Breaking News
681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन का मिलन सेवा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित, रेखा आर्या।
681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन का मिलन सेवा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित, रेखा आर्या।
छात्रा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के दौरान ही की घोषणा।
छात्रा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के दौरान ही की घोषणा।
मुख्यमंत्री को देखने उमड़े लोग, सीएम धामी ने प्रोटोकॉल से इतर आमजन के बीच पहुंचकर साझा की आत्मीयता।
मुख्यमंत्री को देखने उमड़े लोग, सीएम धामी ने प्रोटोकॉल से इतर आमजन के बीच पहुंचकर साझा की आत्मीयता।
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में, ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण।
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में, ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट, युवाओं को अतीत से जुड़ने इनोवेशन और स्किल्स पर ध्यान देने का आह्वान।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट, युवाओं को अतीत से जुड़ने इनोवेशन और स्किल्स पर ध्यान देने का आह्वान।
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर, क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश।
मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर, क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन।

डीएम सविन बंसल व एसएसपी ने, राज्य स्थापना रजत जयंती समारोह में, पुलिस रैतिक परेड की तैयारियों एवं व्यवस्थाओ का लिया जायजा।  

डीएम सविन बंसल व एसएसपी ने, राज्य स्थापना रजत जयंती समारोह में, पुलिस रैतिक परेड की तैयारियों एवं व्यवस्थाओ का लिया जायजा।  

देहरादून :- जिलाधिकारी सविन बंसल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने राज्य स्थापना के रजत जयंती समारोह की श्रृंखला में पुलिस लाइन रेसकोर्स में आयोजित होने वाली पुलिस रैतिक परेड तथा 8 नवम्बर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 

जिलाधिकारी सविन बंसल ने कार्यक्रम स्थल पर मंच, बैठक व्यवस्था, साउंड सिस्टम, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, पार्किंग स्थल एवं आमंत्रित अतिथियों के स्वागत आदि की तैयारियों की विस्तृत जानकारी संबंधित अधिकारियों से प्राप्त की। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम को भव्य एवं सफल बनाने हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि आयोजन में स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था तथा शांति व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस बल की ड्यूटी, परेड रिहर्सल एवं सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन में आकर्षक परेड का आयोजन किया जाएगा, जिसमें राज्य पुलिस की विभिन्न इकाइयों के पुलिस बल भाग लेंगे।

निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जया बलूनी, उप जिलाधिकारी सदर हरी गिरी, उप जिलाधिकारी अपूर्वा सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top