Breaking News
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।
गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को उत्तराखंड स्थापना दिवस समारोह के मुख्य होंगे अतिथि, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा।
गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को उत्तराखंड स्थापना दिवस समारोह के मुख्य होंगे अतिथि, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा।
कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत बने, भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष।
कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत बने, भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष।
गृहमंत्री अमित शाह का आगामी 6 नवंबर को देहरादून प्रस्तावित दौरे को लेकर, बीजेपी ने संगठनात्मक तैयारियां की तेज।
गृहमंत्री अमित शाह का आगामी 6 नवंबर को देहरादून प्रस्तावित दौरे को लेकर, बीजेपी ने संगठनात्मक तैयारियां की तेज।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सेब की अति सघन बागवानी का, प्रशिक्षण लेने 28 किसानों के दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सेब की अति सघन बागवानी का, प्रशिक्षण लेने 28 किसानों के दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के माध्यम से, राज्य सरकार कर रही जरूरतमंद व प्रभावित बच्चों को आर्थिक संबल प्रदान, मंत्री रेखा आर्या।
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के माध्यम से, राज्य सरकार कर रही जरूरतमंद व प्रभावित बच्चों को आर्थिक संबल प्रदान, मंत्री रेखा आर्या।

पीएम मोदी के दौरे की सुरक्षा लेकर, डीजीपी ने सतर्कता बरतने के दिए निर्देश, सुरक्षा व्यवस्था में 3000 से अधिक पुलिस कर्मी तैनात।

पीएम मोदी के दौरे की सुरक्षा लेकर, डीजीपी ने सतर्कता बरतने के दिए निर्देश, सुरक्षा व्यवस्था में 3000 से अधिक पुलिस कर्मी तैनात।

माननीय प्रधानमंत्री के भ्रमण को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर डीजीपी उत्तराखण्ड की समीक्षा एवं ब्रीफिंग- त्रुटिरहित सुरक्षा सुनिश्चित करने के दिए निर्देश।

देहरादून :- माननीय प्रधानमंत्री मोदी के आगामी 09 नवम्बर, 2025 को प्रस्तावित जनपद देहरादून भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत आज दीपम सेठ, पुलिस महानिदेशक ने पुलिस लाइन देहरादून में ड्यूटीरत पुलिस अधिकारियों के साथ सुरक्षा प्रबन्धों की समीक्षा की। उन्होंने सभी अधिकारियों को वर्तमान सुरक्षा परिदृश्य में अत्यंत सजग, सतर्क और संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाने के निर्देश दिये।

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दौरान प्रत्येक अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि ड्यूटी पर लगे सभी पुलिसकर्मियों का टर्नआउट उच्चकोटि का हो और उन्हें उनकी जिम्मेदारियों के संबंध में पूर्ण रूप से ब्रीफ* किया जाए।

डीजीपी महोदय ने यह भी निर्देश दिये कि वीवीआईपी से मिलने वाले व्यक्तियों पर सुरक्षा दृष्टि से विशेष निगरानी रखी जाए तथा केवल पूर्व में अनुमोदित व्यक्तियों को ही वीवीआईपी से मिलने की अनुमति दी जाए।

कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश के लिए निर्धारित प्वाइंटों पर HHMD एवं DFMD के माध्यम से प्रत्येक व्यक्ति की गहन जांच सुनिश्चित की जाए। किसी भी व्यक्ति को कार्यक्रम स्थल में कोई वस्तु ले जाने की अनुमति न दी जाए तथा कार्यक्रम समाप्ति के उपरांत भीड़ के सुरक्षित और व्यवस्थित निष्क्रमण हेतु पूर्व से समुचित प्रबंध किये जाएं।

उन्होंने वीवीआईपी रूट प्रभारी को निर्देशित किया कि वीवीआईपी कार्यक्रम से पूर्व सम्पूर्ण रूट व्यवस्था का निरीक्षण कर यह सुनिश्चित करें कि रूट पर किसी भी प्रकार की निर्माण सामग्री या अवरोध न हो। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कार्यक्रम स्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में ड्रोन संचालन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। इस अवधि में किसी को भी उक्त क्षेत्र में ड्रोन उड़ाने की अनुमति नहीं होगी।

सुरक्षा की दृष्टि से कार्यक्रम स्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों की सघन चेकिंग, बी0डी0एस0 एवं डॉग स्क्वाड टीमों द्वारा ऊँचे भवनों, जल टंकियों आदि स्थानों की जांच तथा आवश्यकतानुसार पुलिस बल की तैनाती के निर्देश दिये गए।

डीजीपी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि ड्यूटी के दौरान किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए।

ब्रीफिंग में अपर पुलिस महानिदेशक, अभिसूचना एवं सुरक्षा- अभिनव कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था- वी. मुरुगेशन, पुलिस महानिरीक्षक, फायर- मुख्तार मोहसिन, पुलिस महानिरीक्षक, अभिसूचना एवं सुरक्षा- करन सिंह नगन्याल, पुलिस महानिरीक्षक, प्रशिक्षण- अनन्त शंकर ताकवाले, पुलिस महानिरीक्षक, गढ़वाल परिक्षेत्र- राजीव स्वरूप, पुलिस महानिरीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था- सुनील मीणा, पुलिस उप महानिरीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था- धीरेन्द्र गुंज्याल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून सहित ड्यूटीरत समस्त राजपत्रित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top