Breaking News
विरासत संरक्षण के साथ होगा देहरादून का सुनियोजित विकास, शहर की 200 ऐतिहासिक परिसंपत्तियां चिन्हित।
विरासत संरक्षण के साथ होगा देहरादून का सुनियोजित विकास, शहर की 200 ऐतिहासिक परिसंपत्तियां चिन्हित।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में, जलवायु परिवर्तन के दौर में कृषि, बागवानी और वानिकी पर मंथन।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में, जलवायु परिवर्तन के दौर में कृषि, बागवानी और वानिकी पर मंथन।
महिला संवाद में सशक्तिकरण की गूंज, महिलाओं ने स्वत: गाए स्फूर्त गीत।
महिला संवाद में सशक्तिकरण की गूंज, महिलाओं ने स्वत: गाए स्फूर्त गीत।
युवाओं को राज्य में ही मिलेंगे रोजगार और शिक्षा के अवसर, पलायन रोकने पर सरकार का जोर, मुख्यमंत्री धामी।
युवाओं को राज्य में ही मिलेंगे रोजगार और शिक्षा के अवसर, पलायन रोकने पर सरकार का जोर, मुख्यमंत्री धामी।
सेवा संकल्प अभियान 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक होंगे आयोजित, सेवा सेतु सरकार आपके द्वार शिविर, सुबोध उनियाल।
सेवा संकल्प अभियान 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक होंगे आयोजित, सेवा सेतु सरकार आपके द्वार शिविर, सुबोध उनियाल।
महिलाएं सकारात्मक होकर अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें, सरकार देगी पूरा साथ, मुख्यमंत्री धामी।
महिलाएं सकारात्मक होकर अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें, सरकार देगी पूरा साथ, मुख्यमंत्री धामी।
श्री गुरु राम राय जी महाराज का महानिर्वाण पर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया।
श्री गुरु राम राय जी महाराज का महानिर्वाण पर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया।
देहरादून में नमो क्रिकेट लीग का किया शुभारंभ, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
देहरादून में नमो क्रिकेट लीग का किया शुभारंभ, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
सीएम धामी ने 10,709 निर्माण श्रमिकों के खातों में हस्तांतरित किए, 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि।
सीएम धामी ने 10,709 निर्माण श्रमिकों के खातों में हस्तांतरित किए, 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि।

पीएम मोदी के मार्गदर्शन की ऊर्जा से, राज्य विकसित उत्तराखंड निर्माण में आगे बढ़ेगा, महेंद्र भट्ट।

पीएम मोदी के मार्गदर्शन की ऊर्जा से, राज्य विकसित उत्तराखंड निर्माण में आगे बढ़ेगा, महेंद्र भट्ट।

भाजपा को पीएम के एक लाख लोगों के मुख्य समारोह में शामिल होने का भरोसा।

देहरादून :- भाजपा ने पीएम मोदी की मौजूदगी में होने वाले रजत जयंती के मुख्य समारोह में एक लाख से अधिक लोगों के शामिल होने का भरोसा जताया है। जिसके लिए प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने पार्टी के सभी जनप्रतिनिधियों एवं पार्टी पदाधिकारियों से अधिक से अधिक जनसहभागिता सुनिश्चित कराने का आग्रह किया है। ताकि पीएम के प्रेरणादायक मार्गदर्शन से प्राप्त ऊर्जा लेकर समूचा प्रदेश, विकसित उत्तराखंड से विकसित भारत निर्माण में आगे बढ़े।

प्रदेश मीडिया प्रमुख मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी दी कि राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष के ऐतिहासिक और गौरवमयी अवसर पर पीएम का आना राज्यवासियों के लिए दोहरी खुशी का क्षण है। उनकी उपस्थिति में 9 नवंबर को होने वाले मुख्य रजत जयंती समारोह को भव्य और शानदार बनाने के लिए पार्टी की तरफ से भी विशेष प्रयास किया जा रहे हैं। हमारी कोशिश है कि राज्य की 25 वर्षीय विकास यात्रा के इस महत्वपूर्ण पड़ाव पर अधिक से अधिक लोग साक्षी बने। जिसके लिए कार्यक्रम में पहुंचने की सुविधा के अनुसार सांगठनिक जनपदों देहरादून महानगर, देहरादून ग्रामीण, ऋषिकेश, हरिद्वार, रुड़की, कोटद्वार और पौड़ी की टीम को विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। इसके अतिरिक्त प्रदेश में पार्टी के सांसद, विधायक, नगर निगम, नगरपालिका, जिला पंचायत के सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को कार्यक्रम से बड़ी संख्या में जनता को जोड़ने का आग्रह किया गया है। वहीं पार्टी पदाधिकारी भी अपने साथी सहयोगियों के साथ इस गौरवशाली अवसर के सहभागी बनेंगे। प्रदेशवासियों में रजत जयंती समारोह के उत्साह और मोदी जी के प्रति प्यार को देखते हुए पार्टी को भरोसा है कि एक लाख से अधिक जनता का आशीर्वाद वहां मिलने वाला है।

इसी क्रम में समारोह को सफल बनाने की दृष्टि से प्रदेशाध्यक्ष भट्ट ने सभी जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों से अधिक से अधिक जनसहभागिता सुनिश्चित कराने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी देवभूमि के संरक्षक की भूमिका में सदैव विकास की सौगातें देते आएं हैं। उनका उत्तराखंड से लगाव का ही परिणाम है कि उम्मीद से अधिक, लाखों करोड़ की विकास परियोजनाएं केंद्र के सहयोग से संचालित हैं। लिहाजा राज्य जब अपने स्थापना के 25 वर्ष पूरे करने पर उत्सव मना रहा है तो अभिभावक के रूप में मोदी जी आना उसे और भी खास बनाता है। यूं तो समूचा प्रदेश, रजत जयंती समारोह के कार्यक्रमों में हर्षौल्लास के साथ शामिल हो रहा है। लेकिन यहां हम सबका प्रयास होना चाहिए कि स्थापना दिवस के मुख्य समारोह में पीएम के प्रेरणादायक उद्बोधन का लाभ बड़ी संख्या में प्रदेशवासी लें। ताकी उनके मार्गदर्शन से प्राप्त ऊर्जा को लेकर, समूचा प्रदेश, विकसित उत्तराखंड से विकसित भारत निर्माण की दिशा में तेजी से आगे बढ़े।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top