Breaking News
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट, युवाओं को अतीत से जुड़ने इनोवेशन और स्किल्स पर ध्यान देने का आह्वान।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट, युवाओं को अतीत से जुड़ने इनोवेशन और स्किल्स पर ध्यान देने का आह्वान।
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर, क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश।
मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर, क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन।
दिव्यांगजनों और बुजुर्गों को मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण, 21 से 26 सितंबर तक लगेंगे 11 शिविर, डीएम।
दिव्यांगजनों और बुजुर्गों को मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण, 21 से 26 सितंबर तक लगेंगे 11 शिविर, डीएम।
मंत्री रेखा आर्या ने “आंगन का मिलन”कार्यक्रम की समीक्षा कर, अधिकारियो को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।
मंत्री रेखा आर्या ने “आंगन का मिलन”कार्यक्रम की समीक्षा कर, अधिकारियो को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।
मुख्यमंत्री धामी ने GPS/GIS मैपिंग एवं, तकनीकी सर्वेक्षण के लिए अभियान दल को किया फ्लैग ऑफ।
मुख्यमंत्री धामी ने GPS/GIS मैपिंग एवं, तकनीकी सर्वेक्षण के लिए अभियान दल को किया फ्लैग ऑफ।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर, मुख्यमंत्री धामी ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर, मुख्यमंत्री धामी ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया।

आदिवासी समाज को मुख्य धारा में लाना हम सब की जिम्मेदारी, रेखा आर्या।

आदिवासी समाज को मुख्य धारा में लाना हम सब की जिम्मेदारी, रेखा आर्या।

सात दिवसीय आदिवासी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का किया उद्घाटन। 

पांच राज्यों के आठ जनपदों से 200 से ज्यादा युवा ले रहे हैं हिस्सा।

देहरादून :- शनिवार को डीआईटी यूनिवर्सिटी में 17 वें आदिवासी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ । 7 दिन चलने वाले इस कार्यक्रम में देश के पांच राज्यों के कुल 8 नक्सलवादी आतंकवाद प्रभावित रहे जनपदों से 200 से ज्यादा युवा हिस्सा ले रहे हैं। 

कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि भारत को विकसित देश बनाने के लिए हर वर्ग को एकजुट करना जरूरी है। इसके लिए सबसे पहली जरूरत है कि हम आदिवासी समाज के युवाओं को मुख्य धारा में शामिल करें। हम सभी को मिलजुल कर या प्रयास करना होगा। इसके साथ ही हमें भी आदिवासी समाज से प्राकृतिक जीवन पद्धति और प्रकृति के साथ सामंजस्य से बनाने जैसी चीज़े सीखने को मिलेगी।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि एक जमाने में नक्सलवाद प्रभावित क्षेत्र की स्थिति बहुत खराब होती थी लेकिन केंद्र सरकार ने लगातार विशेष प्रयास करके अब स्थिति को बहुत हद तक सुधार दिया है। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि 7 दिन के आयोजन में विभिन्न प्रदेशों से आए युवा उत्तराखंड के खानपान, रहन-सहन, लोक संस्कृति, लोक संगीत, नृत्य आदि से परिचित होंगे और यहां की युवाओं को भी उनसे बहुत सारी चीज़ें सीखने को मिलेंगी।

इस अवसर पर माय युवा भारत के पूर्व निदेशक जेपीएस नेगी, स्टेट डायरेक्टर अनिल कुमार सिंह, पदमश्री समाजसेवी मनोज ध्यानी, अवधेश शर्मा आदि उपस्थित रहे।

*एक-एक मेहमान युवा से किया संवाद* 

कार्यक्रम के समापन के बाद कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या मेहमान बनकर आए आदिवासी युवाओं के बीच पहुंची और उनसे एक-एक करके बातचीत की। उन्होंने युवाओं से पूछा कि नक्सलवादी आतंकवाद का दौर लगभग समाप्त होने के बाद उनके जीवन में किस तरह के बदलाव आए हैं । साथ ही उन्होंने युवाओं को उत्तराखंड की संस्कृति जानने समझने के लिए भी प्रेरित किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री के साथ सेल्फी लेने के लिए युवाओं में काफी उत्साह दिखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top