Breaking News
गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को उत्तराखंड स्थापना दिवस समारोह के मुख्य होंगे अतिथि, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा।
गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को उत्तराखंड स्थापना दिवस समारोह के मुख्य होंगे अतिथि, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा।
कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत बने, भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष।
कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत बने, भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष।
गृहमंत्री अमित शाह का आगामी 6 नवंबर को देहरादून प्रस्तावित दौरे को लेकर, बीजेपी ने संगठनात्मक तैयारियां की तेज।
गृहमंत्री अमित शाह का आगामी 6 नवंबर को देहरादून प्रस्तावित दौरे को लेकर, बीजेपी ने संगठनात्मक तैयारियां की तेज।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सेब की अति सघन बागवानी का, प्रशिक्षण लेने 28 किसानों के दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सेब की अति सघन बागवानी का, प्रशिक्षण लेने 28 किसानों के दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के माध्यम से, राज्य सरकार कर रही जरूरतमंद व प्रभावित बच्चों को आर्थिक संबल प्रदान, मंत्री रेखा आर्या।
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के माध्यम से, राज्य सरकार कर रही जरूरतमंद व प्रभावित बच्चों को आर्थिक संबल प्रदान, मंत्री रेखा आर्या।
दीपावली पर अग्नि सुरक्षा को लेकर देहरादून अलर्ट, 41 स्थानों पर पानी के टैंकर तैयार।
दीपावली पर अग्नि सुरक्षा को लेकर देहरादून अलर्ट, 41 स्थानों पर पानी के टैंकर तैयार।
विधानसभा निर्वाचन 2027 देहरादून के, 12,500 दिव्यांग मतदाताओं की होगी मतदाता सूची में मैपिंग।
विधानसभा निर्वाचन 2027 देहरादून के, 12,500 दिव्यांग मतदाताओं की होगी मतदाता सूची में मैपिंग।
मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में, 14.97 करोड़ रुपये की सड़क चौड़ीकरण परियोजना का किया भूमि पूजन।
मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में, 14.97 करोड़ रुपये की सड़क चौड़ीकरण परियोजना का किया भूमि पूजन।
मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 14वें दीपावली मेले में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 14वें दीपावली मेले में किया प्रतिभाग।

गोर्खा दशै-दिवाली सांस्कृतिक महोत्सव के, समापन कार्यक्रम में हुए शामिल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।

गोर्खा दशै-दिवाली सांस्कृतिक महोत्सव के, समापन कार्यक्रम में हुए शामिल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।

देहरादून :- कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज महेंद्र ग्राउंड, गढ़ी कैंट में वीर गोर्खा कल्याण समिति देहरादून द्वारा आयोजित तीन दिवसीय गोर्खा दशै-दिवाली सांस्कृतिक महोत्सव एवं राजकीय मेला 2025 के समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। इस दौरान मंत्री गणेश जोशी ने महोत्सव में प्रतिभाग करने वाले कलाकारों और गोरखा सैनिकों को भी सम्मानित किया।

महोत्सव में मेघालय, सिक्किम, हिमाचल प्रदेश, असम सहित गढ़वाली, कुमाऊनी, जौनसारी एवं नेपाली संस्कृति की मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ गोर्खाली समाज के पारंपरिक खानपान और पहनावे की झलक भी देखने को मिली। हर वर्ष की भांति इस बार भी देशभक्ति, गढ़वाली, कुमाऊनी एवं नेपाली संस्कृति का अद्भुत संगम इस आयोजन में नजर आया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि ऐसे आयोजन हमारी संस्कृति और परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के गोर्खाली समाज की लोक संस्कृति और पहनावा आज भी अपनी मौलिकता और सशक्त परंपराओं को जीवंत रखे हुए हैं। मंत्री जोशी ने कहा कि भारतीय सेना में गोर्खाली समाज का योगदान अत्यंत गौरवपूर्ण रहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी समाज की पहचान उसकी सांस्कृतिक विरासत से होती है और वीर गोर्खा कल्याण समिति इस विरासत को संरक्षित रखने का उत्कृष्ट कार्य कर रही है।

मंत्री गणेश जोशी ने गोर्खाली समाज से मिले स्नेह और सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए आयोजन की सफलता पर समिति के पदाधिकारियों और सभी प्रतिभागियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर कैंट विधायक सविता कपूर, दिल्ली पुलिस कमिश्नर अतुल कटियार, समिति के अध्यक्ष कमल थापा, संरक्षक ई० मेख बहादुर थापा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष उर्मिला तामाड, कोषाध्यक्ष टेकु थापा, सचिव देविन शाही, सह-सचिव आशु थापा, सांस्कृतिक सचिव देव कला दीवान, सह सांस्कृतिक सचिव करमिता थापा, संगठन मंत्री लोकेश बन, सोनु गुरूगं, सदस्य यामु राना, सोना शाही, पूरन थापा, बुद्धेश राई एवं बबिता गुरुंग सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top