Breaking News
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।
गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को उत्तराखंड स्थापना दिवस समारोह के मुख्य होंगे अतिथि, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा।
गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को उत्तराखंड स्थापना दिवस समारोह के मुख्य होंगे अतिथि, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा।
कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत बने, भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष।
कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत बने, भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष।
गृहमंत्री अमित शाह का आगामी 6 नवंबर को देहरादून प्रस्तावित दौरे को लेकर, बीजेपी ने संगठनात्मक तैयारियां की तेज।
गृहमंत्री अमित शाह का आगामी 6 नवंबर को देहरादून प्रस्तावित दौरे को लेकर, बीजेपी ने संगठनात्मक तैयारियां की तेज।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सेब की अति सघन बागवानी का, प्रशिक्षण लेने 28 किसानों के दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सेब की अति सघन बागवानी का, प्रशिक्षण लेने 28 किसानों के दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के माध्यम से, राज्य सरकार कर रही जरूरतमंद व प्रभावित बच्चों को आर्थिक संबल प्रदान, मंत्री रेखा आर्या।
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के माध्यम से, राज्य सरकार कर रही जरूरतमंद व प्रभावित बच्चों को आर्थिक संबल प्रदान, मंत्री रेखा आर्या।

भूकंपुर गांव लंढौरा में इन्दिरेश अस्पताल का, निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 565 ग्रामीणों ने स्वास्थ्य शिविर का उठाया लाभ।

भूकंपुर गांव लंढौरा में इन्दिरेश अस्पताल का, निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 565 ग्रामीणों ने स्वास्थ्य शिविर का उठाया लाभ।

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से निःशुल्क जाॅचें की गईं और फ्री दवाईयां भी बांटी गई।

देहरादून/लंढौरा :-  “स्वस्थ गांव, सशक्त समाज” की भावना को साकार करते हुए श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, देहरादून की ओर से प्रधान कार्यालय, भूकंपुर गांव, लंढौरा में एक दिवसीय निःशुल्क हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में क्षेत्र के 565 ग्रामीणों ने भाग लेकर न केवल अपनी स्वास्थ्य जांच कराई, बल्कि निःशुल्क चिकित्सीय परामर्श और दवाओं का भी लाभ उठाया।

सोमवार को कैंप का शुभारंभ वरिष्ठ समाजसेवी आदिल फरीदी एवम् ग्राम प्रधान भूकंपुर सबदर प्रधान द्वारा किया गया। इस अवसर पर आदिल फरीदी ने कहा कि “श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चेयरमैन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के दिशा-निर्देशन में ग्रामीण अंचलों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने का कार्य सराहनीय है। आज लंढौरा क्षेत्र के लोगों ने इस मुहिम का सीधा लाभ उठाया।” उन्होंने अस्पताल प्रबंधन का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे कैंप नियमित रूप से आयोजित करने का अनुरोध किया। ग्राम प्रधान सबदर प्रधान ने कहा कि “ श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल का उद्देश्य है कि प्रत्येक गांव और समुदाय तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचे, ताकि कोई भी व्यक्ति चिकित्सा सुविधाओं से वंचित न रहे।

इस हेल्थ कैंप ने न केवल ग्रामीणों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया, बल्कि यह संदेश भी दिया कि “स्वस्थ तन में ही स्वस्थ मन और उज्ज्वल भविष्य बसता है।

कैंप में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के विभिन्न विभागों से आए विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने ग्रामीणों को चिकित्सा सेवाएं प्रदान कीं। मेडिसिन विभाग से डॉ. दीपशिखा, स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग से डॉ. अंशिका, नेत्र रोग विभाग से डॉ. श्रेष्ठा, नाक-कान-गला रोग विभाग से डॉ. शैफाली चंदेल, त्वचा एवं यौन रोग विभाग से डॉ. राहुल सिहाग, शिशु एवं बाल रोग विभाग से डॉ. शोभा, तथा सर्जरी विभाग से डॉ. सौरभ गम्भीर ने मरीजों की जांच की और आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिए। कैंप के दौरान ग्रामीणों के लिए ईसीजी, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर जैसी जांचें पूरी तरह निःशुल्क की गईं। साथ ही जरूरतमंद मरीजों को मुफ्त दवाइयां भी प्रदान की गईं।

कार्यक्रम को सफल बनाने में भूकंपर गांव के प्रधान सबदर प्रधान, तैमूर भाई, सुमित प्रजापति सहित श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के जनसंपर्क अधिकारी विवेक शर्मा का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top