Breaking News
681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन का मिलन सेवा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित, रेखा आर्या।
681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन का मिलन सेवा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित, रेखा आर्या।
छात्रा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के दौरान ही की घोषणा।
छात्रा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के दौरान ही की घोषणा।
मुख्यमंत्री को देखने उमड़े लोग, सीएम धामी ने प्रोटोकॉल से इतर आमजन के बीच पहुंचकर साझा की आत्मीयता।
मुख्यमंत्री को देखने उमड़े लोग, सीएम धामी ने प्रोटोकॉल से इतर आमजन के बीच पहुंचकर साझा की आत्मीयता।
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में, ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण।
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में, ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट, युवाओं को अतीत से जुड़ने इनोवेशन और स्किल्स पर ध्यान देने का आह्वान।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट, युवाओं को अतीत से जुड़ने इनोवेशन और स्किल्स पर ध्यान देने का आह्वान।
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर, क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश।
मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर, क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन।

विरासत मेले में सूचना एवं लोक संपर्क विभाग का, स्टाल बना आकर्षण का केंद्र।

विरासत मेले में सूचना एवं लोक संपर्क विभाग का, स्टाल बना आकर्षण का केंद्र।

देहरादून :- देहरादून में आयोजित हो रहे प्रसिद्ध विरासत मेले में इस बार सूचना एवं लोक संपर्क विभाग का स्टाल लोगों के बीच खासा आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। स्टाल पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, विद्यार्थी और युवा पहुंच रहे हैं और राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर रहे हैं।

विभाग द्वारा इस स्टाल में केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। स्टाल पर प्रदर्शित डिजिटल स्क्रीन, पोस्टर, वीडियो और इंटरएक्टिव डिस्प्ले के माध्यम से आगंतुकों को योजनाओं की जानकारी सरल और रोचक ढंग से दी जा रही है। मौके पर लोगों को योजनाओं के लाभ और आवेदन प्रक्रिया से भी अवगत कराया जा रहा है।

खास बात यह रही कि युवा वर्ग में इस स्टाल को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। कई युवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की तस्वीरों एवं वीडियो के साथ सेल्फी भी ले रहे हैं। युवाओं का कहना है कि इस तरह के प्रदर्शन न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं बल्कि प्रेरणादायक भी हैं, क्योंकि इससे सरकार की उपलब्धियों और जनहित में किए जा रहे प्रयासों की झलक मिलती है।

आगंतुकों ने विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि मेले में लगाए गए ऐसे जन-जागरूकता स्टॉल जनता तक सरकारी योजनाओं को पहुँचाने का एक प्रभावी माध्यम साबित हो रहे हैं। विरासत मेले में सूचना एवं लोक संपर्क विभाग का यह स्टाल एक ओर जहां सूचना प्रसार का सशक्त मंच बन रहा है, वहीं दूसरी ओर युवाओं के लिए आकर्षण और प्रेरणा का केंद्र भी साबित हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top