Breaking News
चार धाम यात्रा-2026 की तैयारियां तेज, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, मुख्यमंत्री पुष्कर धामी। 
चार धाम यात्रा-2026 की तैयारियां तेज, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, मुख्यमंत्री पुष्कर धामी। 
मिलेट्स और कृषि गतिविधियां बन रहे सहकारिता के मजबूत आधार।
मिलेट्स और कृषि गतिविधियां बन रहे सहकारिता के मजबूत आधार।
चौत्र नवरात्रि के अवसर पर किया कन्या पूजन, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
चौत्र नवरात्रि के अवसर पर किया कन्या पूजन, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
यूएसडीएमए में चली एआई की पाठशाला, आधुनिक तकनीक से आपदा प्रबंधन को मिलेगी नई दिशा, सुमन।
यूएसडीएमए में चली एआई की पाठशाला, आधुनिक तकनीक से आपदा प्रबंधन को मिलेगी नई दिशा, सुमन।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, रेस्टोरेंट में पहुंच लिया गैस आपूर्ति का जायजा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, रेस्टोरेंट में पहुंच लिया गैस आपूर्ति का जायजा।
परेडग्राउंड आटोमेटेड पार्किंग जनमानस को विधिवत् समर्पित, मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण।
परेडग्राउंड आटोमेटेड पार्किंग जनमानस को विधिवत् समर्पित, मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण।
11वें स्मार्ट सिटी कन्वर्जेंस एक्सपो में, देहरादून स्मार्ट सिटी को जल प्रबंधन में उत्कृष्टता के लिए किया गया सम्मानित।
11वें स्मार्ट सिटी कन्वर्जेंस एक्सपो में, देहरादून स्मार्ट सिटी को जल प्रबंधन में उत्कृष्टता के लिए किया गया सम्मानित।
मुख्यमंत्री आवास परिसर में किया गया शहद निष्कासन कार्य, पहले चरण में निकला 60 किलोग्राम शहद।
मुख्यमंत्री आवास परिसर में किया गया शहद निष्कासन कार्य, पहले चरण में निकला 60 किलोग्राम शहद।
जिला प्रशासन का महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट, आधुनिक इंटेंसिवकेयर सेंटर जनमानस को विधिवत समर्पित, मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण।
जिला प्रशासन का महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट, आधुनिक इंटेंसिवकेयर सेंटर जनमानस को विधिवत समर्पित, मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण।

राज्य की रजत जयंती के अवसर पर, मसूरी शहीद स्थल में राज्य आंदोलनकारियों को किया नमन, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।

राज्य की रजत जयंती के अवसर पर, मसूरी शहीद स्थल में राज्य आंदोलनकारियों को किया नमन, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।

देहरादून/मसूरी :- कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस (रजत जयंती) के अवसर पर मसूरी स्थित शहीद स्थल पहुंचकर राज्य आंदोलनकारियों बलबीर सिंह नेगी, धनपत सिंह, राय सिंह बंगारी, मदन मोहन ममगाईं, बेलमती चौहान और हंसा धनाई की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य का गठन आंदोलनकारियों के अथक संघर्ष और बलिदान का परिणाम है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के हर नागरिक को उन वीर आंदोलनकारियों का आभार व्यक्त करना चाहिए जिन्होंने पृथक राज्य की परिकल्पना को साकार किया। उन्होंने उत्तराखंड राज्य को अलग बनाने में स्व. पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के योगदान का भी स्मरण किया और कहा कि उनके दूरदर्शी नेतृत्व में उत्तराखंड को एक अलग राज्य का दर्जा प्राप्त हुआ, जिसके लिए समूचा उत्तराखंड सदैव उनका आभारी रहेगा।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि आज राज्य अपनी स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण कर एक नई ऊंचाई की ओर अग्रसर है। राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन के अनुरूप उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि रजत जयंती वर्ष हम सभी के लिए प्रेरणा का अवसर है कि हम उत्तराखंड के स्वप्नदृष्टाओं के आदर्शों को आत्मसात करते हुए राज्य के समग्र विकास में अपना योगदान दें। 

इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी में पहुंचे पर्यटकों से भी उनका हालचाल जाना और उनसे प्रदेश में पर्यटन संबंधी अनुभवों के बारे में जानकारी प्राप्त की।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी, मोहन पेटवाल, सिकन्दर, धर्मपाल पवार, अरविंद सेमवाल, कमला थपलियाल, अनीता धनाई, गौरी थपलियाल, जसोदा शर्मा, सीता पंवार उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top