Breaking News
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।
गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को उत्तराखंड स्थापना दिवस समारोह के मुख्य होंगे अतिथि, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा।
गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को उत्तराखंड स्थापना दिवस समारोह के मुख्य होंगे अतिथि, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा।
कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत बने, भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष।
कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत बने, भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष।
गृहमंत्री अमित शाह का आगामी 6 नवंबर को देहरादून प्रस्तावित दौरे को लेकर, बीजेपी ने संगठनात्मक तैयारियां की तेज।
गृहमंत्री अमित शाह का आगामी 6 नवंबर को देहरादून प्रस्तावित दौरे को लेकर, बीजेपी ने संगठनात्मक तैयारियां की तेज।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सेब की अति सघन बागवानी का, प्रशिक्षण लेने 28 किसानों के दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सेब की अति सघन बागवानी का, प्रशिक्षण लेने 28 किसानों के दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के माध्यम से, राज्य सरकार कर रही जरूरतमंद व प्रभावित बच्चों को आर्थिक संबल प्रदान, मंत्री रेखा आर्या।
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के माध्यम से, राज्य सरकार कर रही जरूरतमंद व प्रभावित बच्चों को आर्थिक संबल प्रदान, मंत्री रेखा आर्या।

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में, वल्र्ड एनेस्थीसिया दिवस पर जागरूकता और संस्कृति का संगम।

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में, वल्र्ड एनेस्थीसिया दिवस पर जागरूकता और संस्कृति का संगम।

नुक्कड़ नाटक, कविता और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां।

देहरादून :-  श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में वल्र्ड एनेस्थीसिया दिवस बड़े हर्षोल्लास और जागरूकता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर एनेस्थीसिया विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में नुक्कड़ नाटक, कविता पाठ और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से चिकित्सा जगत में एनेस्थीसिया विशेषज्ञों की भूमिका और सीपीआर जैसी महत्वपूर्ण जीवनरक्षक प्रक्रिया की जानकारी आम जन तक पहुंचाई गई।

गुरुवार को श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज़ के ऑडिटोरियम में कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि डॉ. अशोक नायक (प्राचार्य, श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज), डॉ. अनिल मलिक (मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल), डॉ. गौरव रतूड़ी (चिकित्सा अधीक्षक, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल), डॉ. आर. के. वर्मा और डॉ. ए.वी. माथुर ने कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।

‘सीपीआर का अमृत ज्ञान बचा सकता है मरीज की जान’ शीर्षक पर आधारित नुक्कड़ नाटक ने दर्शकों को आपातकालीन स्थितियों में त्वरित सीपीआर देने के महत्व से परिचित कराया। इसके माध्यम से यह संदेश दिया गया कि यदि आम नागरिक भी सीपीआर सीख लें, तो हार्ट अटैक जैसी परिस्थितियों में कई कीमती जानें बचाई जा सकती हैं। 

कार्यक्रम में डॉ. आशुतोष ने वल्र्ड एनेस्थीसिया दिवस के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डाला, वहीं डॉ. नेहा ने भावपूर्ण कविता पाठ से सबका मन मोह लिया। डॉ. ए.वी. माथुर और डॉ. आशुतोष द्वारा प्रस्तुत कविता-नाटिका ने एनेस्थीसिया विज्ञान की गंभीरता को रोचक अंदाज में समझाया।

डॉ. हरिओम, डॉ. निधि और डॉ. सीमा ने अस्पताल परिसर में उपस्थित आम नागरिकों के सवालों का उत्तर देकर जागरूकता को और प्रबल किया। कार्यक्रम की सफलता में डॉ. भावना प्रभाकर, डॉ. निधि जैन, डॉ. मधुकर मलेठा और डॉ. शिफा की विशेष भूमिका रही। इस अवसर ने न केवल चिकित्सकों और आम जन को करीब लाया, बल्कि एनेस्थीसिया जैसे गूढ़ विषय को सरल भाषा में जनमानस तक पहुंचाने का कार्य भी सफलतापूर्वक किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top