यावली, अध्यक्ष, सितारगंज एसोसिएशन, संदीप गुप्ता, अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश–उत्तराखंड प्लाई एसोसिएशन; तथा  नवीन वर्मा, अध्यक्ष, प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

बीआईएस देहरादून शाखा के प्रमुख एवं निदेशक सौरभ तिवारी ने इस अवसर पर बताया कि विश्व मानक दिवस-2025 की थीम “सतत विकास लक्ष्य (एसडीजी-17) – लक्ष्य प्राप्ति में सामूहिक साझेदारी” है। उन्होंने कहा कि बीआईएस मानकीकरण के माध्यम से उद्योग, उपभोक्ता और सरकार के बीच साझेदारी को सुदृढ़ कर रहा है, जिससे सतत विकास के लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित हो सके।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अजय भट्ट ने अपने संबोधन में कहा कि मानक किसी भी उत्पाद की गुणवत्ता और विश्वसनीयता का आधार होते हैं। उन्होंने उद्योग जगत से आह्वान किया कि वे “लोकल के लिए वोकल” के मंत्र को अपनाएं और भारतीय उत्पादों को वैश्विक प्रतिस्पर्धा के योग्य बनाएं।

उन्होंने बीआईएस द्वारा चांदी की हॉलमार्किंग में एचयूआईडी प्रणाली को शामिल करने के निर्णय की सराहना की और कहा कि यह कदम भारतीय आभूषण उद्योग की पारदर्शिता बढ़ाएगा तथा उपभोक्ताओं के विश्वास को मजबूत करेगा। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयासों से भारतीय उत्पाद अधिक प्रतिस्पर्धी बनेंगे और अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्वीकार्यता प्राप्त करेंगे।

अजय भट्ट ने बीआईएस से आग्रह किया कि वह अपने उत्पादों एवं योजनाओं के प्रति अधिक जनजागरूकता उत्पन्न करे ताकि अधिक से अधिक उद्योग बीआईएस के साथ जुड़ें और मानकीकरण के लाभ प्राप्त कर सकें।

इस अवसर पर वी-गार्ड इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड, करम सेफ्टी प्राइवेट लिमिटेड और ग्रीनपैनल लिमिटेड के प्रतिनिधियों ने सतत विकास लक्ष्य (एसडीजी-17) पर प्रस्तुति दी और बताया कि उनकी इकाइयाँ साझेदारी और मानकीकरण के माध्यम से किस प्रकार सतत विकास में योगदान दे रही हैं।

कार्यक्रम में बीआईएस स्टैंडर्ड क्लब के विद्यार्थियों ने भी मंच पर आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं, जिनमें सरस्वती वंदना, समूह नृत्य, नुक्कड़ नाटक के माध्यम से “मानकों के महत्व” और “गुणवत्ता के प्रति प्रतिबद्धता” का संदेश दिया गया। विद्यार्थियों के प्रदर्शन को उपस्थित अतिथियों एवं उद्योग प्रतिनिधियों ने सराहा।

कार्यक्रम में क्षेत्र की 150 से अधिक प्रतिष्ठित औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। उद्योगों के बीच मानक अपनाने की आवश्यकता, गुणवत्ता नियंत्रण, और बीआईएस की विभिन्न योजनाओं जैसे प्रमाणन, हॉलमार्किंग एवं पंजीकरण योजना पर विस्तृत चर्चा की गई।

कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसमें सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों को बीआईएस के मिशन – “शुद्धता की प्रतिबद्धता के साथ देश का विकास” – से जुड़ने का आह्वान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top