Breaking News
महिला संवाद में सशक्तिकरण की गूंज, महिलाओं ने स्वत: गाए स्फूर्त गीत।
महिला संवाद में सशक्तिकरण की गूंज, महिलाओं ने स्वत: गाए स्फूर्त गीत।
युवाओं को राज्य में ही मिलेंगे रोजगार और शिक्षा के अवसर, पलायन रोकने पर सरकार का जोर, मुख्यमंत्री धामी।
युवाओं को राज्य में ही मिलेंगे रोजगार और शिक्षा के अवसर, पलायन रोकने पर सरकार का जोर, मुख्यमंत्री धामी।
सेवा संकल्प अभियान 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक होंगे आयोजित, सेवा सेतु सरकार आपके द्वार शिविर, सुबोध उनियाल।
सेवा संकल्प अभियान 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक होंगे आयोजित, सेवा सेतु सरकार आपके द्वार शिविर, सुबोध उनियाल।
महिलाएं सकारात्मक होकर अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें, सरकार देगी पूरा साथ, मुख्यमंत्री धामी।
महिलाएं सकारात्मक होकर अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें, सरकार देगी पूरा साथ, मुख्यमंत्री धामी।
श्री गुरु राम राय जी महाराज का महानिर्वाण पर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया।
श्री गुरु राम राय जी महाराज का महानिर्वाण पर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया।
देहरादून में नमो क्रिकेट लीग का किया शुभारंभ, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
देहरादून में नमो क्रिकेट लीग का किया शुभारंभ, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
सीएम धामी ने 10,709 निर्माण श्रमिकों के खातों में हस्तांतरित किए, 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि।
सीएम धामी ने 10,709 निर्माण श्रमिकों के खातों में हस्तांतरित किए, 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि।
आंगन का मिलन कार्यक्रम में आयोजित होगी रचनात्मक गतिविधियां, बच्चों की प्रतिभा व आत्मविश्वास को किया जाएगा प्रोत्साहित, रेखा आर्या।
आंगन का मिलन कार्यक्रम में आयोजित होगी रचनात्मक गतिविधियां, बच्चों की प्रतिभा व आत्मविश्वास को किया जाएगा प्रोत्साहित, रेखा आर्या।
धामी सरकार की होम स्टे नीति ने पर्यटन को दी नई रफ्तार, युवाओं और महिलाओं ने अपनाया होम स्टे व्यवसाय।
धामी सरकार की होम स्टे नीति ने पर्यटन को दी नई रफ्तार, युवाओं और महिलाओं ने अपनाया होम स्टे व्यवसाय।

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने, हरिद्वार में लगाया निःशुल्क शिविर।

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने, हरिद्वार में लगाया निःशुल्क शिविर।

कैंसर जागरूकता एवम् स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में 812 मरीजों ने उठाया शिविर का लाभ। 

मुख्य अतिथि सुबोध राकेश, पूर्व राज्यमंत्री, उत्तराखण्ड ने किया शिविर का शुभारंभ।

देहरादून :- श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय, देहरादून एवं श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, देहरादून के संयुक्त तत्वावधान में रविवार, 09 नवम्बर 2025 को राष्ट्रीय इण्टर कॉलेज, भल्लस्वागाज (हरिद्वार) में कैंसर जागरूकता एवं निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में कुल 812 लोगों ने विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया।

रविवार को शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि सुबोध राकेश, पूर्व राज्य मंत्री, उत्तराखण्ड ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि “श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल द्वारा समाज के अंतिम छोर तक स्वास्थ्य सुविधाएँ पहुँचाने का जो प्रयास किया जा रहा है, वह वास्तव में जनसेवा की सच्ची भावना का प्रतीक है। यह देखना हर्ष का विषय है कि ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में भी गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएँ पहुँचाने की यह श्रृंखला लगातार सशक्त होती जा रही है।”

कार्यक्रम में समाजसेवक सुमित प्रजापति ने कहा कि “श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चेयरमैन श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने की जो मुहिम शुरू की गई है, वह समाज सेवा का जीवंत उदाहरण है।” “हरिद्वार एवं रुड़की क्षेत्र में अस्पताल की टीम निरंतर स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर जरूरतमंदों तक सेवा पहुँचाने का उत्कृष्ट कार्य कर रही है।

अस्पताल के कैंसर विभाग की विशेषज्ञ डाॅ. दिव्या सैंगर ने प्रतिभागियों को कैंसर के शुरुआती लक्षणों, इसके कारणों और रोकथाम के उपायों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि “कैंसर जैसी बीमारी से डरने की नहीं, बल्कि सजग रहने की आवश्यकता है। यदि प्रारंभिक अवस्था में इसका पता चल जाए, तो इसका उपचार पूरी तरह संभव है। नियमित जांच और स्वस्थ जीवनशैली ही कैंसर से बचाव की सबसे प्रभावी ढाल है।” शिविर में अस्पताल के विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ चिकित्सकों आईवीएफ एवं स्त्री रोग विभाग से डॉ. वर्तिका चैहान, मेडिसिन से डॉ. सचिन पंवार एवं डॉ. शिवेन्द्र, बाल रोग से डॉ. मोहम्मद शाबान, ईएनटी से डॉ. हर्षित गुप्ता, नेत्र रोग से डॉ. कनिष्क जोशी, हड्डी रोग से डॉ. मोहित कुमार, सर्जरी से डॉ. प्रवीण जोश, तथा त्वचा एवं यौन रोग से डॉ. रवि शुभम ने रोगियों को निःशुल्क परामर्श एवं औषधियाँ प्रदान कीं।श्री महंत इंदिरेश अस्पताल की ओर से शिविर में रोगियों की ईसीजी, ब्लड शुगर एवं ब्लड प्रेशर जांचें निःशुल्क की गईं, साथ ही जरूरतमंदों को दवाइयाँ भी वितरित की गईं। शिविर की सफलता में सौरभ प्रजापति, विवेक शर्मा (जनसंपर्क अधिकारी, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल) तथा स्थानीय सहयोगियों कृ ओम कुमार प्रजापति, मोनू चैधरी, राजू, रोहन, शिवम, चेतन, मयंक सहित राष्ट्रीय इण्टर कॉलेज, भल्लस्वागाज के अध्यापकों एवं स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top