Breaking News
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दिया संदेश, अंगदान: मृत्यु के बाद भी जीवन का उपहार।
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दिया संदेश, अंगदान: मृत्यु के बाद भी जीवन का उपहार।
विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा को लेकर, अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी ने, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक।
विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा को लेकर, अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी ने, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक।
मतदाताओं द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन, सीईओ।
मतदाताओं द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन, सीईओ।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 150 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 150 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
उत्तराखण्ड : आध्यात्मिक राजधानी की दिशा में बढ़े कदम, चारधाम के साथ ही अन्य मंदिरों में भी भक्तों की संख्या बढ़ी।
उत्तराखण्ड : आध्यात्मिक राजधानी की दिशा में बढ़े कदम, चारधाम के साथ ही अन्य मंदिरों में भी भक्तों की संख्या बढ़ी।
समाधान दिवस में डीएम ने 109 फरियादियों की सुनी समस्याएं, अधिकांश मामलों का मौके पर किया निस्तारण।
समाधान दिवस में डीएम ने 109 फरियादियों की सुनी समस्याएं, अधिकांश मामलों का मौके पर किया निस्तारण।
कुमाऊँ में भी शिक्षा-स्वास्थ्य की नई अलख जगाए एसजीआरआर ग्रुप, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा।
कुमाऊँ में भी शिक्षा-स्वास्थ्य की नई अलख जगाए एसजीआरआर ग्रुप, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों को निःशुल्क बीज किए वितरित, सेब-कीवी बागानों और पॉलीहाउस को बढ़ावा देने के दिए निर्देश।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों को निःशुल्क बीज किए वितरित, सेब-कीवी बागानों और पॉलीहाउस को बढ़ावा देने के दिए निर्देश।
प्रदेश में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं, डाॅ. धन सिंह रावत।
प्रदेश में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं, डाॅ. धन सिंह रावत।

उत्तराखण्ड पुलिस दल पहुंचा गुजरात, राष्ट्रीय एकता दिवस पर आयोजित एकता परेड में, पुलिस व्यवस्था व प्रबंधन की बारीकियों का करेगा अध्ययन।

उत्तराखण्ड पुलिस दल पहुंचा गुजरात, राष्ट्रीय एकता दिवस पर आयोजित एकता परेड में, पुलिस व्यवस्था व प्रबंधन की बारीकियों का करेगा अध्ययन।

देहरादून :- डीजी/आईजी सम्मेलन के अनुपालन में बड़े आयोजनों के दौरान पुलिस व्यवस्थाओं के प्रभावी प्रबंधन को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से दीपम सेठ पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड के निर्देशन में उत्तराखण्ड पुलिस के 05 पुलिस अधिकारियों की एक टीम को नर्मदा (गुजरात) भेजा गया है।

इस टीम में पुलिस उपाधीक्षक अभिनय चौधरी, पुलिस उपाधीक्षक सुश्री नताशा सिंह, निरीक्षक प्रमोद कुमार उनियाल, उपनिरीक्षक सुश्री बरखा कन्याल तथा उपनिरीक्षक सुश्री दीपिका बिष्ट सम्मिलित हैं।

यह पुलिस दल “राष्ट्रीय एकता दिवस” के अवसर पर “गुजरात के केवड़िया” में आयोजित एकता परेड के दौरान पुलिस व्यवस्थाओं, भीड़ प्रबंधन, वीवीआईपी सुरक्षा बंदोबस्त तथा यातायात प्रबंधन से जुड़ी तैयारियों और कार्यप्रणालियों का विस्तृत अध्ययन और अवलोकन करेगा।

उल्लेखनीय है कि सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” के प्रतीक के रूप में गुजरात के केवड़िया में भव्य एकता परेड का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देशभर से विभिन्न राज्यों की पुलिस बलों, केंद्रीय पुलिस संगठनों और अर्द्धसैनिक बलों के 4200 पुलिसकर्मी भाग ले रहे हैं।

पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने इस अवसर पर कहा कि— ऐसे राष्ट्रीय आयोजनों से पुलिस अधिकारियों को बड़े आयोजनों के दौरान सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन की बारीकियों को सीखने का अवसर मिलता है और विभिन्न राज्यों की पुलिस के बीच तालमेल और कार्यकुशलता भी बढ़ती है। इस अध्ययन दौरे से मिले अनुभवों को उत्तराखण्ड में होने वाले आयोजनों में सर्वोत्तम प्रथाओं (Best Practices) के रूप में अपनाया जाएगा, जिससे पुलिस व्यवस्था और अधिक प्रभावी एवं जनहितकारी बन सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top