Breaking News
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।
गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को उत्तराखंड स्थापना दिवस समारोह के मुख्य होंगे अतिथि, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा।
गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को उत्तराखंड स्थापना दिवस समारोह के मुख्य होंगे अतिथि, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा।
कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत बने, भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष।
कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत बने, भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष।
गृहमंत्री अमित शाह का आगामी 6 नवंबर को देहरादून प्रस्तावित दौरे को लेकर, बीजेपी ने संगठनात्मक तैयारियां की तेज।
गृहमंत्री अमित शाह का आगामी 6 नवंबर को देहरादून प्रस्तावित दौरे को लेकर, बीजेपी ने संगठनात्मक तैयारियां की तेज।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सेब की अति सघन बागवानी का, प्रशिक्षण लेने 28 किसानों के दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सेब की अति सघन बागवानी का, प्रशिक्षण लेने 28 किसानों के दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के माध्यम से, राज्य सरकार कर रही जरूरतमंद व प्रभावित बच्चों को आर्थिक संबल प्रदान, मंत्री रेखा आर्या।
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के माध्यम से, राज्य सरकार कर रही जरूरतमंद व प्रभावित बच्चों को आर्थिक संबल प्रदान, मंत्री रेखा आर्या।

एसजीआरआरयू खेलोत्सव, 200 मीटर दौड़ में पारस और प्राची अव्वल।

एसजीआरआरयू खेलोत्सव, 200 मीटर दौड़ में पारस और प्राची अव्वल।

खो खो का फाइनल ट्राफी स्कूल ऑफ नर्सिंग ने जीती।

 कबड्डी में स्कूल ऑफ फार्मेसी सिरमौर।

देहरादून :- श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के खेलोत्सव – 2025 के पांचवें दिन मैदान ने खेल प्रतिभाओं का अद्भुत संगम देखा। खिलाड़ियों के जोश और दर्शकों के जयघोष से पूरा स्टेडियम गूंज उठा। हर खिलाड़ी अपनी सीमा को तोड़ते हुए ‘हर कदम जीत की ओर’ का संदेश दे रहा था। 200 मीटर दौड़ में बालक वर्ग से पारस रावत ने और बालिका वर्ग से स्कूल ऑफ ह्यूमैनिटीज की प्राची ने फिनिशिंग लाइन को सबसे पहले छूकर सबका दिल जीत लिया। उनकी जीत ने यह साबित कर दिया कि “सफलता उन्हीं को मिलती है, जो हार नहीं मानते।”

400 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में महेन्द्र ने बाजी मारी, जबकि बालिका वर्ग में खुशी चैहान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर दौड़ में स्कूल ऑफ योगिक साइंस एंड नैचुरोपैथी के नवीन और स्कूल ऑफ नर्सिंग की सुहानी ने अपनी गति और धैर्य से सबको प्रभावित किया। रोमांच से भरपूर 100 मीटर हर्डल रेस में आर्यन नेगी और प्राची ने एक बार फिर अपना दबदबा बनाए रखा, यह दिखाते हुए कि “विजेता कभी पीछे नहीं देखते, वे बस लक्ष्य की ओर दौड़ते हैं।”

क्रिकेट के फाइनल मैच में स्कूल ऑफ योगिक साइंस एंड नैचुरोपैथी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कूल ऑफ फार्मेसी को हराकर खिताब अपने नाम किया। खो-खो (बालिका वर्ग) में मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। स्कूल ऑफ नर्सिंग की टीम ने स्कूल ऑफ ह्यूमैनिटीज को आखिरी क्षणों में मात देकर फाइनल ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। वहीं, कबड्डी (बालक वर्ग) में स्कूल ऑफ फार्मेसी ने शानदार खेल भावना का प्रदर्शन करते हुए स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी को हराकर विजेता ट्रॉफी उठाई।

खेलोत्सव का हर क्षण यह याद दिलाता रहा कि “मैदान में हार-जीत नहीं, आत्मविश्वास ही असली जीत है।” एसजीआरआरयू के इन युवा खिलाड़ियों ने साबित कर दिया कि अनुशासन, मेहनत और जज्बा ही सफलता की सच्ची चाबी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top