Breaking News
महाराज की राजस्थान के मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट, पर्यटन और सांस्कृतिक गतिविधियों के विस्तार पर हुई चर्चा।
महाराज की राजस्थान के मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट, पर्यटन और सांस्कृतिक गतिविधियों के विस्तार पर हुई चर्चा।
सड़क सुरक्षा पर डीएम डॉ. आशीष चौहान का सख्त एक्शन, ब्लैक स्पॉट होंगे सुरक्षित, हर माह होगी प्रगति समीक्षा।
सड़क सुरक्षा पर डीएम डॉ. आशीष चौहान का सख्त एक्शन, ब्लैक स्पॉट होंगे सुरक्षित, हर माह होगी प्रगति समीक्षा।
उत्तराखंड के ‘पूर्ण साक्षर राज्य’ बनने पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने दी बधाई।
उत्तराखंड के ‘पूर्ण साक्षर राज्य’ बनने पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने दी बधाई।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 5 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 5 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
पुष्पवर्षा, चरण प्रक्षालन के साथ ही, सीएम धामी ने अपने हाथों से भोजन परोसकर किया कांवड़ियों का स्वागत। 
पुष्पवर्षा, चरण प्रक्षालन के साथ ही, सीएम धामी ने अपने हाथों से भोजन परोसकर किया कांवड़ियों का स्वागत। 
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने मसूरी विधानसभा में, विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण शिलान्यास। 
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने मसूरी विधानसभा में, विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण शिलान्यास। 
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दिया संदेश, अंगदान: मृत्यु के बाद भी जीवन का उपहार।
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दिया संदेश, अंगदान: मृत्यु के बाद भी जीवन का उपहार।
विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा को लेकर, अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी ने, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक।
विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा को लेकर, अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी ने, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक।
मतदाताओं द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन, सीईओ।
मतदाताओं द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन, सीईओ।

नहाय-खाय के साथ 4 दिवसीय छठ महापर्व आज से आरंभ, कल से शुरू होगा 36 घंटे का निर्जला व्रत

नहाय-खाय के साथ 4 दिवसीय छठ महापर्व आज से आरंभ, कल से शुरू होगा 36 घंटे का निर्जला व्रत

देहरादून :- भगवान भास्कर की आराधना के महापर्व छठ का चार दिवसीय अनुष्ठान शनिवार को नहाय-खाय से शुरू हो गया, साथ ही 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू हो जाएगा। इसे लेकर दून में जोर शोर से तैयारी चल रही है। शुक्रवार को दिनभर बाजार गुलजार रहे। बाजार में छठ व्रत और पूजन में इस्तेमाल होने वाले सामानों की खूब खरीदारी की गई। वहीं, घाटों पर भी सजावट का काम शुरू हो गया।

दून में 23 से अधिक घाटों पर छठ पूजा होगी। छठ महापर्व के पहले दिन शनिवार को नहाय खाय होगा, इसके बाद से ही निर्जला व्रत भी शुरू हो जाएगा। चार दिन तक छठ पूजा की रस्में होंगी, छठ पूजा के लिए शुक्रवार को दिनभर घाटों पर तैयारी हुई, वहीं, बाजार भी गुलजार रहा, छठ पार्क काला ग्राउंड ब्रह्मपुरी में भी तैयारियां जोरों पर है।

बाजार में बांस की टोकरी, सूप समेत छठ पूजा की अन्य सामग्री की खूब खरीदारी हुई। शहर के झंडा बाजार, निरंजनपुर, सहारनपुर चौक समेत कई जगह बाजार में खरीदारी की गई, छठ घाटों को भी सजाने का काम शुरू हो गया, चंद्रबनी, टपकेश्वर, रायपुर, मालदेवता, प्रेमनगर समेत अन्य कई जगह घाटों पर तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया गया।

नहाय खाय की मान्यता पहले दिन नहाय खाय के साथ ही व्रत की शुरुआत होती है। इस दिन व्रती स्नान कर शुद्ध भोजन ग्रहण करते हैं। नहाय-खाय वाले दिन से ही छठ का प्रसाद बनाने की तैयारी शुरू कर दी जाती है, व्रती के साथ घर के सदस्य मिलकर इसकी तैयारी करते हैं। छठ का प्रसाद बनाने के लिए चूल्हा और बर्तन बिल्कुल अलग होता है। इसके अलावा व्रती और परिवार के सदस्यों को लहसुन, प्याज इत्यादि खाना वर्जित होता है। नहाय खाय के साथ ही निर्जला व्रत भी शुरू हो जाता है।

मुख्यमंत्री से दो दिन के अवकाश की मांग

छठ पूजा पर दो दिन सार्वजनिक अवकाश की मांग के लिए बिहारी महासभा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखा। अध्यक्ष ललन सिंह और सचिव चंदन झा ने कहा कि छठ पूजा एक महत्वपूर्ण पर्व है। व्रती कठोर अनुष्ठान और उपवास करते हैं। इस त्योहार के महत्व को देखते हुए कई राज्यों में अवकाश की घोषणा की जाती है। इसी तर्ज पर उत्तराखंड में भी 27 और 28 अक्तूबर को अवकाश की घोषणा की जाए।

छठ पूजा की तिथि

25 अक्तूबर- नहाय खाय

26 अक्तूबर- खरना

27 अक्तूबर- संध्या अर्घ्य

28 अक्तूबर- ऊषा अर्घ्य

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top