Breaking News
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, गजा घण्टाकर्ण महोत्सव का किया भव्य शुभारम्भ।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, गजा घण्टाकर्ण महोत्सव का किया भव्य शुभारम्भ।
उच्च शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने किया, श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय का औचक निरीक्षण।
उच्च शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने किया, श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय का औचक निरीक्षण।
विकासखण्ड पोखड़ा का हो रहा है चहुंमुखी विकास, सतपाल महाराज।
विकासखण्ड पोखड़ा का हो रहा है चहुंमुखी विकास, सतपाल महाराज।
गर्मी से राहत के आसार, कल से कई जनपदों में बारिश के लिए, जारी किया गया आरेंज अलर्ट।
गर्मी से राहत के आसार, कल से कई जनपदों में बारिश के लिए, जारी किया गया आरेंज अलर्ट।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने, अल्मोड़ा को दी 138 करोड़ की सौगात।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने, अल्मोड़ा को दी 138 करोड़ की सौगात।
नई दिल्ली में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से की भेंट, कृषि मंत्री गणेश जोशी।
नई दिल्ली में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से की भेंट, कृषि मंत्री गणेश जोशी।
सीएम धामी ने अल्मोड़ा में, राज्य स्तरीय एसडीजी एचीवर्स अवार्ड समारोह में, विजेताओं को किया सम्मानित।
सीएम धामी ने अल्मोड़ा में, राज्य स्तरीय एसडीजी एचीवर्स अवार्ड समारोह में, विजेताओं को किया सम्मानित।
मुख्य सचिव ने पीएम पोषण योजना के तहत, अधिक से अधिक स्कूलों का सोशल ऑडिट कराए जाने के दिए निर्देश।
मुख्य सचिव ने पीएम पोषण योजना के तहत, अधिक से अधिक स्कूलों का सोशल ऑडिट कराए जाने के दिए निर्देश।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने लोहियाहेड हेलीपैड पर, जनता की सुनी जनसमस्याएं अधिकारियों को समाधान के दिए निर्देश।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने लोहियाहेड हेलीपैड पर, जनता की सुनी जनसमस्याएं अधिकारियों को समाधान के दिए निर्देश।

देहरादून में आयोजित हुआ रोज़गार मेला, 215 नव नियुक्त युवाओ को नियुक्ति पत्र किए गए वितरित।

देहरादून में आयोजित हुआ रोज़गार मेला, 215 नव नियुक्त युवाओ को नियुक्ति पत्र किए गए वितरित।

उत्तराखण्ड डाक परिमण्डल की मुख्य पोस्टमास्टर जनरल श्रीमती शशि शालिनी कुजूर मुख्य अतिथि के रूप में हुईं शामिल।

देहरादून :-  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में वर्चुवल माध्यम से आज शुक्रवार को देश भर के 40 विभिन्न स्थानों पर लगभग 51,000 नव नियुक्तो को नियुक्ति पत्र जारी किये गए। इसी क्रम में उत्तराखण्ड में देहरादून स्थित सर्वे ऑफ़ इंडिया के ऑडिटोरियम में रोजगार मेले का आयोजन किया गया जिसमें उत्तराखण्ड डाक परिमण्डल की मुख्य पोस्टमास्टर जनरल श्रीमती शशि शालिनी कुजूर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई। इस अवसर पर उत्तराखण्ड डाक विभाग में नियुक्त 59 डाक सहायको एवं डाक सेवकों के अतिरिक्त रेलवे के 14 , केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के 81, स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के 19, टिहरी हाइड्रो डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड के 41 एवं आईआईएम सिरमौर के 01 सहित 215 नव नियुक्त युवाओ को नियुक्ति पत्र वितरित किये गए। 

इस अवसर पर संबोधित करते हुए मुख्य पोस्ट मास्टर जनरल ने सभी नव नियुक्त युवाओं को उनकी नियुक्ति के लिए शुभकामनाये दी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ उनका आव्वाहन करते हुए कहा कि वे तत्परता एवं ईमानदारी से अपने कर्तव्य को निभाएं एवं देश की प्रगति में अपना अमूल्य योगदान प्रदान करेI उन्होंने यह भी बताया कि रोजगार मेला रोजगार सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता को पूरा करने की दिशा में एक कदम है। उन्हेने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि रोजगार मेला आगे रोजगार सृजन में एक उत्प्रेरक के रूप में कार्य करता रहेगा और युवाओं को उनके सशक्तिकरण और राष्ट्रीय विकास में भागीदारी के लिए सार्थक अवसर प्रदान करेगा।

इस अवसर पर उत्तराखण्ड परिमण्डल के निदेशक डाक सेवाएँ, अनसूया प्रसाद चमोला सहित रेलवे के अनिल कुमार सैनी चीफ वेलफेयर ऑफिसर, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के अरविन्द खण्डूरी, सहायक कमांडेंट आईटीबीपी, स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के राजीव कुमार सिंह, मुख्य प्रबंधक एवं टिहरी हाइड्रो डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड की मिस झरना दलाई, एचआर ऑफिसर एवं डाक विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top