Breaking News
681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन का मिलन सेवा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित, रेखा आर्या।
681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन का मिलन सेवा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित, रेखा आर्या।
छात्रा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के दौरान ही की घोषणा।
छात्रा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के दौरान ही की घोषणा।
मुख्यमंत्री को देखने उमड़े लोग, सीएम धामी ने प्रोटोकॉल से इतर आमजन के बीच पहुंचकर साझा की आत्मीयता।
मुख्यमंत्री को देखने उमड़े लोग, सीएम धामी ने प्रोटोकॉल से इतर आमजन के बीच पहुंचकर साझा की आत्मीयता।
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में, ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण।
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में, ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट, युवाओं को अतीत से जुड़ने इनोवेशन और स्किल्स पर ध्यान देने का आह्वान।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट, युवाओं को अतीत से जुड़ने इनोवेशन और स्किल्स पर ध्यान देने का आह्वान।
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर, क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश।
मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर, क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन।

 पीएम ड्यूटी में तैनात अधिकारियों को डीएम ने समझाए दायित्व, ड्यूटी में भूल-चूक के लिए कोई स्थान नही।

 पीएम ड्यूटी में तैनात अधिकारियों को डीएम ने समझाए दायित्व, ड्यूटी में भूल-चूक के लिए कोई स्थान नही।

देहरादून :- राज्य स्थापना दिवस रजत जयंती वर्ष के मुख्य कार्यक्रम एवं माननीय प्रधानमंत्री जी के आगमन के दृष्टिगत जिलाधिकारी सविन बंसल ने आईआरडीटी ऑडिटोरियम में वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) परिसर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की व्यवस्थाओं तैनात मजिस्टेट, सैक्टर मजिस्टेट, नोडल अधिकारियों की ब्रीफिंग करते हुए तैनात अधिकारियों को उनके दायित्व समझाए। साथ ही कहा कि वीवीआईपी ड्यूटी में किसी प्रकार की भूल-चूक के लिए कोई स्थान नही है इसलिए अपने दायित्वों को समझकर भलीभांति निर्वहन करें तथा यदि काई शंका है तो उसका समय रहते समाधान कर लें। 

आईआरडीटी ऑडिटोरियम में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम हेतु तैनात सभी मजिस्ट्रेटों, सैक्टर मजिस्टेट, लाईजिनिंग अधिकारियों, नोडल अधिकारियों एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों को ब्रीफ करते हुए उनके कर्तव्यों, जिम्मेदारियों एवं दायित्वों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।

जिलाधिकारी ने कहा कि वीवीआईपी ड्यूटी महत्वपूर्ण होती है इसमें किसी भी लापरवाही के लिए कोई स्थान नही होता है। उन्होंने कहा कि अधिकारी अपने दायित्वों को भलीभांति समझते हुए दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने निर्देश दिए कि कार्यक्रम स्थल पर यातायात व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन, आगंतुकों की सुविधा, सिटिंग व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था, वीआईपी मूवमेंट, स्वास्थ्य एवं आपातकालीन सेवाएं आदि सुनिश्चित कर ली जाएं। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने क्षेत्राधिकार, ड्यूटी स्थल ब्लॉक का निरीक्षण कर समझ लें तथा जिन-जिन अधिकारियों की ड्यूटी उनके ब्लॉक में लगाई गई है उनसे समय से समन्वय कर लें ताकि कार्यक्रम दिवस में किसी प्रकार असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि यदि किसी अधिकारी कार्मिक की काई समस्या है तो वह समय रहते अपनी शंका का समाधान कर ले। इससे पूर्व मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह एवं नगर मजिस्टेªट प्रत्युष सिंह ने ड्यूटी में तैनात समस्त मजिस्टेट, सैक्टर मजिस्टेट, नोडल अधिकारियों को उनकी ब्लॉकवार ड्यूटी एवं सौंपे गए दायित्वों की बारीकी से जानकारी दी गई। 

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, नगर मजिस्टेट प्रत्युष सिहं, सहित तैनात समस्त मजिस्टेट, सैक्टर मजिस्टेट, जिला स्तरीय अधिकारी कार्मिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top